गोरखपुर में पैसों के लेनदेन विवाद में सराफा व्यवसायी ने फेंका तेजाब। तीन लोग झुलसे, जिनमें दो बच्चे शामिल। आरोपी गोविंद गिरफ्तार, एक बच्चे की आंखों में तेजाब पड़ने से हालत गंभीर।
गोरखपुर: जगतबेला थाना क्षेत्र के सिंहोरवा गाँव में शुक्रवार शाम पैसों के लेनदेन के एक विवाद में एक सराफा व्यवसायी ने तेजाब फेंक दिया, जिससे तीन लोग झुलस गए। झुलसने वालों में एक किशोर और एक बालक भी शामिल हैं। यह घटना सराफा व्यवसायी की दुकान पर हुई, जिसके बाद आरोपी गोविंद वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दुकान पर हिसाब करने गए थे हरिओम, बहस के बाद फेंका तेजाब
चिलुआताल थाना क्षेत्र की मजनू चौकी अंतर्गत सिंहोरवा गाँव के हरिओम मौर्य (21) ने सराफा व्यवसायी गोविंद वर्मा से डेढ़ लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। शुक्रवार को ब्याज की रकम को लेकर हरिओम और गोविंद के बीच फोन पर बहस हो गई।
इसके बाद हरिओम अपने भतीजे विशाल (14) और भांजे आदर्श (10) के साथ गोविंद की दुकान पर हिसाब करने पहुँचा। वहाँ दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि इसी दौरान गोविंद ने आभूषण साफ करने वाला तेजाब हरिओम पर फेंक दिया। हरिओम तो बच गया, लेकिन तेजाब के छींटों से विशाल और आदर्श के हाथ बुरी तरह झुलस गए और उन पर फफोले निकल आए। इस दौरान वहाँ मौजूद प्रतापपुर गाँव निवासी अरमान शेख (10) के चेहरे और आँख में भी तेजाब पड़ गया। अरमान के पिता मनव्वर शेख ने बताया कि आँखों में तेजाब पड़ जाने से उनके बच्चे को धुंधला दिख रहा है, जिससे उसकी हालत गंभीर है।
आरोपी गिरफ्तार, तेजाब की बोतल बरामद
घायलों को तत्काल सीएचसी जंगल कौड़िया में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर मजनू चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह मौके पर पहुँचे और आरोपी गोविंद वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दुकान से तेजाब की बोतल भी बरामद की है।
कैंपियरगंज के सीओ विवेक तिवारी के अनुसार, “रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद था, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हरिओम की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।”
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- सावधान! साइबर ठगी का हब बन रहा शहर, रिटायर्ड कर्मचारियों और डॉक्टरों से करोड़ों की डिजिटल ठगी
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे शहर के पहले फ्लाईओवर और बरगदवा ओवरब्रिज का उद्घाटन
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखनाथ मंदिर बुढ़वा मंगल मेला: कल इन रास्तों पर बंद रहेगी गाड़ियों की एंट्री, पार्किंग और डायवर्जन की पूरी लिस्ट
- देश के पहले सैटेलाइट चैनल से भी पहले गोरखपुर में शुरू हुई थी वीडियो मैगजीन ‘न्यूजनेट’, 26 जनवरी को मार्क टली के हाथों हुआ था आगाज
- गोरखपुर रेल प्रेक्षागृह में गूंजा ‘वंदे मातरम’, 77वें गणतंत्र दिवस पर एनईआर के कलाकारों ने बांधा समां
- गोरखपुर न्यूज़: होटल में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, मालिक और मैनेजर समेत चार गिरफ्तार
- फर्जी मेडिकल डिग्री बांटने वाले ‘सन्नी’ और ‘गुड्डू’ पर बड़ी कार्रवाई, शाहपुर पुलिस ने लगाया गैंगस्टर एक्ट
- गोरखपुर एम्स में प्लाज्मा थेरेपी से बची महिला की जान, मायस्थेनिया ग्रेविस जैसी दुर्लभ बीमारी को दी मात
- गोरखपुर न्यूज़:12 महीने में पैसा तीन गुना करने वाली SBG Global निकली फर्जी, दो जालसाज चढ़े हत्थे
- गोरखपुर न्यूज़: कैथोलिक डायोसीज़ के संस्थापक बिशप डॉमिनिक कोक्कट का निधन, शोक की लहर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव: वेलेंटाइन डे पर पत्रकारों की ‘अग्निपरीक्षा’, आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर वार पर लगी रोक
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर न्यूज़: सिंघड़िया में सरेआम चली गोली, युवक गंभीर घायल; पुलिस ने मौके से युवती समेत दो हमलावरों को दबोचा
- देवरिया के सरकारी स्कूल में बार-बालाओं का डांस, बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया तत्काल निलंबित
- Vande Bharat Sleeper: 24 घंटे से कम में सारे टिकट बुक, 22 जनवरी को दौड़ेगी पहली ट्रेन, देखें रिपोर्ट
- अब सोना खरीदना हुआ सपना! 1.5 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, चांदी ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड
- गोरखपुर न्यूज़: बांसगांव में यूपी बार कौंसिल चुनाव के पहले दिन पड़े 133 वोट, एसीजेएम की देखरेख में हुई प्रक्रिया
- गोरखपुर दुर्गाबाड़ी में नई परंपरा की शुरुआत, अब चैत्र नवरात्रि में भी विराजेंगी मां दुर्गा, जानें पूरा शेड्यूल
- गोरखपुर न्यूज़: डीडीयू बना ODOC का नॉलेज पार्टनर, अब पूर्वांचल के पारंपरिक जायके को मिलेगी वैश्विक पहचान
- डीडीयू में भारतीय भाषाओं के भविष्य पर महामंथन, 22 जनवरी से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आगाज