क्राइम गोरखनाथ थाना शाहपुर थाना

गेमिंग पोर्टल पर सट्टेबाजी में रोजाना 10 से 12 लाख की ठगी करने वाले आठ युवक गिरफ्तार

Gorakhpur Crime News
Go Gorakhpur - Online gaming fraud

Gorakhpur/Ten to twelve lakh daily fraud on gaming portal reddy anna: गोरखपुर पुलिस ने ऑनलाईन गेमिंग पोर्टल रेड्डी अन्ना में सट्टा खेलाने के नाम पर अलग-अलग बैंकों के म्यूल खातों में पैसों की लेन-देन कर लोगों के साथ ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. आरोपितों के कब्जे से 29 मोबाइल फोन, 2 लैपटाप, 4 टैबलेट, 9 एटीएम कार्ड, 8 आधार कार्ड, 8 रजिस्टर सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं. गिरोह रोजाना 10 लाख से 12 लाख रुपये की ठगी को अंजाम देता था. आरोपितों ने रामजानकी नगर में अपना कार्यालय बनाया था. पुलिस को मुखबिर से साइबर ठगी गिरोह की सूचना मिली थी. इस गिरोह के सरगना की तलाश जारी है.

रामजानकी नगर में खोला था दफ्तर: आनलाईन गेमिंग मे सट्टा लगवाने के आरोपितों ने गेमिंग वेबसाइट रेड्डी अन्ना पोर्टल को माध्यम बनाया था. गिरोह ने शहर के रामजानकी नगर में किराये के कमरे में अपना कार्यालय खोल रखा था. वे झांसे में लेकर युवकों से सट्टा खिलवाते थे और अलग-अलग नाम के म्यूल बैंक खातों मे डिपोजिट और विड्राल करते थे. पुलिस को इसकी सूचना मुखबिर ने दी, ​जिसके आधार पर पुलिस टीम ने उक्त स्थल पर छापेमारी की और आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. अभियुक्तों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि उन्होंने रेडी अन्ना पोर्टल का पैनल खरीदा था. सट्टे के पैसे मंगाने के लिए वे लोगों को बहला-फुसलाकर म्युल/फर्जी खाते खुलवाते थे और उसमें पैसों का लेन-देन करते थे. यह गिरोह एक दिन में लगभग 11-12 लाख रुपये का लेन-देन करता था. पैसे आने पर वे आपस में बांट लेते थे.

सात देवरिया और एक युवक बिहार का रहने वाला: सीओ गोरखनाथ योगेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना शाहपुर के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश डाली थी. मौके से आरोपित रोहित प्रसाद पुत्र मदन प्रसाद निवासी प्रतापपुर रामपुर थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया, प्रिंस कुमार पुत्र स्वर्गीय अदालत सिंह निवासी सिसवा खुर्द थाना मैरवा जनपद सिवान बिहार, गुड्डु शर्मा पुत्र अनिरुद्ध शर्मा निवासी रामपुर प्रतापपुर थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया, रंजेश यादव पुत्र नंदलाल यादव निवासी रामपुर प्रतापपुर थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया, अमित शर्मा पुत्र रंगलाल शर्मा निवासी ठाकुरपुर छपरा बुजुर्ग थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया, अभय कुमार यादव पुत्र मुन्नी लाल यादव निवासी ठाकुरपुर छपरा बुजुर्ग थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया, संजीत कुमार खरवार पुत्र गंभीरा खरवार निवासी बैकुंठपुर प्रतापपुर थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया व चन्दन कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय विजय मल्ल भगत निवासी बेलाव थाना दरौल्ली जनपद सिवान बिहार को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध धारा 111(2), 318 भान्यासं के तहत मुकदमा कर लिया है.

खुलासा करने वाली पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक शाहपुर नीरज कुमार राय, चौकी प्रभारी हड़हवा फाटक कमलेन्द्र सिंह, एसआई दुर्गेश शुक्ला, चौकी प्रभारी रेल विहार एसआई सत्यम सिंह, एएसआई अमरकान्त थाना शाहपुर, मुख्य आरक्षी शशिशंकर राय, शशिकांत जायसवाल साइबर अपराध सेल, आरक्षी मोहित पाण्डेय, सौरभ पाल, राहुल सरोज, रामजी वर्मा, सुधार कुमार, गौरव कुमार यादव, अवधेश कुमार यादव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर.



  • Gorakhpur News: बेटे की हत्या का केस लड़ रही महिला से वसूली, केस दर्ज

    Gorakhpur News: बेटे की हत्या का केस लड़ रही महिला से वसूली, केस दर्ज

  • Gorakhpur News: नौकायन रिंग रोड पर मुठभेड़, तोता गिरोह के 7 लुटेरे गिरफ्तार

    Gorakhpur News: नौकायन रिंग रोड पर मुठभेड़, तोता गिरोह के 7 लुटेरे गिरफ्तार

  • NER news: 122 ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदले मार्ग से चलेंगी 28 गाड़ियां

    NER news: 122 ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदले मार्ग से चलेंगी 28 गाड़ियां

  • परमहंस योगानंद की जन्मस्थली पर यहां बनेगा विशाल योग भवन

    परमहंस योगानंद की जन्मस्थली पर यहां बनेगा विशाल योग भवन

  • इवेंट प्लानर की आड़ में देह व्यापार कराने वाले रैकेट की नंदनी गिरफ्तार

    इवेंट प्लानर की आड़ में देह व्यापार कराने वाले रैकेट की नंदनी गिरफ्तार

  • Gorakhpur News: नई आवासीय योजनाएं, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    Gorakhpur News: नई आवासीय योजनाएं, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

  • अर्पित अस्पताल: एमबीबीएस की डिग्री बेचने वाला बिहार निवासी डॉक्टर गिरफ्तार

    अर्पित अस्पताल: एमबीबीएस की डिग्री बेचने वाला बिहार निवासी डॉक्टर गिरफ्तार

  • Gorakhpur News: Doctor and Associate Arrested for Selling Fake Medical Degrees

    Gorakhpur News: Doctor and Associate Arrested for Selling Fake Medical Degrees

  • टी-20 मैदान में ​शिक्षक-कर्मचारियों की भिड़ंत, जानें किसने जीती बाजी

    टी-20 मैदान में ​शिक्षक-कर्मचारियों की भिड़ंत, जानें किसने जीती बाजी

  • माता-पिता के बाद जीवन में विश्वविद्यालय की भूमिका महत्वपूर्ण: कुलपति

    माता-पिता के बाद जीवन में विश्वविद्यालय की भूमिका महत्वपूर्ण: कुलपति

  • डीडीयू में कला प्रदर्शनी और रोइंग टीम का चयन कल

    डीडीयू में कला प्रदर्शनी और रोइंग टीम का चयन कल

  • इंदिरा बाल विहार में बनेगा ऐसा फूड पार्क, टेरेस डाइनिंग का ले सकेंगे मज़ा

    इंदिरा बाल विहार में बनेगा ऐसा फूड पार्क, टेरेस डाइनिंग का ले सकेंगे मज़ा

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक