क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


“फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली” को एक उत्तर

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • ओडीओपी के लिए संजीवनी बना कुंभ, जानिए कौन से उत्पाद मचा रहे धूम

    ओडीओपी के लिए संजीवनी बना कुंभ, जानिए कौन से उत्पाद मचा रहे धूम

  • एम्स के डॉक्टरों ने निकाली चेहरे में धंसी गोली, बिहार के युवक को दिया नया जीवन

    एम्स के डॉक्टरों ने निकाली चेहरे में धंसी गोली, बिहार के युवक को दिया नया जीवन

  • मौसम: गोरखपुर में आठवीं तक के स्कूलों की छुट्टी 2 दिन बढ़ी

    मौसम: गोरखपुर में आठवीं तक के स्कूलों की छुट्टी 2 दिन बढ़ी

  • यूपी से कल गुजरने वाला है पश्चिमी विक्षोभ, ठंड हवा-बारिश की संभावना

    यूपी से कल गुजरने वाला है पश्चिमी विक्षोभ, ठंड हवा-बारिश की संभावना

  • क्या होता है कल्पवास? पद्म पुराण में बताए गए हैं ये 21 नियम…

    क्या होता है कल्पवास? पद्म पुराण में बताए गए हैं ये 21 नियम…

  • मिल्कीपुर उपचुनाव : 10 प्रत्याशी मैदान में, किसी ने वापस नहीं लिया पर्चा

    मिल्कीपुर उपचुनाव : 10 प्रत्याशी मैदान में, किसी ने वापस नहीं लिया पर्चा

  • यूपी के इन छह जिलों में खुलेगा मेडिकल कॉलेज

    यूपी के इन छह जिलों में खुलेगा मेडिकल कॉलेज

  • फर्जी डिग्री के धंधेबाज ईनामी ‘डॉक्टर बाबू’ ने किया सरेंडर

    फर्जी डिग्री के धंधेबाज ईनामी ‘डॉक्टर बाबू’ ने किया सरेंडर

  • एम्स के डॉक्टरों ने दुर्लभ ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित 6 साल के बच्चे को दी नई ज़िंदगी

    एम्स के डॉक्टरों ने दुर्लभ ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित 6 साल के बच्चे को दी नई ज़िंदगी

  • खराब मौसम के चलते दिल्ली से गोरखपुर की दो उड़ानें रद्द

    खराब मौसम के चलते दिल्ली से गोरखपुर की दो उड़ानें रद्द

  • बुढ़वा मंगल पर बदला रहेगा ट्रैफिक प्लान, इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

    बुढ़वा मंगल पर बदला रहेगा ट्रैफिक प्लान, इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

  • ट्राई का तोहफा: बस 20 रुपये में 120 दिन एक्टिव रखें सिम

    ट्राई का तोहफा: बस 20 रुपये में 120 दिन एक्टिव रखें सिम

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक