संतकबीरनगर के मेंहदावल में आम तोड़ने के विवाद में खूनी संघर्ष। सिक्टौर माफी और अमरडोभा गांव के बीच हुए झगड़े में एक बुजुर्ग की पीटकर हत्या, 5 घायल। पुलिस ने एसपी के जायजे के बाद केस दर्ज किया।
मेंहदावल (संतकबीरनगर): मेंहदावल थाना क्षेत्र में शनिवार (14 जून 2025) को ‘आम’ तोड़ने के मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। सिक्टौर माफी और अमरडोभा गांव की सरहद पर हुए इस झगड़े में एक बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि दोनों पक्षों के पाँच लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अमरडोभा गांव के 20 से अधिक लोगों ने किया हमला
जानकारी के अनुसार, सिक्टौर माफी गांव निवासी संतबली यादव अपने आम के पेड़ की रखवाली कर रहे थे। रविवार की सुबह करीब 11 बजे अमरडोभा गांव के 20 से अधिक लोग मौके पर पहुँचे और संतबली से विवाद करने लगे। इतने में संतबली के पक्ष के भी कुछ लोग आ गए, और विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने संतबली पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला बोल दिया।
Read…कुशीनगर में खेत विवाद ने ली युवक की जान: ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या, गांव में भारी तनाव, पुलिस से झड़प
संतबली यादव इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने आए दुर्गेश, सोनू यादव, बनारसी, भगवान दास और संदीप भी घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल में भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सकों ने संतबली यादव को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपियों की तलाश जारी
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी संदीप कुमार मीना ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक संतबली यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि, “दो गांव के बीच में आम तोड़ने को लेकर विवाद था। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और तीन लोग चोटिल हुए हैं। पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर प्राप्त कर केस दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही घटना में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।” इस घटना से दोनों गांवों में तनाव का माहौल है।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- गोरखपुर रेलवे स्कूल एडमिशन 2026: जटेपुर स्कूल में कक्षा 6, 9 और 11 के लिए फॉर्म मिलना शुरू
- गोरखपुर न्यूज़: युवक को अल्बेनिया की जगह भेजा सिंगापुर, 10 लाख लेकर जालसाज फरार
- गोरखपुर न्यूज़: सोनबरसा फोरलेन पर कोहरे का कहर, आपस में टकराईं 5 गाड़ियां, मची चीख-पुकार
- गोरखपुर न्यूज़: ट्रैफिक जवानों को अब समय पर आना होगा, बायोमेट्रिक सिस्टम ने बढ़ाई टेंशन, जानें नया नियम
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- सावधान! साइबर ठगी का हब बन रहा शहर, रिटायर्ड कर्मचारियों और डॉक्टरों से करोड़ों की डिजिटल ठगी
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे शहर के पहले फ्लाईओवर और बरगदवा ओवरब्रिज का उद्घाटन
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखनाथ मंदिर बुढ़वा मंगल मेला: कल इन रास्तों पर बंद रहेगी गाड़ियों की एंट्री, पार्किंग और डायवर्जन की पूरी लिस्ट
- देश के पहले सैटेलाइट चैनल से भी पहले गोरखपुर में शुरू हुई थी वीडियो मैगजीन ‘न्यूजनेट’, 26 जनवरी को मार्क टली के हाथों हुआ था आगाज
- गोरखपुर रेल प्रेक्षागृह में गूंजा ‘वंदे मातरम’, 77वें गणतंत्र दिवस पर एनईआर के कलाकारों ने बांधा समां
- गोरखपुर न्यूज़: होटल में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, मालिक और मैनेजर समेत चार गिरफ्तार
- फर्जी मेडिकल डिग्री बांटने वाले ‘सन्नी’ और ‘गुड्डू’ पर बड़ी कार्रवाई, शाहपुर पुलिस ने लगाया गैंगस्टर एक्ट
- गोरखपुर एम्स में प्लाज्मा थेरेपी से बची महिला की जान, मायस्थेनिया ग्रेविस जैसी दुर्लभ बीमारी को दी मात
- गोरखपुर न्यूज़:12 महीने में पैसा तीन गुना करने वाली SBG Global निकली फर्जी, दो जालसाज चढ़े हत्थे
- गोरखपुर न्यूज़: कैथोलिक डायोसीज़ के संस्थापक बिशप डॉमिनिक कोक्कट का निधन, शोक की लहर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव: वेलेंटाइन डे पर पत्रकारों की ‘अग्निपरीक्षा’, आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर वार पर लगी रोक
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर न्यूज़: सिंघड़िया में सरेआम चली गोली, युवक गंभीर घायल; पुलिस ने मौके से युवती समेत दो हमलावरों को दबोचा
- देवरिया के सरकारी स्कूल में बार-बालाओं का डांस, बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया तत्काल निलंबित
- Vande Bharat Sleeper: 24 घंटे से कम में सारे टिकट बुक, 22 जनवरी को दौड़ेगी पहली ट्रेन, देखें रिपोर्ट
- अब सोना खरीदना हुआ सपना! 1.5 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, चांदी ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड