गोरखपुर के बुद्धा संस्थान को AICTE द्वारा शिक्षक विकास कार्यक्रम (FDP) केंद्र चुना गया। 16 जून से शुरू होगा 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, AI, डेटा साइंस सहित आधुनिक विषयों पर मिलेगा प्रशिक्षण।
गोरखपुर: तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में गोरखपुर के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। गीडा स्थित बुद्धा संस्थान को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE), दिल्ली द्वारा शिक्षक विकास कार्यक्रम (फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम – FDP) केंद्र के रूप में चुना गया है। यह घोषणा गोरखपुर को तकनीकी हब के रूप में पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
देश भर के शिक्षाविद और उद्योग विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण
AICTE द्वारा बुद्धा संस्थान को यह केंद्र बनाए जाने के बाद, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, दिल्ली सहित विभिन्न प्रांतों के प्रसिद्ध शिक्षाविद और औद्योगिक क्षेत्र के प्रमुख नामचीन हस्तियाँ इस FDP कार्यक्रम में बतौर प्रतिभागी और विशेषज्ञ के रूप में संबोधन करेंगे।
इस FDP कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. शोभालाल और इं. अभिनव श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा साइंस, AI/ML, डेटा एनालिटिक्स, साइबर सिक्योरिटी, मशीन लर्निंग सहित विभिन्न आधुनिक विद्याओं में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
16 जून से शुरू होगा 6 दिवसीय कार्यक्रम, सहजनवां SDM करेंगे शुभारंभ
संस्थान के सचिव डॉ. रजत अग्रवाल ने कहा कि AICTE द्वारा गोरखपुर में बुद्धा संस्थान को प्रथम प्रशिक्षण केंद्र के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। इस छह दिवसीय कार्यक्रम से विभिन्न प्रतिभागी शिक्षक आधुनिक शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर लाभान्वित हो सकेंगे।
यह FDP कार्यक्रम 16 जून 2025 से बुद्धा संस्थान में प्रारंभ होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपक गुप्ता (PCS), उपजिलाधिकारी सहजनवां करेंगे। यह पहल तकनीकी शिक्षा को सुदृढ़ करने और शिक्षकों को नवीनतम तकनीकों से अवगत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जिससे छात्रों को भी बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- सावधान! साइबर ठगी का हब बन रहा शहर, रिटायर्ड कर्मचारियों और डॉक्टरों से करोड़ों की डिजिटल ठगी
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे शहर के पहले फ्लाईओवर और बरगदवा ओवरब्रिज का उद्घाटन
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखनाथ मंदिर बुढ़वा मंगल मेला: कल इन रास्तों पर बंद रहेगी गाड़ियों की एंट्री, पार्किंग और डायवर्जन की पूरी लिस्ट
- देश के पहले सैटेलाइट चैनल से भी पहले गोरखपुर में शुरू हुई थी वीडियो मैगजीन ‘न्यूजनेट’, 26 जनवरी को मार्क टली के हाथों हुआ था आगाज
- गोरखपुर रेल प्रेक्षागृह में गूंजा ‘वंदे मातरम’, 77वें गणतंत्र दिवस पर एनईआर के कलाकारों ने बांधा समां
- गोरखपुर न्यूज़: होटल में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, मालिक और मैनेजर समेत चार गिरफ्तार
- फर्जी मेडिकल डिग्री बांटने वाले ‘सन्नी’ और ‘गुड्डू’ पर बड़ी कार्रवाई, शाहपुर पुलिस ने लगाया गैंगस्टर एक्ट
- गोरखपुर एम्स में प्लाज्मा थेरेपी से बची महिला की जान, मायस्थेनिया ग्रेविस जैसी दुर्लभ बीमारी को दी मात
- गोरखपुर न्यूज़:12 महीने में पैसा तीन गुना करने वाली SBG Global निकली फर्जी, दो जालसाज चढ़े हत्थे
- गोरखपुर न्यूज़: कैथोलिक डायोसीज़ के संस्थापक बिशप डॉमिनिक कोक्कट का निधन, शोक की लहर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव: वेलेंटाइन डे पर पत्रकारों की ‘अग्निपरीक्षा’, आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर वार पर लगी रोक
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर न्यूज़: सिंघड़िया में सरेआम चली गोली, युवक गंभीर घायल; पुलिस ने मौके से युवती समेत दो हमलावरों को दबोचा
- देवरिया के सरकारी स्कूल में बार-बालाओं का डांस, बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया तत्काल निलंबित
- Vande Bharat Sleeper: 24 घंटे से कम में सारे टिकट बुक, 22 जनवरी को दौड़ेगी पहली ट्रेन, देखें रिपोर्ट
- अब सोना खरीदना हुआ सपना! 1.5 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, चांदी ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड
- गोरखपुर न्यूज़: बांसगांव में यूपी बार कौंसिल चुनाव के पहले दिन पड़े 133 वोट, एसीजेएम की देखरेख में हुई प्रक्रिया
- गोरखपुर दुर्गाबाड़ी में नई परंपरा की शुरुआत, अब चैत्र नवरात्रि में भी विराजेंगी मां दुर्गा, जानें पूरा शेड्यूल
- गोरखपुर न्यूज़: डीडीयू बना ODOC का नॉलेज पार्टनर, अब पूर्वांचल के पारंपरिक जायके को मिलेगी वैश्विक पहचान
- डीडीयू में भारतीय भाषाओं के भविष्य पर महामंथन, 22 जनवरी से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आगाज