क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • रोड रोलर ने अपने ही चालक को ‘दौड़ाकर’ ले ली जान

    रोड रोलर ने अपने ही चालक को ‘दौड़ाकर’ ले ली जान

  • गोरखपुर में आज रात 10:27 के बाद होगा होलिका दहन

    गोरखपुर में आज रात 10:27 के बाद होगा होलिका दहन

  • Holi 2024 Playlist: रंगों के त्योहार का जश्न मनाने के लिए 20 ट्रेंडिंग गाने, होली के दिन के लिए सहेजकर रख लें

    Holi 2024 Playlist: रंगों के त्योहार का जश्न मनाने के लिए 20 ट्रेंडिंग गाने, होली के दिन के लिए सहेजकर रख लें

  • ऐ वतन मेरे वतन: क्या है फसाना, अदाकारी की हकीकत

    ऐ वतन मेरे वतन: क्या है फसाना, अदाकारी की हकीकत

  • आईपीएल 2024 की पिच पर भारतीय भाषाएं बरसाएंगी चौके-छक्के

    आईपीएल 2024 की पिच पर भारतीय भाषाएं बरसाएंगी चौके-छक्के

  • रंगों के पर्व पर इस बार गोरखपुर में कटहल की क्यों हुई बल्ले-बल्ले

    रंगों के पर्व पर इस बार गोरखपुर में कटहल की क्यों हुई बल्ले-बल्ले

  • गूगल ला रहा धमाकेदार एआई, एक्सरे देखकर बता देगा बीमारी

    गूगल ला रहा धमाकेदार एआई, एक्सरे देखकर बता देगा बीमारी

  • आईफोन, आईपैड इस्तेमाल कर रहे तो हो जाएं सावधान, अचूक नहीं है एप्पल की सुरक्षा गारंटी

    आईफोन, आईपैड इस्तेमाल कर रहे तो हो जाएं सावधान, अचूक नहीं है एप्पल की सुरक्षा गारंटी

  • सम्पत्ति कुर्क करने के आदेश के खिलाफ अमरमणि की याचिका पर निर्णय सुरक्षित

    सम्पत्ति कुर्क करने के आदेश के खिलाफ अमरमणि की याचिका पर निर्णय सुरक्षित

  • दिल्ली, लखनऊ, बनारस, प्रयागराज के लिए आज से शुरू होंगी तीन सौ से अधिक बसें, होली पर सफर रहेगा सुगम

    दिल्ली, लखनऊ, बनारस, प्रयागराज के लिए आज से शुरू होंगी तीन सौ से अधिक बसें, होली पर सफर रहेगा सुगम

  • लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी

    लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी

  • गोरखपुर चिड़ियाघर में ‘राजा’ से लेकर ‘प्रजा’ तक के आहार में हुआ बदलाव, जानिए कौन क्या खा रहा

    गोरखपुर चिड़ियाघर में ‘राजा’ से लेकर ‘प्रजा’ तक के आहार में हुआ बदलाव, जानिए कौन क्या खा रहा

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक