गोरखपुर के रामगढ़ ताल स्थित जेएसआर गार्डन में भीषण आग, नैनीताल मोमोज किचन से फैली आग ने 5 रेस्टोरेंट जलाए। लाखों का नुकसान, कोई हताहत नहीं।
गोरखपुर: जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल रामगढ़ ताल स्थित जय श्री राम (जेएसआर) गार्डन में गुरुवार (12 जून 2025) दोपहर शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। नैनीताल मोमोज के किचन से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते पांच नामी रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल की पाँच गाड़ियों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
कैसे लगी आग और क्या हुआ नुकसान?
दोपहर करीब 2:20 बजे जेएसआर गार्डन के बीच स्थित नैनीताल मोमोज के किचन में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। किचन में मौजूद तेल और गैस सिलेंडरों के कारण आग तेजी से फैल गई। कर्मचारियों ने शुरू में आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। कुछ ही मिनटों में लपटें आस-पास के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट जैसे कैफे डियोना, खानदान, रोबिन बास्किन और डोसा लैंड तक पहुंच गईं।
त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा
घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी अभिनव त्यागी के नेतृत्व में रामगढ़ ताल थाना पुलिस और दमकल की पाँच गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। जेएसआर गार्डन परिसर को तत्परता से खाली कराया गया, जहाँ घटना के समय करीब 300 कर्मचारी और 250 से ज्यादा पर्यटक और स्थानीय लोग मौजूद थे।
एसपी सिटी ने बताया कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है और कोई घायल भी नहीं हुआ है, जो एक बड़ी राहत की बात है। हालांकि, आग के कारण रेस्टोरेंट में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। प्रभावित दुकानदारों से नुकसान का ब्यौरा मांगा गया है।
दहशत में लोग, धुआं देख मची अफरा-तफरी
रामगढ़ ताल का नौकायन क्षेत्र, जहाँ हर रोज़ सैकड़ों लोग घूमने आते हैं, गुरुवार की दोपहर लपटों और धुएं से सन्नाटे में तब्दील हो गया। लोग अपने मोबाइल से घटना के वीडियो बनाने लगे, वहीं कुछ लोग बच्चों को लेकर जान बचाकर बाहर भागते नजर आए। रेस्टोरेंट की छतों से उठता घना धुआं देख दमकलकर्मियों को कई दिशाओं से पानी की बौछारें चलानी पड़ीं।
मौके पर पहुंचे सांसद रविकिशन
घटना की जानकारी मिलते ही गोरखपुर सांसद रवि किशन शुक्ला घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। सांसद ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। गनीमत रही कि समय रहते दमकल और पुलिस टीम सक्रिय हो गई। हम पूरे मामले की जांच कराएंगे कि आग किन कारणों से लगी और क्या लापरवाही हुई है। जन-धन की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।”
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- सावधान! साइबर ठगी का हब बन रहा शहर, रिटायर्ड कर्मचारियों और डॉक्टरों से करोड़ों की डिजिटल ठगी
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे शहर के पहले फ्लाईओवर और बरगदवा ओवरब्रिज का उद्घाटन
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखनाथ मंदिर बुढ़वा मंगल मेला: कल इन रास्तों पर बंद रहेगी गाड़ियों की एंट्री, पार्किंग और डायवर्जन की पूरी लिस्ट
- देश के पहले सैटेलाइट चैनल से भी पहले गोरखपुर में शुरू हुई थी वीडियो मैगजीन ‘न्यूजनेट’, 26 जनवरी को मार्क टली के हाथों हुआ था आगाज
- गोरखपुर रेल प्रेक्षागृह में गूंजा ‘वंदे मातरम’, 77वें गणतंत्र दिवस पर एनईआर के कलाकारों ने बांधा समां
- गोरखपुर न्यूज़: होटल में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, मालिक और मैनेजर समेत चार गिरफ्तार
- फर्जी मेडिकल डिग्री बांटने वाले ‘सन्नी’ और ‘गुड्डू’ पर बड़ी कार्रवाई, शाहपुर पुलिस ने लगाया गैंगस्टर एक्ट
- गोरखपुर एम्स में प्लाज्मा थेरेपी से बची महिला की जान, मायस्थेनिया ग्रेविस जैसी दुर्लभ बीमारी को दी मात
- गोरखपुर न्यूज़:12 महीने में पैसा तीन गुना करने वाली SBG Global निकली फर्जी, दो जालसाज चढ़े हत्थे
- गोरखपुर न्यूज़: कैथोलिक डायोसीज़ के संस्थापक बिशप डॉमिनिक कोक्कट का निधन, शोक की लहर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव: वेलेंटाइन डे पर पत्रकारों की ‘अग्निपरीक्षा’, आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर वार पर लगी रोक
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर न्यूज़: सिंघड़िया में सरेआम चली गोली, युवक गंभीर घायल; पुलिस ने मौके से युवती समेत दो हमलावरों को दबोचा
- देवरिया के सरकारी स्कूल में बार-बालाओं का डांस, बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया तत्काल निलंबित
- Vande Bharat Sleeper: 24 घंटे से कम में सारे टिकट बुक, 22 जनवरी को दौड़ेगी पहली ट्रेन, देखें रिपोर्ट
- अब सोना खरीदना हुआ सपना! 1.5 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, चांदी ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड
- गोरखपुर न्यूज़: बांसगांव में यूपी बार कौंसिल चुनाव के पहले दिन पड़े 133 वोट, एसीजेएम की देखरेख में हुई प्रक्रिया
- गोरखपुर दुर्गाबाड़ी में नई परंपरा की शुरुआत, अब चैत्र नवरात्रि में भी विराजेंगी मां दुर्गा, जानें पूरा शेड्यूल
- गोरखपुर न्यूज़: डीडीयू बना ODOC का नॉलेज पार्टनर, अब पूर्वांचल के पारंपरिक जायके को मिलेगी वैश्विक पहचान
- डीडीयू में भारतीय भाषाओं के भविष्य पर महामंथन, 22 जनवरी से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आगाज