गोरखपुर पुलिस ने UGC NET परीक्षा में सॉल्वर बैठाने के आरोपी दिलीप कुमार को गिरफ्तार किया, जिसपर ₹15 हजार का इनाम था। प्रमोद कुमार पहले ही पकड़ा गया था।
गोरखपुर: यूजीसी नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) परीक्षा में अपनी जगह सॉल्वर बैठाने के आरोपी दिलीप कुमार को रविवार को पुलिस ने क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। दिलीप पर ₹15 हज़ार का इनाम घोषित था। इस मामले में पुलिस ने सॉल्वर प्रमोद कुमार को परीक्षा के समय ही गिरफ़्तार कर लिया था। अब अभ्यर्थी को भी पकड़कर कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, दिलीप कुमार बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के रेवटा हरिशरण शुक्ल गाँव का निवासी है। बीते 18 जून 2024 को यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा के लिए सरस्वती शिशु मंदिर, आर्यनगर, पक्कीबाग को भी एक केंद्र बनाया गया था।
यहाँ पर आरोपी दिलीप ने अपने स्थान पर प्रमोद कुमार नामक सॉल्वर को बैठा दिया था। सॉल्वर प्रमोद ने परीक्षा में शामिल होने के लिए दिलीप से एडवांस में रुपये लिए थे। उसने फ़र्ज़ी दस्तावेज़ भी तैयार किए थे और उन्हीं के ज़रिए परीक्षा केंद्र के अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था।
केंद्र में प्रवेश के दौरान जब प्रमोद की आईडी में लगी फ़ोटो पर संदेह हुआ, तो पुलिस ने उसे पकड़ा और पूछताछ की। पूछताछ के दौरान सच्चाई सामने आ गई कि वह दिलीप की जगह परीक्षा देने आया है। पुलिस ने तत्काल सॉल्वर प्रमोद को गिरफ़्तार कर जेल भिजवा दिया था। तब से पुलिस दिलीप की तलाश कर रही थी। दिलीप की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने ₹15 हज़ार का इनाम भी घोषित किया था।
सीओ कोतवाली, ओंकार दत्त तिवारी ने बताया, “यूजीसी नेट में सॉल्वर बैठाने के मामले में वांछित ₹15 हज़ार के इनामी बदमाश को गिरफ़्तार कर लिया गया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।”
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर न्यूज़: कैथोलिक डायोसीज़ के संस्थापक बिशप डॉमिनिक कोक्कट का निधन, शोक की लहर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव: वेलेंटाइन डे पर पत्रकारों की ‘अग्निपरीक्षा’, आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर वार पर लगी रोक
- Vande Bharat Sleeper: 24 घंटे से कम में सारे टिकट बुक, 22 जनवरी को दौड़ेगी पहली ट्रेन, देखें रिपोर्ट
- गोरखपुर न्यूज़: बांसगांव में यूपी बार कौंसिल चुनाव के पहले दिन पड़े 133 वोट, एसीजेएम की देखरेख में हुई प्रक्रिया
- गोरखपुर दुर्गाबाड़ी में नई परंपरा की शुरुआत, अब चैत्र नवरात्रि में भी विराजेंगी मां दुर्गा, जानें पूरा शेड्यूल
- गोरखपुर न्यूज़: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश की तारीखें घोषित, 22 फरवरी को आयोजित होगी लिखित परीक्षा
- NER News: ट्रेन यात्री ध्यान दें-18 फरवरी से मार्च अंत तक बदल गया शेड्यूल, देखें कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट
- गोरखपुर न्यूज़: जंगल सिकरी और खोराबार के पीड़ितों ने जीडीए के खिलाफ खोला मोर्चा, मालिकाना हक की मांग
- गोरखपुर न्यूज़: असली जैसा दिखने वाला ‘नकली’ GST पोर्टल बनाया, पंजाब पुलिस ने इंजीनियर को उठाया
- गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर कथक पेश करेंगी शहर की बेटी श्रेयांशी, संगीत नाटक अकादमी ने किया चयन
- गोरखपुर न्यूज़: राज्य कर्मचारियों ने भरी हुंकार, मांगें पूरी न होने पर करेंगे बड़ा आंदोलन
- डिंपल यादव के जन्मदिन पर गोरखपुर में सपा ने कुष्ठ आश्रम में कंबल और बच्चों को बांटी स्टेशनरी
- राष्ट्रीय युवा महोत्सव में यूपी की धूम, गोरखपुर के फरुवाही नृत्य ने जीता देश में तीसरा स्थान
- गोरखपुर न्यूज़: पुलिस लाइन में एसपी नॉर्थ ने परखी शुक्रवार की परेड, महिला रिक्रूट्स को दिया फिटनेस का मंत्र
- गोरखपुर न्यूज़: मिशन शक्ति में बेहतर काम करने वाले 6 पुलिसकर्मी सम्मानित, डीआईजी ने बढ़ाया हौसला
- GDA ने संपत्तियों की कीमतों में की 25% तक की कटौती, अब 25% पेमेंट पर मिलेगा तुरंत कब्जा
- गोरखपुर में खिचड़ी मेले की तैयारी तेज, महापौर ने कसी नकेल, लापरवाही पर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
- ललित कला महोत्सव: 3 दिन तक चलेगा उत्सव, निबंध से लेकर ‘पाक कला’ तक में होगी जंग
- गोरखपुर महोत्सव: एयर राइफल और पिस्टल में आज़माएं हाथ, 9 जनवरी से शुरू हो रहा शूटिंग का महाकुंभ
- कड़ाके की ठंड के चलते गोरखपुर जिला प्रशासन ने इतने दिन और बढ़ा दी स्कूलों की छुट्टी
- गोरखपुर: जीडीए के ‘कुश्मी एन्क्लेव’ का निर्माण शुरू, जानिए फ्लैट्स के दाम और खासियत
- मोहद्दीपुर में पकड़ी गई प्लास्टिक की बड़ी खेप, प्रशासन ने तस्करों को दी कड़ी चेतावनी
- खिचड़ी मेला 2026: गोरखपुर-नौतनवा रूट पर 10 फेरे लगाएगी विशेष गाड़ी, नकहा में रुकेंगी 18 ट्रेनें
- गोरखपुर में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’: पुलिस ने बताई सुरक्षा की राह, मिशन शक्ति 5.0 का दमदार आगाज
- ‘सील’ अस्पताल में फिर मौत का तांडव: 40 हजार वसूले, जान ली और लावारिस छोड़ दी प्रसूता की लाश
- गोरखपुर महोत्सव: चंपा देवी पार्क बना छावनी, जाम से बचने को बना यह ‘मेगा ट्रैफिक प्लान’
- गोरखपुर खिचड़ी मेला: ‘जीरो वेस्ट’ होगा आयोजन, दुकानदारों के लिए डस्टबिन रखना हुआ अनिवार्य
- गोरखपुर: हड़हवा फाटक पर नाला ऊँचा होने से भड़के लोग, मेयर ने PWD के पेंच कसने के दिए निर्देश