गोरखपुर विश्वविद्यालय में 'शिक्षा से रोजगार (E2E) कैरियर लाउंज' की स्थापना होगी। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की पहल से छात्रों को करियर परामर्श, प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर मिलेंगे।
गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयूजीयू) में छात्रों की रोजगार योग्यताओं को बढ़ाने और शिक्षा एवं उद्योग के बीच एक मजबूत सेतु स्थापित करने के उद्देश्य से जल्द ही ‘शिक्षा से रोजगार (E2E) कैरियर लाउंज’ की स्थापना की जाएगी। यह महत्वपूर्ण पहल भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सहयोग से संचालित की जा रही है।
दूरदर्शी पहल से छात्रों को मिलेगा सीधा मार्गदर्शन
यह दूरदर्शी पहल श्री अजय शर्मा, संयुक्त सचिव, भारत सरकार एवं महानिदेशक (रोजगार) के मार्गदर्शन में तैयार की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को करियर परामर्श, उद्योग-आधारित प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों से सीधे जोड़ना है, ताकि वे अपनी शिक्षा से सीधे रोजगार की दिशा में सुगम और प्रभावी रूप से आगे बढ़ सकें।
E2E कैरियर लाउंज, राष्ट्रीय कैरियर सेवा (NCS) और मॉडल कैरियर सेंटर्स (MCCs) की सफलता से प्रेरित है और यह सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत कार्य करेगा।
श्री अजय शर्मा ने विश्वविद्यालय को भेजे गए पत्र में कहा, “शिक्षा को अवसरों में बदलना ही समय की आवश्यकता है। E2E कैरियर लाउंज एक राष्ट्रीय पहल है जो युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने और उनके भविष्य को दिशा देने के लिए कार्य करेगी।”
“छात्रों को सिर्फ डिग्री नहीं, करियर की दिशा भी देंगे” – कुलपति
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा, “गोरखपुर विश्वविद्यालय उन प्रारंभिक संस्थानों में शामिल है, जहाँ E2E कैरियर लाउंज की स्थापना की जा रही है। यह पहल हमारे छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान, करियर मार्गदर्शन और उद्योग से जुड़े अनुभव प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाएगी। यह विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता है कि हम अपने छात्रों को सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि करियर की दिशा भी दें।”
E2E कैरियर लाउंज की प्रमुख सेवाएँ (निःशुल्क):
डीडीयूजीयू परिसर में स्थापित होने वाला यह कैरियर लाउंज छात्रों को निम्नलिखित सेवाएँ निःशुल्क प्रदान करेगा:
- व्यक्तिगत करियर परामर्श एवं मेंटरिंग
- अभिरुचि एवं रोजगार तत्परता मूल्यांकन (Aptitude & Employability Assessment)
- उद्योग से जुड़े प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम
- इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप व ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग के अवसर
- नवाचार, स्टार्टअप एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन
इसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा न्यूनतम 2000 वर्ग फुट क्षेत्र की व्यवस्था की जाएगी तथा आवश्यक आधारभूत संरचना व मानव संसाधन उपलब्ध कराए जाएँगे। यह लाउंज एक उद्योग साझेदार के सहयोग से संयुक्त रूप से संचालित किया जाएगा।
यह पहल विकसित भारत @2047 के विज़न के अनुरूप है और युवाओं को वर्तमान और भविष्य की नौकरियों के लिए सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उन्हें सीधे रोजगार के अवसर मिल सकें।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- मास कम्युनिकेशन छात्रों के लिए बड़ी खबर, डीडीयू में खुल रहा है महंत दिग्विजयनाथ इंस्टीट्यूट
- गोरखपुर: SC/ST वर्ग के लिए सरकारी योजना, मिलेगी 35% तक सब्सिडी और 3 साल ब्याज छूट! तुरंत करें आवेदन
- जमीन दिलाने के नाम पर BRD मेडिकल कॉलेज के सर्जन से ₹71 लाख की ठगी, अस्पताल संचालक समेत 5 पर FIR
- गोरखपुर में दिल दहलाने वाला हादसा: ट्रेन से कटकर महिला और बच्ची की मौत, दूसरी मासूम गंभीर
- Gorakhpur Literary Festival-8: ‘शब्द संवाद’ में जुटेंगे उदय प्रकाश और प्रतीक त्रिवेदी जैसे दिग्गज, देखें लिस्ट
- गोरखपुर: मतदाता सूची की गहन जांच के आदेश, दोहरी एंट्री और मृत वोटरों के नाम हटाने पर जोर
- सरकार द्वारा एस्मा लागू किए जाने का विरोध, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने जताया कड़ा ऐतराज
- स्वर्गीय दिनेश चंद्र श्रीवास्तव की पुण्यतिथि पर 16 दिसंबर को विचार गोष्ठी और पत्रकार सम्मान समारोह
- Pankaj Chaudhary BJP UP President: केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनना तय
- ललित नरायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय में अत्याधुनिक फार्मेसी विंग का उद्घाटन
- आईटीआई मंडलीय खेलकूद में ‘गोरखपुर’ का दबदबा, विधायक महेन्द्र पाल सिंह ने विजेताओं को किया सम्मानित
- फ़ातिमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में दीक्षांत समारोह कल, कुलपति प्रो. पूनम टंडन होंगी मुख्य अतिथि
- गोरखपुर विश्वविद्यालय के 5 छात्रों का ISRO राष्ट्रीय सम्मेलन-2025 के लिए चयन, शोध में बड़ी सफलता
- MMMUT में ‘टेक सृजन 2026’ का भव्य आगाज़, पद्मश्री प्रो. एचसी वर्मा बने मुख्य अतिथि
- एमएमएमयूटी के छात्रों ने राष्ट्रीय स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2025 में जीता प्रथम पुरस्कार, ₹1.5 लाख का कैश प्राइज
- गोरखपुर: छह माह से लटक रहा कर्मचारियों के चिकित्सा बिलों का भुगतान, अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप
- अजमेर-मदार खंड पर सब-वे निर्माण: कई ट्रेनों के मार्ग और ठहराव बदले, देखें पूरी लिस्ट
- पूर्वोत्तर रेलवे ने RPF बास्केटबॉल टूर्नामेंट में दर्ज की रोमांचक जीत, जानें दूसरे दिन के परिणाम
- भारतीय रेलवे का तोहफा, छोटे व्यापारियों के लिए पार्सल बिज़नेस के नियम आसान, एग्रीगेटर फीस 50% कम
- DDU गोरखपुर के शोध ने रचा इतिहास, मीथेन उत्पादन की दक्षता बढ़ाने वाली खोज को मिली अंतर्राष्ट्रीय पहचान
- मकर संक्रांति मेला 2026: श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क मिलेगा प्रसाद और खिचड़ी के लिए जूट बैग
- Gorakhpur Christmas: कैंट इलाके में दो सौ साल पहले पड़ी थी गोरखपुर शहर के पहले चर्च की नींव
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- दरभंगा आनंद विहार स्पेशल: यात्रियों की भारी मांग पर दिल्ली के लिए चली विशेष गाड़ी, नोट करें टाइमिंग
- पूर्वोत्तर रेलवे महिला बास्केटबॉल टीम ने यूपी पुलिस को हराकर जीती चैम्पियनशिप


























