गोरखपुर में IPL की तर्ज पर गोरखपुर प्रीमियर लीग (GPL) शुरू। 7 टीमें, 161 खिलाड़ी, 16 लाख की बोली। सभी मैचों का लाइव टेलीकास्ट, विजेता को 2 लाख रुपये।
गोरखपुर: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! गोरखपुर में अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तर्ज पर अपना खुद का टूर्नामेंट गोरखपुर प्रीमियर लीग (GPL) शुरू हो गया है। मंडल क्रिकेट एसोसिएशन ने पहली बार इस IPL-फॉर्मेट पर आधारित लीग का आयोजन किया है, जिसका आगाज गुरुवार (12 जून) से सेंट एंड्रयूज कॉलेज मैदान में हो चुका है। यह रोमांचक टूर्नामेंट 27 जून तक जारी रहेगा।
खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली, निखिल प्रताप राव सबसे महंगे
GPL को सिर्फ एक क्रिकेट टूर्नामेंट के तौर पर नहीं देखा जा रहा, बल्कि इसे गोरखपुर और आसपास के क्षेत्र के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का एक पेशेवर कदम माना जा रहा है। इस लीग की सबसे खास बात रही इसका प्लेयर ऑक्शन। कुल 394 पंजीकृत खिलाड़ियों में से 161 खिलाड़ियों को चुना गया, जिन पर करीब 16 लाख रुपये खर्च किए गए।
Read…रामगढ़ ताल में हाहाकार! जेएसआर गार्डन के 5 नामी रेस्टोरेंट आग में स्वाहा
ऑक्शन में निखिल प्रताप राव सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें 67 हजार रुपये में खरीदा गया। वहीं, आदित्य पांडेय और विशाल निबाद पर भी 30-30 हजार रुपये की बोली लगी।
हर मैच का होगा लाइव टेलीकास्ट और 7 टीमें मैदान में
क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि GPL के सभी मैचों का लाइव टेलीकास्ट किया जा रहा है। इससे जो दर्शक मैदान तक नहीं पहुँच सकते, वे घर बैठे अपने स्थानीय सितारों को खेलते हुए देख सकेंगे।
GPL में कुल 7 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें शामिल हैं:
- मानव सेवा संस्थान
- कसमी लाइंस
- कुशीनगर किंग्स
- JSK राइडर्स
- एवर बॉन्ड रॉयल्स
- सनेटेक सोलर पावर सॉल्यूशन
- CS स्पोर्ट्स और ICC एंड स्पोर्ट्स
पहले मुकाबले में ICC स्पोर्ट्स और एवर बॉन्ड रॉयल्स के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई, जिसने मैदान पर खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों की तालियों की गूंज के साथ GPL के माहौल को खास बना दिया।
प्रोफेशनल अनुभव और बड़ी इनामी राशि
मंडल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शफीक सिद्दीकी ने बताया कि GPL को इस तरह से डिज़ाइन किया जा रहा है, जिससे गोरखपुर और आसपास के खिलाड़ियों को IPL जैसा पेशेवर अनुभव मिल सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे चलकर यही टूर्नामेंट पूरे उत्तर प्रदेश का ‘मिनी IPL’ बन सकता है।
इस लीग में विजेता टीम को 2 लाख रुपये और रनरअप टीम को 1 लाख रुपये की इनामी राशि दी जाएगी, जो यह दर्शाता है कि खेल अब केवल शौक नहीं, बल्कि पेशेवर कमाई का भी एक अवसर बन चुका है।
GPL के इस पहले सीज़न से बड़ी उम्मीदें हैं। यदि यह लीग इसी जुनून और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ती है, तो गोरखपुर क्रिकेट के नक्शे पर एक चमकता हुआ नाम बन जाएगा।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- सावधान! साइबर ठगी का हब बन रहा शहर, रिटायर्ड कर्मचारियों और डॉक्टरों से करोड़ों की डिजिटल ठगी
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे शहर के पहले फ्लाईओवर और बरगदवा ओवरब्रिज का उद्घाटन
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखनाथ मंदिर बुढ़वा मंगल मेला: कल इन रास्तों पर बंद रहेगी गाड़ियों की एंट्री, पार्किंग और डायवर्जन की पूरी लिस्ट
- देश के पहले सैटेलाइट चैनल से भी पहले गोरखपुर में शुरू हुई थी वीडियो मैगजीन ‘न्यूजनेट’, 26 जनवरी को मार्क टली के हाथों हुआ था आगाज
- गोरखपुर रेल प्रेक्षागृह में गूंजा ‘वंदे मातरम’, 77वें गणतंत्र दिवस पर एनईआर के कलाकारों ने बांधा समां
- गोरखपुर न्यूज़: होटल में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, मालिक और मैनेजर समेत चार गिरफ्तार
- फर्जी मेडिकल डिग्री बांटने वाले ‘सन्नी’ और ‘गुड्डू’ पर बड़ी कार्रवाई, शाहपुर पुलिस ने लगाया गैंगस्टर एक्ट
- गोरखपुर एम्स में प्लाज्मा थेरेपी से बची महिला की जान, मायस्थेनिया ग्रेविस जैसी दुर्लभ बीमारी को दी मात
- गोरखपुर न्यूज़:12 महीने में पैसा तीन गुना करने वाली SBG Global निकली फर्जी, दो जालसाज चढ़े हत्थे
- गोरखपुर न्यूज़: कैथोलिक डायोसीज़ के संस्थापक बिशप डॉमिनिक कोक्कट का निधन, शोक की लहर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव: वेलेंटाइन डे पर पत्रकारों की ‘अग्निपरीक्षा’, आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर वार पर लगी रोक
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर न्यूज़: सिंघड़िया में सरेआम चली गोली, युवक गंभीर घायल; पुलिस ने मौके से युवती समेत दो हमलावरों को दबोचा
- देवरिया के सरकारी स्कूल में बार-बालाओं का डांस, बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया तत्काल निलंबित
- Vande Bharat Sleeper: 24 घंटे से कम में सारे टिकट बुक, 22 जनवरी को दौड़ेगी पहली ट्रेन, देखें रिपोर्ट
- अब सोना खरीदना हुआ सपना! 1.5 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, चांदी ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड
- गोरखपुर न्यूज़: बांसगांव में यूपी बार कौंसिल चुनाव के पहले दिन पड़े 133 वोट, एसीजेएम की देखरेख में हुई प्रक्रिया
- गोरखपुर दुर्गाबाड़ी में नई परंपरा की शुरुआत, अब चैत्र नवरात्रि में भी विराजेंगी मां दुर्गा, जानें पूरा शेड्यूल
- गोरखपुर न्यूज़: डीडीयू बना ODOC का नॉलेज पार्टनर, अब पूर्वांचल के पारंपरिक जायके को मिलेगी वैश्विक पहचान
- डीडीयू में भारतीय भाषाओं के भविष्य पर महामंथन, 22 जनवरी से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आगाज