गोरखपुर में योग सप्ताह का भव्य आगाज़! महापौर और विधायक ने बताया ‘योग’ क्यों है जीवन के लिए अमृत

गोरखपुर में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले योग सप्ताह का उद्घाटन नौका विहार में हुआ। महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव व विधायक महेंद्र पाल सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल।
गोरखपुर: 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2025) के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले योग सप्ताह का उद्घाटन समारोह शनिवार, 15 जून 2025 को नौका विहार स्थित नौकायन पर आयुष विभाग उत्तर प्रदेश गोरखपुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गोरखपुर जनपद के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि के रूप में पिपराइच के माननीय विधायक श्री महेंद्र पाल सिंह उपस्थित रहे।

“योग शरीर और मन दोनों को स्वस्थ करता है” – महापौर
मुख्य अतिथि महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “योग हमारे शरीर ही नहीं अपितु मन को भी स्वस्थ करता है।” उन्होंने योग को वैश्विक मंच पर स्थापित करने हेतु माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों को याद करते हुए कहा कि “यह उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि आज संपूर्ण विश्व 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाता है।”

“उत्तम स्वास्थ्य के लिए योग निरंतर करें” – विधायक महेंद्र पाल सिंह
विशिष्ट अतिथि पिपराइच विधानसभा के माननीय विधायक श्री महेंद्र पाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “योग क्रियाओं का अभ्यास हमें अपने जीवन में रोजाना करना चाहिए। जिस प्रकार चांद और सूरज निरंतर हैं, उसी प्रकार योग क्रियाओं को भी निरंतर करने से ही हम उत्तम स्वास्थ्य को प्राप्त कर सकते हैं।”
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर और अपर जिलाधिकारी नगर ने भी योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि किस प्रकार वह अपने पढ़ाई के दिनों में योग क्रियाओं का अभ्यास कर अपने आपको स्वस्थ रखते थे।
70 से अधिक योग साधकों ने लिया प्रशिक्षण
उद्घाटन सत्र में प्रोटोकॉल के अनुसार योग प्रशिक्षकों द्वारा योग क्रियाओं एवं प्राणायाम का अभ्यास योग साधकों को कराया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अशोक कुमार गौतम द्वारा किया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी गोरखपुर डॉ. मीनू सोनी ने आगंतुक योग साधकों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया और योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनपद के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही आम जनमानस ने भाग लिया।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- गोरखपुर में ‘विरासत गलियारे’ पर संग्राम! भाजपा-सपा कार्यकर्ता भिड़े, घंटेभर चला हाई वोल्टेज ड्रामा!
- गोरखपुर में मना ‘काला दिवस’: भाजपा ने याद किया 1975 का आपातकाल, लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान
- नेपाल की बारिश से राप्ती, रोहिन सहित इन नदियों में तेजी से बढ़ा पानी, जानें ताजा हालात!
- गोरखपुर रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास: दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाएं, 44 लिफ्टें और रूफ प्लाजा!
- अगले महीने से एयरपोर्ट और झंगहा क्षेत्र में दौड़ेगी नई ई-बसें! प्रदूषण कम, सुविधा ज़्यादा!
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का गोरखपुर दौरा: आयुष विश्वविद्यालय की सौगात और 61 मेडिकल छात्रों को दीक्षा!
- बस थोड़ा और इंतज़ार, 13 जानवरों की रिपोर्ट निगेटिव आते ही खुलेगा चिड़ियाघर
- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे खुला: अब दिल्ली-NCR से गोरखपुर सिर्फ 9.5 घंटे में
- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे हुआ शुरू: रूट, इंटरचेंज और हर 10 KM की पूरी जानकारी यहां!
- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का आज होगा भव्य लोकार्पण! CM योगी जनता को समर्पित करेंगे
- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर हाई-टेक सुरक्षा: हर 45 KM पर एंबुलेंस, क्रेन, और CCTV से होगी निगरानी
- गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: प्रोजेक्ट अब अयोध्या शिफ्ट, 22 जिलों को जोड़ेगी ये ‘लाइफलाइन’
- सीएम योगी आज गोरखपुर में: लिंक एक्सप्रेस-वे और आयुष विवि उद्घाटन की तैयारियों की करेंगे समीक्षा
- इन कॉलेजों में दाखिले का सुनहरा मौका: सेंट एंड्रयूज और दिग्विजयनाथ PG कॉलेज में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे: 20 जून को होगा उद्घाटन, DM-SSP ने लिया तैयारियों का जायजा
- गोरखपुर चिड़ियाघर: वन्यजीवों के लिए बनेंगे अलग आइसोलेशन वार्ड, जू-कीपरों को मिलेगी ट्रेनिंग
- गोरखपुर में मानसून की दस्तक, 18 जून से होगी झमाझम बारिश
- 1.5 लाख लोगों को बूंद-बूंद पानी का इंतजार! चार महीने से ट्यूबवेल हैं तैयार, पर बिजली नहीं
- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण अब 20 को, सीएम योगी करेंगे दो स्थानों पर उद्घाटन
- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से लखनऊ का सफर: क्या ये है अयोध्या वाले रास्ते से बेहतर विकल्प? जानें ग्राउंड रिपोर्ट
- गोरखनाथ मंदिर में महायोग सप्ताह 15 से, विशेष शिविर और कार्यशाला का आयोजन
- बर्ड फ्लू पर बड़ी राहत! गोरखपुर में मुर्गों के 350 सैंपल निकले निगेटिव, क्या चिकन खाना अब सुरक्षित है?
- शुरू हुआ IPL का ‘छोटा वर्जन’ GPL: ₹16 लाख में बिके खिलाड़ी, हर मैच का लाइव टेलीकास्ट
- अहमदाबाद विमान हादसा: सांसद रवि किशन का भावुक बयान: ‘हृदय स्तब्ध है, शब्दों में व्यक्त कर पाना असंभव’
- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का 17 जून को होगा सीएम के हाथों लोकार्पण, लखनऊ पहुंचें अब सिर्फ 3.30 घंटे में
- ब्रेकिंग: गोरखपुर भाजपा अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव का हार्ट अटैक से निधन, CM योगी ने जताया दुख!
- जीडीए की पहली बहुमंजिला आवासीय परियोजना ‘कुशमी एन्क्लेव’ लॉन्च को तैयार
- जून में जू खुलने की उम्मीद नहीं, बर्ड फ्लू रिपोर्ट का इंतजार
- शहर की ये 15 कॉलोनियां अब जीडीए के खाते से निकल नगर निगम में होंगी शामिल
- मैरिज रजिस्ट्रेशन: अब पुरोहित या पारिवारिक सदस्य की गवाही अनिवार्य