क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • साढ़े तीन किमी लंबी सड़क सुनाएगी विरासत की दास्तां

    साढ़े तीन किमी लंबी सड़क सुनाएगी विरासत की दास्तां

  • सीएम आज शहर को दे रहे कई तोहफे, जानें कहां क्या​ मिल रहा

    सीएम आज शहर को दे रहे कई तोहफे, जानें कहां क्या​ मिल रहा

  • चार बड़े पशु तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

    चार बड़े पशु तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

  • टैलेंट हंट में रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी मौका, ऑडिशन 6 जनवरी से

    टैलेंट हंट में रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी मौका, ऑडिशन 6 जनवरी से

  • जाम हो जाएगा छूमंतर, नौसड़-कुशीनगर हाईवे को जोड़ेगा रिंग रोड

    जाम हो जाएगा छूमंतर, नौसड़-कुशीनगर हाईवे को जोड़ेगा रिंग रोड

  • एक करोड़ की जमीन का सौदा दस हजार में करने के लिए मालिक को खूब पिलाई शराब, 12 दिन बंधक तक बनाया

    एक करोड़ की जमीन का सौदा दस हजार में करने के लिए मालिक को खूब पिलाई शराब, 12 दिन बंधक तक बनाया

  • रेडिएंट होटल का मैनेजर चोरी के आरोप में गिरफ्तार

    रेडिएंट होटल का मैनेजर चोरी के आरोप में गिरफ्तार

  • नए साल में नौका विहार पर खुलेंगे नामी फूड चेन्स के आउटलेट

    नए साल में नौका विहार पर खुलेंगे नामी फूड चेन्स के आउटलेट

  • केंद्रीय भंडारण निगम में रोजगार के अवसर, 179 पदों पर निकली भर्ती

    केंद्रीय भंडारण निगम में रोजगार के अवसर, 179 पदों पर निकली भर्ती

  • आईआईटी, धनबाद में 82 पदों पर निकली भर्ती

    आईआईटी, धनबाद में 82 पदों पर निकली भर्ती

  • बीस साल में स्वीपर से हेड कैशियर, भरोसे के कत्ल से कैसे बनाई अकूत दौलत

    बीस साल में स्वीपर से हेड कैशियर, भरोसे के कत्ल से कैसे बनाई अकूत दौलत

  • इंतजार हुआ खत्म, जीडीए नए साल में लॉन्च करने जा रहा ‘कुश्मी एन्क्लेव’, जानें सारी डिटेल

    इंतजार हुआ खत्म, जीडीए नए साल में लॉन्च करने जा रहा ‘कुश्मी एन्क्लेव’, जानें सारी डिटेल

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक