गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में धर्मांतरण का प्रयास विफल। बजरंग दल ने दो युवकों को पकड़ा, 15-20 महिलाओं का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
गाजियाबाद: गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में धर्मांतरण का एक बड़ा मामला सामने आया है। रविवार देर रात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जाटव समाज से ईसाई धर्म अपना चुके एक व्यक्ति के घर से दो युवकों को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि ये युवक क्षेत्र की 15-20 महिलाओं का ईसाई धर्म में धर्मांतरण कराने का प्रयास कर रहे थे।
बजरंग दल ने घेरा, पुलिस से अभद्रता
डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के राहुल विहार में प्रेमचंद नामक व्यक्ति का मकान है, जो जाटव जाति से है और पूर्व में ईसाई धर्म अपना चुका है। रविवार रात करीब नौ बजे प्रेमचंद के घर खुद को ईसाई धर्म का ‘ईस्टर’ (धर्म प्रचारक) बताने वाला विनोद कुंज मौन कट्टदिल (पुत्र जोसेफ कट्टा, निवासी राजेंद्र नगर साहिबाबाद) आया।
प्रेमचंद के घर में पहले से ही 15-20 महिलाएँ मौजूद थीं, जिन्हें विनोद ईसाई प्रार्थना करवा रहा था। आरोप है कि वह महिलाओं को ईसाई धर्म और उसकी प्रथाओं के बारे में भ्रमित भी कर रहा था। इसी दौरान, बजरंग दल के ज़िला संयोजक प्रबल गुप्ता अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुँचे और प्रेमचंद व विनोद का विरोध किया।
आरोप है कि महिलाओं और विनोद ने प्रेमचंद के साथ मिलकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। सूचना मिलने पर पहुँची क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस से भी महिलाओं ने अभद्रता और गाली-गलौज की। हंगामा बढ़ता देख महिला कांस्टेबल को मौके पर बुलाया गया और पाँच-छह महिलाओं को हिरासत में लिया गया। इसके साथ ही, प्रेमचंद और विनोद कुंज मौन कट्टदिल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। बजरंग दल के नगर संयोजक प्रबल गुप्ता की तहरीर पर विनोद और प्रेमचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
केरल से जुड़े धर्मांतरण के तार, लालच का भी आरोप
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी विनोद कुंज मौन कट्टदिल मूल रूप से केरल का रहने वाला है। उसने करीब 15 वर्ष पूर्व अनुसूचित जाति त्यागकर दिल्ली में ईसाई धर्म अपना लिया था और ईसाई धर्म प्रचारक बन गया। पिछले चार वर्षों से विनोद महिलाओं को ईसाई धर्म अपनाने की सलाह दे रहा है। वहीं, प्रेमचंद मूल रूप से कड़कड़डूमा, दिल्ली का रहने वाला है और 19 साल पहले खुद और अपने परिजनों को ईसाई धर्म में परिवर्तित कर चुका है।
बजरंग दल के प्रबल गुप्ता ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि क्षेत्र की महिलाओं को लाखों रुपये और स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य सुविधाओं का प्रलोभन दिया जा रहा था। हालाँकि, पुलिस का कहना है कि कुछ महिलाएँ धर्म प्रचारक की बातें सुनने और अंधविश्वास के चलते कमर दर्द, सर दर्द जैसे रोगों को दूर कराने के लिए आई थीं। मौके से ईसाई धर्म का ग्रन्थ भी बरामद हुआ है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गाजियाबाद के इंदिरापुरम पहुंचेंगी, सीएम भी होंगे मौजूद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- गाजियाबाद: जमानत पर बाहर आए हत्यारोपी अहसान को सीकरी रोड पर मारी गोली
- गाजियाबाद सर्राफा व्यापारी सुसाइड: एक करोड़ की धोखाधड़ी से परेशान ज्वैलरी कारोबारी ने कार में खुद को गोली मारी, सुसाइड नोट में 3 नाम
- गाजियाबाद में महिला पुलिस का ‘शक्ति’ रूप, एनकाउंटर के बाद शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार
- गाजियाबाद: पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खाया जहर, मरने से पहले बनाया वीडियो
- गाजियाबाद में जिला पंचायत अध्यक्ष और बेटे को फोन पर जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
- गाजियाबाद: लाल कुआं के पास हुआ भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से महिला कांस्टेबल अनुराधा की मौत
- बरेली में दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दो बदमाश ढेर, गाजियाबाद में STF ने किया एनकाउंटर
- फिल्म डायरेक्टर को गाजियाबाद पुलिस ने दिया ‘उत्तर’, खाकी को देखकर पैंट हुई ‘गीली’
- गाजियाबाद: 130 की रफ्तार से हिस्ट्रीशीटर ने ट्रैफिक सिपाही को उड़ाया, 34 घंटे बाद हुई मौत
- गाजियाबाद: पति ने बेरहमी से गला रेतकर की पत्नी की हत्या, 14 महीने का बच्चा हुआ अनाथ, आरोपी फरार
- गाजियाबाद: बाइक के सामने आया कुत्ता, संतुलन बिगड़ने से गिरीं महिला दरोगा, हादसे में गई जान









