क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • अर्पित अस्पताल: एमबीबीएस की डिग्री बेचने वाला बिहार निवासी डॉक्टर गिरफ्तार

    अर्पित अस्पताल: एमबीबीएस की डिग्री बेचने वाला बिहार निवासी डॉक्टर गिरफ्तार

  • Gorakhpur News: Doctor and Associate Arrested for Selling Fake Medical Degrees

    Gorakhpur News: Doctor and Associate Arrested for Selling Fake Medical Degrees

  • टी-20 मैदान में ​शिक्षक-कर्मचारियों की भिड़ंत, जानें किसने जीती बाजी

    टी-20 मैदान में ​शिक्षक-कर्मचारियों की भिड़ंत, जानें किसने जीती बाजी

  • माता-पिता के बाद जीवन में विश्वविद्यालय की भूमिका महत्वपूर्ण: कुलपति

    माता-पिता के बाद जीवन में विश्वविद्यालय की भूमिका महत्वपूर्ण: कुलपति

  • डीडीयू में कला प्रदर्शनी और रोइंग टीम का चयन कल

    डीडीयू में कला प्रदर्शनी और रोइंग टीम का चयन कल

  • इंदिरा बाल विहार में बनेगा ऐसा फूड पार्क, टेरेस डाइनिंग का ले सकेंगे मज़ा

    इंदिरा बाल विहार में बनेगा ऐसा फूड पार्क, टेरेस डाइनिंग का ले सकेंगे मज़ा

  • फर्जीवाड़ा: एक पासपोर्ट कौन कहे, इन पांच लोगों ने बनवा लिए दो-दो पासपोर्ट

    फर्जीवाड़ा: एक पासपोर्ट कौन कहे, इन पांच लोगों ने बनवा लिए दो-दो पासपोर्ट

  • गाजियाबाद के पार्षदों के नाम, नंबर की लिस्ट यहां देखें

    गाजियाबाद के पार्षदों के नाम, नंबर की लिस्ट यहां देखें

  • पुणे में पैदा हुए ‘राघवेंद्र’ कैसे बन गए पूर्वांचल के गांधी

    पुणे में पैदा हुए ‘राघवेंद्र’ कैसे बन गए पूर्वांचल के गांधी

  • Gorakhpur News: अर्पित हॉस्पिटल सील, फर्जीवाड़े पर कड़ी कार्रवाई

    Gorakhpur News: अर्पित हॉस्पिटल सील, फर्जीवाड़े पर कड़ी कार्रवाई

  • Gorakhpur News: एलुमनी मीट ने मजबूत की संबंधों की डोर

    Gorakhpur News: एलुमनी मीट ने मजबूत की संबंधों की डोर

  • गोरखपुर विश्वविद्यालय: हीरक जयंती पर ‘वॉक फॉर लिगेसी’ का आयोजन

    गोरखपुर विश्वविद्यालय: हीरक जयंती पर ‘वॉक फॉर लिगेसी’ का आयोजन

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक