क्राइम

10 लाख लेकर थमा दिया रेलवे का फर्जी नियुक्ति पत्र

Go Gorakhpur

Gorakhpur: रेलवे में टीसी बनवाने के नाम पर 10 लाख की ठगी का मामला सामने आया है. पीड़ित की तहरीर पर खजनी पुलिस देवरिया रूद्रपुर के समुदा गांव के अनुभव पांडेय, भावना पांडेय, अर्चना पांडेय, कमलेश पांडेय और किरन के खिलाफ शुक्रवार को केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

उनवल निवासी रामकरण यादव ने खजनी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पुरोहित के रिश्तेदार देवरिया रूद्रपुर निवासी अनुभव पांडेय से गांव में मुलाकात हुई थी. अनुभव पांडेय ने बताया कि 10 लाख रुपये खर्च कीजिए तो आपके बेटे संदीप यादव को रेलवे ग्रुप सी में टीसी पद पर लगवा दूंगा. झांसे में आकर रामकरण ने 15 जुलाई 2018 को पांच लाख 50 हजार रुपये दे दिए. इसके बाद अलग-अलग तारीख पर बाकी चार लाख 50 हजार रुपये भी दे दिए. अनुभव ने उनके बेटे को कोलकाता में रेलवे टीसी पद के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया. बेटा संदीप नौकरी ज्वाइन करने रेलवे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट हाबड़ा डिविजन गया तो पता चला कि उसका नियुक्ति पत्र फर्जी है. 10 अगस्त को संदीप अपने एक मित्र के साथ अनुभव पांडेय के घर रुपये मांगने गया. वहां पर अनुभव के साथ उसके परिवार के लोगों ने गाली देते हुए रुपये देने से मना कर दिया.



  • बजट-2023 पर गोरखपुरवासी हुए बमबम, बोले-सबका खयाल रखा

  • फर्जी अस्पताल का अंगूठाटेक डॉक्टर गिरफ्तार, बड़ी मछलियों का बेनकाब होना बाकी

  • देवरिया में बेटी की शादी के बाद बाप ने कर ली खुदकुशी

  • आउटसोर्सिंग नर्सों को समायोजित किया जाए, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की फरियाद

  • चालू खाते के चेक पर बैंक ने ​कर दिया बचत खाते से भुगतान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा

  • नगर निगम पहले करेगा ‘प्रार्थना’…फिर चालान से कोई नहीं बचा पाएगा

  • एमएलसी चुनाव: 43.19 फीसद वोटर ने किया मताधिकार का इस्तेमाल

  • सूबे के प्रथम आयुष विश्वविद्यालय में पहली फरवरी से शुरू होगी ओपीडी

  • एमएलसी चुनाव: दोपहर बाद 2 बजे तक हुआ 27 फीसद मतदान

  • प्रबंध एकादश ने इंजीनियरिंग एकादश को दी शिकस्त

  • कथक में 109 चक्कर लगाकर दर्शकों को किया अचंभित

  • यूपी बोर्ड: प्रश्न पत्रों की निगरानी बढ़ी, स्ट्रॉन्ग रूम में सिर्फ़ तीन अधिकारियों को एंट्री

  • रविवार सुबह बूथों के लिए रवाना होंगी 56 पोलिंग पार्टियां

  • अगर आपने उम्र 80 साल मान रखी है तो इसे पढ़ें और फिर से सोचें

  • नन्हा मुन्ना राही हूं, देश का सिपाही हूं, बोलो! जयहिंद,!जयहिं! जयहिंद!

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक