रेल मंत्रालय ने तत्काल टिकट बुकिंग नियमों में बदलाव किया। 1 जुलाई 2025 से केवल आधार-प्रमाणित उपयोगकर्ता ही IRCTC पर टिकट बुक कर पाएंगे। 15 जुलाई से ओटीपी वेरिफिकेशन भी अनिवार्य।
Tatkal Ticket Booking rule changed: रेल मंत्रालय ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली में बड़े बदलावों की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि तत्काल योजना का लाभ आम अंतिम उपयोगकर्ताओं तक पहुंचे। 10 जून, 2025 को जारी एक परिपत्र के अनुसार, 1 जुलाई, 2025 से केवल आधार-प्रमाणित उपयोगकर्ता ही तत्काल योजना के तहत टिकट बुक कर सकेंगे।
15 जुलाई से ओटीपी वेरिफिकेशन भी होगा अनिवार्य
रेल मंत्रालय ने बताया है कि 1 जुलाई, 2025 के बाद से भारतीय रेलवे खानपान व पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट/ऐप के माध्यम से तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त, 15 जुलाई, 2025 से तत्काल बुकिंग के लिए आधार-आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण भी अनिवार्य कर दिया जाएगा।
सरकार की ओर से जारी बयान में स्पष्ट किया गया है कि तत्काल टिकट भारतीय रेलवे के कम्प्यूटरीकृत पीआरएस (यात्री आरक्षण प्रणाली) काउंटरों या अधिकृत एजेंटों के माध्यम से भी तभी उपलब्ध होंगे जब बुकिंग के समय उपयोगकर्ताओं द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर सिस्टम-जनरेटेड ओटीपी का वेरिफिकेशन किया जाएगा। यह व्यवस्था भी 15 जुलाई, 2025 तक लागू कर दी जाएगी।
एजेंटों पर भी लगेगा प्रतिबंध
सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि भारतीय रेलवे के अधिकृत टिकटिंग एजेंटों को तत्काल बुकिंग विंडो के पहले 30 मिनट के दौरान तत्काल टिकट बुक करने की अनुमति नहीं होगी। विशेष रूप से, उन्हें:
- सुबह 10 बजे से 10:30 बजे तक वातानुकूलित श्रेणियों के लिए
- सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक गैर-वातानुकूलित श्रेणियों के लिए तत्काल टिकट बुक करने से प्रतिबंधित किया जाएगा।
रेल मंत्रालय ने रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस) और आईआरसीटीसी को इन परिवर्तनों के लिए प्रणाली में आवश्यक संशोधन करने और सभी क्षेत्रीय रेलवे को सूचित करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, रेलवे ने आश्वासन दिया है कि इन बदलावों के बारे में आम जनता को सूचित करने के लिए सभी उपलब्ध माध्यमों से व्यापक प्रचार किया जाएगा। इन नए नियमों से तत्काल टिकट की कालाबाजारी पर लगाम लगने की उम्मीद है।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- सावधान! साइबर ठगी का हब बन रहा शहर, रिटायर्ड कर्मचारियों और डॉक्टरों से करोड़ों की डिजिटल ठगी
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे शहर के पहले फ्लाईओवर और बरगदवा ओवरब्रिज का उद्घाटन
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखनाथ मंदिर बुढ़वा मंगल मेला: कल इन रास्तों पर बंद रहेगी गाड़ियों की एंट्री, पार्किंग और डायवर्जन की पूरी लिस्ट
- देश के पहले सैटेलाइट चैनल से भी पहले गोरखपुर में शुरू हुई थी वीडियो मैगजीन ‘न्यूजनेट’, 26 जनवरी को मार्क टली के हाथों हुआ था आगाज
- गोरखपुर रेल प्रेक्षागृह में गूंजा ‘वंदे मातरम’, 77वें गणतंत्र दिवस पर एनईआर के कलाकारों ने बांधा समां
- गोरखपुर न्यूज़: होटल में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, मालिक और मैनेजर समेत चार गिरफ्तार
- फर्जी मेडिकल डिग्री बांटने वाले ‘सन्नी’ और ‘गुड्डू’ पर बड़ी कार्रवाई, शाहपुर पुलिस ने लगाया गैंगस्टर एक्ट
- गोरखपुर एम्स में प्लाज्मा थेरेपी से बची महिला की जान, मायस्थेनिया ग्रेविस जैसी दुर्लभ बीमारी को दी मात
- गोरखपुर न्यूज़:12 महीने में पैसा तीन गुना करने वाली SBG Global निकली फर्जी, दो जालसाज चढ़े हत्थे
- गोरखपुर न्यूज़: कैथोलिक डायोसीज़ के संस्थापक बिशप डॉमिनिक कोक्कट का निधन, शोक की लहर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव: वेलेंटाइन डे पर पत्रकारों की ‘अग्निपरीक्षा’, आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर वार पर लगी रोक
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर न्यूज़: सिंघड़िया में सरेआम चली गोली, युवक गंभीर घायल; पुलिस ने मौके से युवती समेत दो हमलावरों को दबोचा
- देवरिया के सरकारी स्कूल में बार-बालाओं का डांस, बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया तत्काल निलंबित
- Vande Bharat Sleeper: 24 घंटे से कम में सारे टिकट बुक, 22 जनवरी को दौड़ेगी पहली ट्रेन, देखें रिपोर्ट
- अब सोना खरीदना हुआ सपना! 1.5 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, चांदी ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड
- गोरखपुर न्यूज़: बांसगांव में यूपी बार कौंसिल चुनाव के पहले दिन पड़े 133 वोट, एसीजेएम की देखरेख में हुई प्रक्रिया
- गोरखपुर दुर्गाबाड़ी में नई परंपरा की शुरुआत, अब चैत्र नवरात्रि में भी विराजेंगी मां दुर्गा, जानें पूरा शेड्यूल
- गोरखपुर न्यूज़: डीडीयू बना ODOC का नॉलेज पार्टनर, अब पूर्वांचल के पारंपरिक जायके को मिलेगी वैश्विक पहचान
- डीडीयू में भारतीय भाषाओं के भविष्य पर महामंथन, 22 जनवरी से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आगाज