क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


One response to “फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली”

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • राष्ट्रपति का गोरखपुर शहर में हुआ भव्य स्वागत, मेयर ने सौंपी शहर की चाबी

    राष्ट्रपति का गोरखपुर शहर में हुआ भव्य स्वागत, मेयर ने सौंपी शहर की चाबी

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गोरखपुर पहुंचीं, एम्स और आयुष विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों में होंगी शामिल

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गोरखपुर पहुंचीं, एम्स और आयुष विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों में होंगी शामिल

  • लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना: कर्ज से परेशान कपड़ा कारोबारी ने पत्नी और बेटी संग की आत्महत्या

    लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना: कर्ज से परेशान कपड़ा कारोबारी ने पत्नी और बेटी संग की आत्महत्या

  • जबलपुर के शिक्षक इंद्र कुमार तिवारी की यह दर्दनाक कहानी सुनकर भरोसे के धागे चटक जाएंगे

    जबलपुर के शिक्षक इंद्र कुमार तिवारी की यह दर्दनाक कहानी सुनकर भरोसे के धागे चटक जाएंगे

  • UPI यूजर्स के लिए राहत की खबर, पेमेंट हुआ फेल तो अब झटपट मिलेगा रिफंड, जानें कैसे

    UPI यूजर्स के लिए राहत की खबर, पेमेंट हुआ फेल तो अब झटपट मिलेगा रिफंड, जानें कैसे

  • गोरखपुर में बन रहा एक और ‘लेक व्यू’, यहां की खूबसूरती देख जाने का मन नहीं करेगा

    गोरखपुर में बन रहा एक और ‘लेक व्यू’, यहां की खूबसूरती देख जाने का मन नहीं करेगा

  • ट्रैफिक अलर्ट: राष्ट्रपति के दौरे के कारण 30 जून और 1 जुलाई को इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जानें नया रूट

    ट्रैफिक अलर्ट: राष्ट्रपति के दौरे के कारण 30 जून और 1 जुलाई को इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जानें नया रूट

  • जनता दर्शन में पहुंची मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित बच्ची, सीएम ने इलाज कराने के दिए निर्देश

    जनता दर्शन में पहुंची मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित बच्ची, सीएम ने इलाज कराने के दिए निर्देश

  • देवरिया: स्कूल संचालक की गला काटकर हत्या, चौकीदार सहित तीन पुलिस हिरासत में

    देवरिया: स्कूल संचालक की गला काटकर हत्या, चौकीदार सहित तीन पुलिस हिरासत में

  • उत्तर प्रदेश: राष्ट्रपति दौरा, राम मंदिर प्रगति और ‘मन की बात’ सहित आज की बड़ी खबरें

    उत्तर प्रदेश: राष्ट्रपति दौरा, राम मंदिर प्रगति और ‘मन की बात’ सहित आज की बड़ी खबरें

  • डीडीयूजीयू: अब 10 से कम छात्रों वाले कोर्स नहीं चलेंगे, जानें छात्रों के लिए क्या है नया मौका

    डीडीयूजीयू: अब 10 से कम छात्रों वाले कोर्स नहीं चलेंगे, जानें छात्रों के लिए क्या है नया मौका

  • डीडीयूजीयू ने 39 पाठ्यक्रमों के 2 लाख से अधिक छात्रों का रिजल्ट किया घोषित

    डीडीयूजीयू ने 39 पाठ्यक्रमों के 2 लाख से अधिक छात्रों का रिजल्ट किया घोषित

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक