राहु-केतु ज्योतिष

सिरहाने जौ रखकर सोएं, राहु-केतु की दशा हो जाएगी छूमंतर

सिरहाने जौ रखकर सोएं, राहु-केतु की दशा हो जाएगी छूमंतर

Rahu-Ketu ki dasha: शनि के अलावा जिन दो ग्रहों के प्रकोप से लोगों को डर लगता है, उनका नाम है राहु और केतु. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु-केतु की दशा या महादशा हो, तो व्यक्ति को अनेक कष्टों का सामना करना पड़ता है. राहु-केतु ग्रहों को छाया ग्रह के नाम से भी जाना जाता है. साथ ही इन दोनों ग्रहों को पापी ग्रह भी कहा जाता है. बहुत कम ऐसे मौके होते हैं जब किसी व्यक्ति की कुंडली में इनका प्रभाव शुभ सिद्ध होता है. अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु-केतु ठीक स्थिति में हों, तो जातक को अनअपेक्षित लाभ मिलता है, लेकिन अगर इन दोनों ग्रहों की स्थिति सही न हो, तो जातक को बहुत सी समस्याओं से जूझना पड़ता है.

राहु-केतु के प्रकोप से बचने के ज्योतिषशास्त्र में कई उपाय दिए गए हैं. राहु से पीड़ित व्यक्ति को शनिवार का व्रत करना चाहिए. ऐसा करने से राहु का प्रभाव कम हो जाता है. इसके अलावा राहु की दशा होने पर कुष्ट से पीड़ित व्यक्ति की सहायता करनी चाहिए. कौए को मीठी रोटी खिलाएं और ब्राह्मणों या गरीबों को चावल खिलाने चाहिए. किसी गरीब व्यक्ति की कन्या का विवाह करवाएं अथवा विवाह में सहायता करें. राहु की दशा से पीड़ित व्यक्ति अपने सिरहाने जौ रखकर सोए और सुबह उनका दान कर दे. इससे राहु की दशा शांत होती है. असके अलावा भैरव पूजन करने और काल भैरव अष्टक का पाठ करने से राहु के कारण होने वाले अशुभ परिणामों से मुक्ति मिलती है. आठ मुखी रुद्राक्ष धारण करने से भी राहु के कुप्रभावों से छुटकारा मिलता है.

वहीं दूसरी ओर केतु की दशा भी राहु की तरह ही अनिष्टकारक है. जिन लोगों की कुंडली में केतु अशुभ फलदायी होता है, वे अगर कंबल, लोहे से बने हथियार, तिल, भूरे रंग की वस्तु आदि का दान करें, तो इससे केतु का दुष्प्रभाव कम होता है. अगर केतु की दशा का फल संतान को भुगतना पड़ रहा हो, तो मंदिर में कंबल का दान करना चाहिए. ऐसा करने से केतु शांत होता है. केतु की दशा को शांत करने के लिए व्रत रखना भी बेहद लाभप्रद होता है. मंगलवार और शनिवार को व्रत रखने से केतु की दशा शांत होती है. कुत्ते को खाना खिलाएं और ब्राह्मणों को भोज कराएं. किसी दूसरे व्यक्ति को अपने मन की बात न बताएं. बुजुर्गों और संतों की सेवा करने से भी केतु की दशा में राहत प्राप्त होती है. लाल किताब के अनुसार केतु के अशुभ फल को खत्म करने के लिए गणेश पूजन और राहु के लिए सरस्वती देवी का पूजन करना शुभ फलदायी होता है.

राहु-केतु छाया ग्रह हैं. देवी दुर्गा को छायारूपेण कहा गया है, इसलिए देवी दुर्गा के पूजन से भी राहु-केतु को शांत किया जा सकता है. राहु-केतु के दोष से बचने के लिए घर में संपूर्ण कालसर्प यंत्र की स्थापना कर नित्य सर्प सूक्त का पाठ करना चाहिए. किसी भी व्यक्ति के जीवन में ग्रहदोष होना कष्टदायी होता है. लेकिन इनके निवारण के लिए उपाय करके ग्रहदोष से बचा जा सकता है.



  • अब किरायेदार और दुकानदार भी देंगे कचरा शुल्क, नगर निगम ने की महत्वपूर्ण बैठक, जारी किए कई अहम निर्देश

    अब किरायेदार और दुकानदार भी देंगे कचरा शुल्क, नगर निगम ने की महत्वपूर्ण बैठक, जारी किए कई अहम निर्देश

  • चेहरा प्रमाणीकरण: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिली अंतिम चेतावनी, वरना रुकेगा मानदेय और जाएगी नौकरी

    चेहरा प्रमाणीकरण: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिली अंतिम चेतावनी, वरना रुकेगा मानदेय और जाएगी नौकरी

  • रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, गोरखपुर में रेलवे के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए 91 ट्रेनें प्रभावित

    रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, गोरखपुर में रेलवे के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए 91 ट्रेनें प्रभावित

  • कुशीनगर के डोल मेले में ‘भगवान शिव’ बने कलाकार की करंट लगने से मौत, वीडियो सामने आया

    कुशीनगर के डोल मेले में ‘भगवान शिव’ बने कलाकार की करंट लगने से मौत, वीडियो सामने आया

  • उप​लब्धि: गोरखपुर में 54 नई यूनिट्स के लिए 182 एकड़ भूमि आवंटित, ₹5800 करोड़ का निवेश

    उप​लब्धि: गोरखपुर में 54 नई यूनिट्स के लिए 182 एकड़ भूमि आवंटित, ₹5800 करोड़ का निवेश

  • DDU में 1400 सीटें खाली, अगर आपको नहीं मिला एडमिशन तो ऐसे करें अप्लाई, स्पॉट काउंसलिंग शुरू

    DDU में 1400 सीटें खाली, अगर आपको नहीं मिला एडमिशन तो ऐसे करें अप्लाई, स्पॉट काउंसलिंग शुरू

  • 5 एकड़ की अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, डूब क्षेत्र में निर्माण से पहले जान लें ये चेतावनी

    5 एकड़ की अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, डूब क्षेत्र में निर्माण से पहले जान लें ये चेतावनी

  • पूर्व विधायक के किराये के बंगले को लेकर कानूनी लड़ाई जारी, अब बेटी ने कोर्ट में ठोका दावा, जानें मामला

    पूर्व विधायक के किराये के बंगले को लेकर कानूनी लड़ाई जारी, अब बेटी ने कोर्ट में ठोका दावा, जानें मामला

  • नगर आयुक्त की सख्त चेतावनी, गुणवत्ता में कमी और देरी पर होगी कार्रवाई

    नगर आयुक्त की सख्त चेतावनी, गुणवत्ता में कमी और देरी पर होगी कार्रवाई

  • सीएम योगी ने गोरखपुर की 75 महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, नियुक्ति पत्र पाकर खिला चेहरा

    सीएम योगी ने गोरखपुर की 75 महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, नियुक्ति पत्र पाकर खिला चेहरा

  • गोरखपुर में रिटायर शिक्षक के खाते से बिना OTP के 20 हजार उड़ाये, बैंक ने खड़े किए हाथ

    गोरखपुर में रिटायर शिक्षक के खाते से बिना OTP के 20 हजार उड़ाये, बैंक ने खड़े किए हाथ

  • गोरखपुर के शिक्षक ने किया कमाल, 52 बच्चों वाले स्कूल में पढ़ते हैं अब 500 से ज्यादा छात्र, जानें कैसे

    गोरखपुर के शिक्षक ने किया कमाल, 52 बच्चों वाले स्कूल में पढ़ते हैं अब 500 से ज्यादा छात्र, जानें कैसे

Research Desk

Research Desk

About Author

Go Gorakhpur की रिसर्च टीम गोरखपुर अंचल के इतिहास, भूगोल, साहित्य, कला-संस्कृति, समाज पर केंद्रित आलेख ढेर सारे दस्तावेजों के अध्ययन के आधार पर तैयार करती है. तथ्यों के संकलन के क्रम में हम शहर के जानकार लोगों से बातचीत भी करते हैं. ऐसे आलेखों के पीछे पूरी टीम का सहयोग होता है, लिहाजा साझा श्रेय 'रिसर्च डेस्क' के नाम है.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक