क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


“फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली” को एक उत्तर

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • जटायु सरंक्षण केंद्र के बाद अब गोरखपुर में बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा मछलीघर

    जटायु सरंक्षण केंद्र के बाद अब गोरखपुर में बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा मछलीघर

  • 16 हजार घंटे उत्पादन के बाद गोरखपुर खाद कारखाने ने लिया शटडाउन

    16 हजार घंटे उत्पादन के बाद गोरखपुर खाद कारखाने ने लिया शटडाउन

  • महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में एमबीबीएस की सीटें बढ़कर 100 हुईं

    महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में एमबीबीएस की सीटें बढ़कर 100 हुईं

  • यूपी में बाजरे के डंठल और भुट्टे से बनेगा बायो प्लास्टिक

    यूपी में बाजरे के डंठल और भुट्टे से बनेगा बायो प्लास्टिक

  • मथुरा और मेरठ निजी विश्वविद्यालयों को मंजूरी, जानिए कहां बनेंगे

    मथुरा और मेरठ निजी विश्वविद्यालयों को मंजूरी, जानिए कहां बनेंगे

  • पोलैंड जाएगी भारतीय रेल की बैडमिंटन टीम

    पोलैंड जाएगी भारतीय रेल की बैडमिंटन टीम

  • कजाकिस्तान में गोल्डन ईगल्स हैंडबॉल क्लब टीम ने जीता कांस्य

    कजाकिस्तान में गोल्डन ईगल्स हैंडबॉल क्लब टीम ने जीता कांस्य

  • Rail Museum खुलने का समय बदला, पहली अप्रैल से लागू है यह नई टाइमिंग

    Rail Museum खुलने का समय बदला, पहली अप्रैल से लागू है यह नई टाइमिंग

  • पहले नौकरी का वादा, अब पैसे हड़पकर जान की धमकी

    पहले नौकरी का वादा, अब पैसे हड़पकर जान की धमकी

  • फेस्टिव सीज़न: गोरखपुर से होकर चलेगी साबरमती-सीतामढ़ी स्पेशल ट्रेन

    फेस्टिव सीज़न: गोरखपुर से होकर चलेगी साबरमती-सीतामढ़ी स्पेशल ट्रेन

  • मुंडेरा बाजार में पकड़ी गईं दो लाख रुपये मूल्य की 15 प्रतिबंधित दवाएं

    मुंडेरा बाजार में पकड़ी गईं दो लाख रुपये मूल्य की 15 प्रतिबंधित दवाएं

  • ग्रीन कैंपस, सौर ऊर्जा की अनूठी मिसाल होगा महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय

    ग्रीन कैंपस, सौर ऊर्जा की अनूठी मिसाल होगा महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक