रक्षाबंधन के दिन घर में बनी पनीर की खब्जी, खाकर भाई-बहन की मौत

रक्षाबंधन के दिन घर में बनी पनीर की खब्जी, खाकर भाई-बहन की मौत

Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.

पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है.

खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.

मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.

बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.



यह भी पढ़ें

  • गोरखपुर: सहजनवां अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश शुरू, लिखित परीक्षा से होगा इन छात्रों का चयन

    अटल आवासीय विद्यालय सहजनवां, गोरखपुर में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कक्षा 6 और 9 में आवेदन के लिए पात्रता, आयु सीमा और सीटों के विवरण की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

  • गोरखपुर: किसानों के लिए बड़ी खबर, ‘फार्मर रजिस्ट्री’ पर आया सख्त फरमान, लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी

    गोरखपुर मंडलायुक्त सभागार में प्रमुख सचिव के साथ ‘फार्मर रजिस्ट्री’ पर अहम समीक्षा बैठक हुई। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने राजस्व और कृषि विभाग को समन्वय बनाकर पंजीकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। जानें क्या है पूरी कार्ययोजना।

  • माघ मेला स्पेशल: गोरखपुर के रास्ते बढ़नी से प्रयागराज तक चलेगी सीधी ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

    पूर्वोत्तर रेलवे ने प्रयागराज माघ मेला 2026 के लिए बढ़नी-प्रयागराज रामबाग स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। गोरखपुर, थावे और वाराणसी के रास्ते चलने वाली इस 24 कोचों की ट्रेन का टाइम-टेबल और रूट विस्तार यहाँ देखें।

  • रेल यात्रियों को मकर संक्रांति का तोहफा: ‘रेलवन’ एप से जनरल टिकट बुक करने पर मिलेगी 3% की छूट

    पूर्वोत्तर रेलवे (NER) ने ‘रेलवन’ एप से अनारक्षित टिकट बुक करने पर 3% छूट की घोषणा की है। गोरखपुर मुख्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार यह ऑफर 14 जनवरी 2026 से शुरू होगा। जानें पूरी डिटेल।

  • गांव-गांव तक दवा पहुंचाने वाले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजनारायण को सपाइयों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    गोरखपुर: बेतियाहाता स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आज प्रखर समाजवादी नेता लोकबंधु राजनारायण की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं ने राजनारायण के व्यक्तित्व को अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले योद्धा के…

  • डीडीयू: 22 जनवरी को लॉन्च होंगी भारतीय भाषाओं के ‘DNA’ को डीकोड करने वाली 2 खास किताबें

    दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 22-23 जनवरी 2026 को ‘भारतीय भाषा परिवार’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा। जानें एनबीटी (NBT) द्वारा प्रकाशित दो विशेष पुस्तकों के लोकार्पण और पंजीकरण की पूरी जानकारी।

  • Traffic Diversion: 1 जनवरी को घर से निकलने से पहले पढ़ लें नया ट्रैफिक प्लान, इन रास्तों पर रहेगी पाबंदी

    गोरखपुर में नए साल पर गोरखनाथ मंदिर और नौकायन जाने वालों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। भारी वाहनों की एंट्री बंद, जानें पार्किंग और बंद रास्तों की पूरी डिटेल्स।

  • BRD Medical College: फर्श पर मासूम का इलाज, खूंटी पर लटकाई ड्रिप, ‘सिस्टम’ अपनी बदइंतजामी से बेखबर

    गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज में बड़ी लापरवाही। स्ट्रेचर न मिलने पर गोद में मासूम को लाए परिजन, फर्श पर बैठकर हुई ड्रेसिंग और खूंटी पर टांगी ड्रिप।

  • गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

    गोरखपुर की आज की ताजा खबरें: मंडलायुक्त का जलभराव पर एक्शन प्लान, जीडीए की अवैध निर्माण पर कार्रवाई, पिपराइच हत्याकांड का खुलासा और नए साल का ट्रैफिक डायवर्जन।

  • खजांची फ्लाईओवर के पास ‘दलदल’ में धंसा ट्रक, ढाई घंटे तक लगा रहा भीषण जाम

    गोरखपुर के पादरी बाजार क्षेत्र में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास कोयले की राख और पानी के कारण बनी दलदली सड़क में एक ट्रक धंस गया। इस हादसे के कारण खजांची से फातिमा बाईपास मार्ग पर ढाई घंटे तक भीषण जाम लगा रहा।

  • गोरखपुर पुलिस ने पशु तस्कर हनीफ गिरोह पर लगाया गैंगस्टर एक्ट, चार शातिर अपराधियों की बढ़ी मुश्किलें

    गोरखपुर के हरपुर बुदहट में पशु तस्करी करने वाले संगठित गिरोह के 4 सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। गैंग लीडर हनीफ और उसके साथियों पर कई जिलों में मुकदमे दर्ज हैं।

  • पिपराइच हत्याकांड का पर्दाफाश, सोशल मीडिया स्टेटस बना मौत की वजह, पुलिस ने 4 आरोपितों को दबोचा

    गोरखपुर पुलिस ने पिपराइच हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए 4 मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया स्टेटस और पुरानी रंजिश के चलते 26 दिसंबर को हुई थी हत्या।

  • गोरखपुर सिंधी प्रीमियर लीग का भव्य समापन: मैदान पर चला अयोध्या का जादू, माखन भोग की महिलाएं बनीं चैंपियन!

    गोरखपुर के जुबली इंटर कॉलेज में आयोजित GSPL सीजन-7 का रोमांचक समापन हुआ। पुरुष वर्ग में अयोध्या और महिला वर्ग में माखन भोग सूरजकुंड ने खिताब जीता। जानें पूरी रिपोर्ट।

  • गोरखपुर पावरलिफ्टिंग संघ में भारतेन्दु यादव निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष, कार्यकारिणी में बड़े चेहरों को मिली जगह

    गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में पावरलिफ्टिंग संघ के नए अध्यक्ष के रूप में भारतेन्दु यादव के नाम की घोषणा हुई। महासचिव और मीडिया प्रभारी समेत पूरी कार्यकारिणी की लिस्ट जारी।

  • गोरखपुर को जलभराव से मिलेगी मुक्ति, मंडलायुक्त का बड़ा एक्शन प्लान, अब नहीं डूबेंगी शहर की सड़कें

    गोरखपुर में अर्बन फ्लड और स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना को लेकर मंडलायुक्त ने समीक्षा बैठक की। मानसून से पहले नालों की सफाई और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से ड्रेनेज जोड़ने पर जोर।

  • पूर्वोत्तर रेलवे के कैलेंडर में दिखेगी राम मंदिर और वंदे भारत की झलक, महाप्रबन्धक ने किया भव्य विमोचन

    पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक उदय बोरवणकर ने वर्ष 2026 का आधिकारिक वॉल कैलेंडर जारी किया। इसमें अयोध्या के राम मंदिर, गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर और वंदे भारत एक्सप्रेस को विशेष स्थान मिला है।

  • वोटर लिस्ट पुनरीक्षण कार्यक्रम में हुआ बदलाव, देखें नई तारीखों की पूरी लिस्ट

    भारत निर्वाचन आयोग ने अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्यक्रम को संशोधित किया है। जानें अब कब जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट।

  • गोरखपुर में ‘हथकरघा’ की धूम, 14 दिनों तक सजी प्रदर्शनी का भव्य समापन, उमड़ी भारी भीड़

    गोरखपुर में आयोजित 14 दिवसीय स्टेट हैंडलूम एक्सपो का समापन विधायक विपिन सिंह और चारू चौधरी ने किया। प्रदेशभर के बुनकरों के हुनर को मिला बड़ा मंच।

  • डीडीयू कुलपति ने किया ‘भारत बौद्धिक्स’ पुस्तक श्रृंखला का विमोचन: भारतीय ज्ञान परंपरा को मिलेगी वैश्विक पहचान

    गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने ‘भारत बौद्धिक्स’ श्रृंखला की 21 पुस्तकों का विमोचन किया। विद्या भारती द्वारा आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में विजेता छात्र को 1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

  • MMMUT में 8 दिवसीय ‘एक्सप्लेनेबल AI’ प्रोग्राम संपन्न, प्रो. गिरी बोले- तकनीक में पारदर्शिता-नैतिकता है जरूरी

    एमएमएमयूटी गोरखपुर में कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा आयोजित आठ दिवसीय हाइब्रिड एफडीपी का समापन हुआ। विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा में एआई की भूमिका और ‘एक्सप्लेनेबल एआई’ के माध्यम से पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक