क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


One response to “फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली”

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • आस्था और उल्लास से मनी दीपावली; आज लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन की तैयारी, 5 अस्थायी पोखरे बनाए गए

    आस्था और उल्लास से मनी दीपावली; आज लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन की तैयारी, 5 अस्थायी पोखरे बनाए गए

  • मुख्यमंत्री जनता सेवा बस: ग्रामीण रूटों पर दौड़ेगी कम किराए वाली बसें, 20% तक सस्ता होगा किराया

    मुख्यमंत्री जनता सेवा बस: ग्रामीण रूटों पर दौड़ेगी कम किराए वाली बसें, 20% तक सस्ता होगा किराया

  • भ्रष्टाचार पर एक्शन: 3 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर बेचने के आरोप में एसडीओ और जेई निलंबित

    भ्रष्टाचार पर एक्शन: 3 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर बेचने के आरोप में एसडीओ और जेई निलंबित

  • डीडीयू में बड़े शैक्षणिक सुधार: समय से होगा रेट-2025 का आयोजन, संविदा शिक्षक भी बनेंगे शोध निर्देशक

    डीडीयू में बड़े शैक्षणिक सुधार: समय से होगा रेट-2025 का आयोजन, संविदा शिक्षक भी बनेंगे शोध निर्देशक

  • दिवाली 2025: महालक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त और संपूर्ण विधि, जानें क्यों खास है इस बार की दीपावली

    दिवाली 2025: महालक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त और संपूर्ण विधि, जानें क्यों खास है इस बार की दीपावली

  • गोरखपुर: शहर का उत्तरी छोर फोरलेन से चमका, अब दक्षिणी छोर पर गीडा बसा रहा नई कॉलोनी

    गोरखपुर: शहर का उत्तरी छोर फोरलेन से चमका, अब दक्षिणी छोर पर गीडा बसा रहा नई कॉलोनी

  • सीएम योगी की वनटांगिया संग 9वीं दिवाली: जंगल तिकोनिया नंबर तीन को दी ₹48.82 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

    सीएम योगी की वनटांगिया संग 9वीं दिवाली: जंगल तिकोनिया नंबर तीन को दी ₹48.82 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

  • सोमवार को दौड़ेंगी दर्जन भर पूजा स्पेशल ट्रेनें, गोरखपुर, छपरा और गोमतीनगर से होगा संचलन

    सोमवार को दौड़ेंगी दर्जन भर पूजा स्पेशल ट्रेनें, गोरखपुर, छपरा और गोमतीनगर से होगा संचलन

  • गोरखपुर जंक्शन से 24 घंटों में लगभग दो लाख यात्रियों ने की यात्रा, पूजा विशेष ट्रेनों से उमड़ी भारी भीड़

    गोरखपुर जंक्शन से 24 घंटों में लगभग दो लाख यात्रियों ने की यात्रा, पूजा विशेष ट्रेनों से उमड़ी भारी भीड़

  • चित्रकूट ट्रेजरी घोटाला: मुख्य आरोपी संदीप की पुलिस हिरासत में मौत, प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल

    चित्रकूट ट्रेजरी घोटाला: मुख्य आरोपी संदीप की पुलिस हिरासत में मौत, प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल

  • अयोध्या दीपोत्सव: सीएम योगी ने किया राजतिलक, बोले- यूपी में स्थापित हुआ रामराज्य, माफियाराज हुआ खत्म

    अयोध्या दीपोत्सव: सीएम योगी ने किया राजतिलक, बोले- यूपी में स्थापित हुआ रामराज्य, माफियाराज हुआ खत्म

  • अवैध विज्ञापनों पर नगर निगम का शिकंजा, 11 प्रतिष्ठानों पर 17 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना

    अवैध विज्ञापनों पर नगर निगम का शिकंजा, 11 प्रतिष्ठानों पर 17 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक