क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: पंजीकरण/परीक्षाफार्म शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी

    छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: पंजीकरण/परीक्षाफार्म शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी

  • विश्वविद्यालय ने कई पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित किए

    विश्वविद्यालय ने कई पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित किए

  • हीरक जयंती समारोह: ‘शब्द और स्टैंज़ा: बाइलिंग्वल क्रिएटिव वॉइसेस’ का विमोचन

    हीरक जयंती समारोह: ‘शब्द और स्टैंज़ा: बाइलिंग्वल क्रिएटिव वॉइसेस’ का विमोचन

  • ‘लोकतंत्र में लोकलुभावनवाद’ पर खूब बोले डीडीयू छात्र, पुरस्कार भी मिले

    ‘लोकतंत्र में लोकलुभावनवाद’ पर खूब बोले डीडीयू छात्र, पुरस्कार भी मिले

  • दूध से है एलर्जी तो ऐसे करें कैल्शियम की कमी पूरी

    दूध से है एलर्जी तो ऐसे करें कैल्शियम की कमी पूरी

  • रामगढ़ झील की इस नई राह पर दिखेंगे दिलकश नज़ारे

    रामगढ़ झील की इस नई राह पर दिखेंगे दिलकश नज़ारे

  • कुशीनगर में मदनी मस्जिद का अवैध निर्माण ढहाया गया

    कुशीनगर में मदनी मस्जिद का अवैध निर्माण ढहाया गया

  • पारा लुढ़का, प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा गोरखपुर

    पारा लुढ़का, प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा गोरखपुर

  • हुक्का बार वाली रेशमा दबोची गई, शिवपुर सहबाजगंज का श्रेय शुक्ला और खोराबार की मुस्कान भी गिरफ्तार

    हुक्का बार वाली रेशमा दबोची गई, शिवपुर सहबाजगंज का श्रेय शुक्ला और खोराबार की मुस्कान भी गिरफ्तार

  • एम्स गोरखपुर की डॉ. मौसुमी पाणिग्रही ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में जीते कई सम्मान

    एम्स गोरखपुर की डॉ. मौसुमी पाणिग्रही ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में जीते कई सम्मान

  • शरीर, आत्मा और मन के मिलने से हासिल होता है समग्र स्वास्थ्य: प्रो. गिरीश्वर मिश्र

    शरीर, आत्मा और मन के मिलने से हासिल होता है समग्र स्वास्थ्य: प्रो. गिरीश्वर मिश्र

  • गोरखपुर एयरपोर्ट के पास रेलवे बनाएगा नया स्टेशन

    गोरखपुर एयरपोर्ट के पास रेलवे बनाएगा नया स्टेशन

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक