क्राइम खोराबार थाना

कहीं आपका पड़ोसी भी तो आपके नाम पर नहीं ले रहा बैंकों से लोन, यह घटना उड़ा देगी होश

Gorakhpur Crime News
  • गोरखपुर में हुई घटना से पुलिस भी हैरान, जालसाज पड़ोसी ने बैंकों से लिया 32.71 लाख का लोन, महिला को नोटिस मिलने पर हुई जानकारी, खोराबार थाने में केस दर्ज

Gorakhpur/Loan fraud in the name of neighbour in khorabar area: खोराबार इलाके में एक महिला के नाम से बिना उसे जानकारी दिए कई बैंकों से 32.71 लाख रुपये व कार लोन का मामला सामने आया है. आरोपों के आधार पर क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी अशोक पासवान पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

बांसगांव के धर्मपुरा निवासी आरती देवी पत्नी चन्द्रभान ने खोराबार थाने में केस दर्ज कराया है. उसने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस का रहने वाला अशोक पासवान इस समय मिर्जापुर में रहता है. वह जालसाज किस्म का व्यक्ति है. वह एसके ट्रेडर्स नाम की मेरी दुकान को दिखाकर केनरा बैंक शाखा मिर्जापुर, गोरखपुर से आठ लाख रुपये, इंडियन बैंक शाखा आजाद चौक से आठ लाख 15 हजार रुपये सहित अन्य बैंकों से मेरे नाम से लोन स्वीकृत करवा लिया. फर्जी तरीके से उसने बैंकों से चेकबुक जारी कराकर मेरे नाम से एक कार भी खरीद ली. सभी बैंकों को मिलाकर कुल 32 लाख 71 हजार पांच सौ रुपये स्वीकृत कराकर भुगतान करा लिया. जब बैंकों से नोटिस मिला तब वहां जाकर लोन के बारे में जानकारी की. अशोक ने अपनी पत्नी ममता के खाते में रुपये स्थानांतरित करवा लिया है.

पीड़िता जब उसके घर पूछताछ करने गई तो वह गाली देने के साथ जान मारने की धमकी देते हुए भगा दिया. मामले में आरती देवी ने खोराबार थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी. कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई थी. अब पुलिस पूरे प्रकरण में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

  • गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: राजघाट पुल की ओर आवागमन पर बड़ा अपडेट और बाकी खबरें

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: राजघाट पुल की ओर आवागमन पर बड़ा अपडेट और बाकी खबरें

  • गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • गोरखपुर रेलवे स्कूल एडमिशन 2026: जटेपुर स्कूल में कक्षा 6, 9 और 11 के लिए फॉर्म मिलना शुरू

    गोरखपुर रेलवे स्कूल एडमिशन 2026: जटेपुर स्कूल में कक्षा 6, 9 और 11 के लिए फॉर्म मिलना शुरू

  • गोरखपुर न्यूज़: युवक को अल्बेनिया की जगह भेजा सिंगापुर, 10 लाख लेकर जालसाज फरार

    गोरखपुर न्यूज़: युवक को अल्बेनिया की जगह भेजा सिंगापुर, 10 लाख लेकर जालसाज फरार

  • गोरखपुर न्यूज़: सोनबरसा फोरलेन पर कोहरे का कहर, आपस में टकराईं 5 गाड़ियां, मची चीख-पुकार

    गोरखपुर न्यूज़: सोनबरसा फोरलेन पर कोहरे का कहर, आपस में टकराईं 5 गाड़ियां, मची चीख-पुकार

  • गोरखपुर न्यूज़: ट्रैफिक जवानों को अब समय पर आना होगा, बायोमेट्रिक सिस्टम ने बढ़ाई टेंशन, जानें नया नियम

    गोरखपुर न्यूज़: ट्रैफिक जवानों को अब समय पर आना होगा, बायोमेट्रिक सिस्टम ने बढ़ाई टेंशन, जानें नया नियम

  • गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • सावधान! साइबर ठगी का हब बन रहा शहर, रिटायर्ड कर्मचारियों और डॉक्टरों से करोड़ों की डिजिटल ठगी

    सावधान! साइबर ठगी का हब बन रहा शहर, रिटायर्ड कर्मचारियों और डॉक्टरों से करोड़ों की डिजिटल ठगी

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे शहर के पहले फ्लाईओवर और बरगदवा ओवरब्रिज का उद्घाटन

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे शहर के पहले फ्लाईओवर और बरगदवा ओवरब्रिज का उद्घाटन

Priya Srivastava

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

Priya Srivastava दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में परास्नातक हैं. गोगोरखपुर.कॉम के लिए इवेंट, एजुकेशन, कल्चर, रिलीजन जैसे टॉपिक कवर करती हैं. 'लिव ऐंड लेट अदर्स लिव' की फिलॉसफी में गहरा यकीन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक