महराजगंज में निर्माणाधीन गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर गूगल मैप के धोखे से कार गड्ढे में गिरी, 4 घायल। कुसहा अंडरपास के पास हुआ हादसा, कार्यदायी संस्था पर लापरवाही का आरोप।
महराजगंज: निर्माणाधीन गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर अब गूगल मैप भी लोगों को भ्रमित कर रहा है, जिससे हादसे हो रहे हैं। शनिवार देर रात नेपाल से लौट रहे बस्ती जिले के कुछ लोग रास्ता तलाशने के लिए गूगल मैप का सहारा ले रहे थे कि कुसहा अंडरपास के पास उनकी कार अचानक एक बड़े गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। रात में सभी को लक्ष्मीपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, पुरानी बस्ती के रहने वाले जसविंदर सिंह, आकाश श्रीवास्तव, काजल आर्या और रोकिया नेपाल गए हुए थे। वहाँ से वे सोनौली के रास्ते शनिवार रात घर लौट रहे थे। रात होने की वजह से कार चला रहे जसविंदर हाईवे पर गूगल मैप के सहारे आगे बढ़ रहे थे। महराजगंज ज़िले के कुसहा के पास अंडरपास के लिए खोदे गए गड्ढे में उनकी कार अचानक जा गिरी।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद कार्यदायी संस्था के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुँचे। घायलों को पुलिस चौकी एकसड़वा ले जाया गया, जहाँ से पुलिस उन्हें लक्ष्मीपुर सीएचसी लेकर पहुँची। इलाज के बाद चारों घायलों को घर भेज दिया गया। कार्यदायी संस्था की ओर से रात में ही दुर्घटना स्थल पर बैरिकेडिंग कर दी गई, हालाँकि हाईवे पर कई अन्य जगहों पर बैरिकेडिंग की स्थिति अभी भी ठीक नहीं है।
गूगल मैप दिखा रहा अधूरा रास्ता, बन रहा हादसों का कारण
यात्रियों ने बताया कि सोनौली से कुसहा की दूरी लगभग 22 किलोमीटर है। इस मार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है और सर्विस रोड बनाकर रास्ता चालू किया गया है। लोगों को इसे पकड़कर सीधे गुलरिहा होते हुए कोल्हुई आना था, लेकिन गूगल मैप के भरोसे चलने पर वे गुलरिहा के बीच से कटकर अर्धनिर्मित पुल के नीचे से सीधे कुसहा के पास गड्ढे में गिर गए।
Read …. बस्ती में जमीन विवाद खूनी: 14 साल की ‘परी’ की चाकू घोंपकर हत्या, तीन घायल
इसका मुख्य कारण यह है कि गुलरिहा से बड़हरा तक सड़क अच्छी बन गई है, लेकिन इसके आगे जहाँ निर्माण नहीं हुआ है, वहाँ बड़ा गड्ढा है। गूगल मैप सिर्फ़ रास्ते की जानकारी दे रहा है, जबकि निर्माणाधीन हिस्सों की स्पष्ट जानकारी नहीं है। जहाँ रास्ता ठीक है, उससे आगे के हिस्से को भी मैप ‘ठीक’ दिखा रहा है, जिससे चालक भ्रमित हो रहे हैं।
एक सप्ताह पहले भी हुआ था ऐसा ही हादसा
गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर यह पहला ऐसा हादसा नहीं है। करीब एक सप्ताह पहले भी भैया फरेंदा में निर्माणाधीन ओवरब्रिज से एक तेज़ रफ़्तार कार देर रात गिर गई थी। उस समय कार में चालक के अलावा कोई नहीं था। उस घटना के बाद डायवर्जन ठीक किया गया और रास्ते पर बैरिकेडिंग की गई थी। उस चालक ने भी रात होने के कारण अनजाने में निर्माणाधीन पुल पर गाड़ी चढ़ा दी थी। वह कार गोरखपुर जिले के जंगल रामगढ़ उर्फ चौरी के हरीश की थी।
इन घटनाओं से साफ़ है कि निर्माणाधीन हाईवे पर सुरक्षा मानकों और स्पष्ट मार्ग निर्देशों का अभाव है, जिससे यात्रियों की जान जोखिम में पड़ रही है। कार्यदायी संस्था को इस ओर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- सावधान! साइबर ठगी का हब बन रहा शहर, रिटायर्ड कर्मचारियों और डॉक्टरों से करोड़ों की डिजिटल ठगी
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे शहर के पहले फ्लाईओवर और बरगदवा ओवरब्रिज का उद्घाटन
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखनाथ मंदिर बुढ़वा मंगल मेला: कल इन रास्तों पर बंद रहेगी गाड़ियों की एंट्री, पार्किंग और डायवर्जन की पूरी लिस्ट
- देश के पहले सैटेलाइट चैनल से भी पहले गोरखपुर में शुरू हुई थी वीडियो मैगजीन ‘न्यूजनेट’, 26 जनवरी को मार्क टली के हाथों हुआ था आगाज
- गोरखपुर रेल प्रेक्षागृह में गूंजा ‘वंदे मातरम’, 77वें गणतंत्र दिवस पर एनईआर के कलाकारों ने बांधा समां
- गोरखपुर न्यूज़: होटल में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, मालिक और मैनेजर समेत चार गिरफ्तार
- फर्जी मेडिकल डिग्री बांटने वाले ‘सन्नी’ और ‘गुड्डू’ पर बड़ी कार्रवाई, शाहपुर पुलिस ने लगाया गैंगस्टर एक्ट
- गोरखपुर एम्स में प्लाज्मा थेरेपी से बची महिला की जान, मायस्थेनिया ग्रेविस जैसी दुर्लभ बीमारी को दी मात
- गोरखपुर न्यूज़:12 महीने में पैसा तीन गुना करने वाली SBG Global निकली फर्जी, दो जालसाज चढ़े हत्थे
- गोरखपुर न्यूज़: कैथोलिक डायोसीज़ के संस्थापक बिशप डॉमिनिक कोक्कट का निधन, शोक की लहर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव: वेलेंटाइन डे पर पत्रकारों की ‘अग्निपरीक्षा’, आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर वार पर लगी रोक
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर न्यूज़: सिंघड़िया में सरेआम चली गोली, युवक गंभीर घायल; पुलिस ने मौके से युवती समेत दो हमलावरों को दबोचा
- देवरिया के सरकारी स्कूल में बार-बालाओं का डांस, बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया तत्काल निलंबित
- Vande Bharat Sleeper: 24 घंटे से कम में सारे टिकट बुक, 22 जनवरी को दौड़ेगी पहली ट्रेन, देखें रिपोर्ट
- अब सोना खरीदना हुआ सपना! 1.5 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, चांदी ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड
- गोरखपुर न्यूज़: बांसगांव में यूपी बार कौंसिल चुनाव के पहले दिन पड़े 133 वोट, एसीजेएम की देखरेख में हुई प्रक्रिया
- गोरखपुर दुर्गाबाड़ी में नई परंपरा की शुरुआत, अब चैत्र नवरात्रि में भी विराजेंगी मां दुर्गा, जानें पूरा शेड्यूल
- गोरखपुर न्यूज़: डीडीयू बना ODOC का नॉलेज पार्टनर, अब पूर्वांचल के पारंपरिक जायके को मिलेगी वैश्विक पहचान
- डीडीयू में भारतीय भाषाओं के भविष्य पर महामंथन, 22 जनवरी से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आगाज