क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को उम्रकैद

    एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को उम्रकैद

  • गीता प्रेस पहुंचीं 9 करोड़ की आधुनिक छपाई मशीनें, जानिए हर घंटे छपेंगे कितने पेज

    गीता प्रेस पहुंचीं 9 करोड़ की आधुनिक छपाई मशीनें, जानिए हर घंटे छपेंगे कितने पेज

  • 15 साल से जेल में बंद पाकिस्तानी कैदी को जासूसी मामले में हाईकोर्ट ने किया दोषमुक्त

    15 साल से जेल में बंद पाकिस्तानी कैदी को जासूसी मामले में हाईकोर्ट ने किया दोषमुक्त

  • रामगढ़झील में लोग जल्द लेंगे शिकारा बोट का आनंद

    रामगढ़झील में लोग जल्द लेंगे शिकारा बोट का आनंद

  • गंगोत्री इंटरप्राइजेज से जुड़ी 30.86 करोड़ की 12 संपत्तियां जब्त

    गंगोत्री इंटरप्राइजेज से जुड़ी 30.86 करोड़ की 12 संपत्तियां जब्त

  • आजम खां को एक और मामले में 7 साल की सजा

    आजम खां को एक और मामले में 7 साल की सजा

  • नारायण मूर्ति ने अपने चार माह के पोते को तोहफे में दिए 240 करोड़ रुपये के शेयर

    नारायण मूर्ति ने अपने चार माह के पोते को तोहफे में दिए 240 करोड़ रुपये के शेयर

  • यूपी सहित छह राज्यों के गृह सचिव, पश्चिम बंगाल के डीजीपी हटे

    यूपी सहित छह राज्यों के गृह सचिव, पश्चिम बंगाल के डीजीपी हटे

  • 21 मार्च तक सारी जानकारी दे एसबीआई: सुप्रीम कोर्ट

    21 मार्च तक सारी जानकारी दे एसबीआई: सुप्रीम कोर्ट

  • बीमा खरीदने के तीन दिन बाद पॉलिसीधारक की मौत, एलआईसी के इनकार पर अदालत ने सुनाया लाजवाब फैसला

    बीमा खरीदने के तीन दिन बाद पॉलिसीधारक की मौत, एलआईसी के इनकार पर अदालत ने सुनाया लाजवाब फैसला

  • राप्ती में नहाने गए तीन किशोर डूबे, घर में कोहराम

    राप्ती में नहाने गए तीन किशोर डूबे, घर में कोहराम

  • मुख्यमंत्री ने गोरखपुर को दी 1878 करोड़ की योजनाओं की सौगात, जानें कहां-क्या मिला

    मुख्यमंत्री ने गोरखपुर को दी 1878 करोड़ की योजनाओं की सौगात, जानें कहां-क्या मिला

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक