गोरखपुर से पाटलिपुत्र के बीच वंदेभारत ट्रेन चलाने की तैयारी तेज़। केसरिया रंग के 8 कोच गोरखपुर पहुँचे। 19 जून को रेलवे बोर्ड चेयरमैन करेंगे ट्रैक का निरीक्षण, 20 जून से चलेगी ट्रेन।
गोरखपुर: गोरखपुर से पाटलिपुत्र के बीच वंदेभारत ट्रेन चलाने की तैयारियाँ अब तेज़ी से चल रही हैं। इसी क्रम में, सोमवार देर रात लखनऊ से केसरिया रंग के आठ अत्याधुनिक कोच गोरखपुर जंक्शन पहुँच गए हैं। इन कोचों की अगले दो दिनों तक मरम्मत और धुलाई का काम किया जाएगा, जिसके बाद इन्हें पाटलिपुत्र भेजा जाएगा।
19 जून को रेलवे बोर्ड चेयरमैन करेंगे ट्रैक का निरीक्षण
जानकारी के अनुसार, 19 जून को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन गोरखपुर पहुँचेंगे। वे एक स्पेशल ट्रेन में बैठकर गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक रेल ट्रैक का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करेंगे, ताकि सुरक्षा और परिचालन संबंधी सभी पहलुओं की जाँच की जा सके। यह निरीक्षण वंदेभारत ट्रेन के सफल संचालन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सभी तैयारियों के बाद, यह ट्रेन 20 जून से चलाई जाएगी।
Read … ATM कार्ड नहीं! अब PhonePe, Google Pay से SBI ATM से निकालें पैसे, ये है पूरा आसान तरीका
पीएम मोदी दे सकते हैं हरी झंडी, शेड्यूल का इंतजार
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना में आयोजित एक समारोह में इस वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में इसे शामिल कर लिया गया है, लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से अभी तक इसका आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। वहीं, इस वंदेभारत की समयसारिणी और ट्रेन नंबर भी अभी तक जारी नहीं किए गए हैं। हालांकि, पूर्वोत्तर रेलवे (NER) और पूर्व मध्य रेलवे (ECR) ने अपनी तरफ से सभी तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।
Read … आरआरबी भर्ती फर्जीवाड़ा: गैंगस्टर एक्ट के तीन आरोपी गिरफ्तार, पूर्व सचिव और अधीक्षक भी शामिल
लखनऊ से आए ये आठ कोच सोमवार की देर रात लगभग 12 बजे गोरखपुर पहुंचे थे। सभी कोच की साफ-सफाई और आवश्यक मरम्मत कराने के बाद 18 जून को इन्हें पटना के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
इस बीच, प्रयागराज वंदेभारत में 16 कोच लगने के बाद खाली हुए आठ कोच को लखनऊ भेज दिया गया है। वंदेभारत को चलाने को लेकर तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को लखनऊ के डीआरएम और अन्य अधिकारी भी गोरखपुर स्टेशन पहुँच रहे हैं।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- सावधान! साइबर ठगी का हब बन रहा शहर, रिटायर्ड कर्मचारियों और डॉक्टरों से करोड़ों की डिजिटल ठगी
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे शहर के पहले फ्लाईओवर और बरगदवा ओवरब्रिज का उद्घाटन
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखनाथ मंदिर बुढ़वा मंगल मेला: कल इन रास्तों पर बंद रहेगी गाड़ियों की एंट्री, पार्किंग और डायवर्जन की पूरी लिस्ट
- देश के पहले सैटेलाइट चैनल से भी पहले गोरखपुर में शुरू हुई थी वीडियो मैगजीन ‘न्यूजनेट’, 26 जनवरी को मार्क टली के हाथों हुआ था आगाज
- गोरखपुर रेल प्रेक्षागृह में गूंजा ‘वंदे मातरम’, 77वें गणतंत्र दिवस पर एनईआर के कलाकारों ने बांधा समां
- गोरखपुर न्यूज़: होटल में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, मालिक और मैनेजर समेत चार गिरफ्तार
- फर्जी मेडिकल डिग्री बांटने वाले ‘सन्नी’ और ‘गुड्डू’ पर बड़ी कार्रवाई, शाहपुर पुलिस ने लगाया गैंगस्टर एक्ट
- गोरखपुर एम्स में प्लाज्मा थेरेपी से बची महिला की जान, मायस्थेनिया ग्रेविस जैसी दुर्लभ बीमारी को दी मात
- गोरखपुर न्यूज़:12 महीने में पैसा तीन गुना करने वाली SBG Global निकली फर्जी, दो जालसाज चढ़े हत्थे
- गोरखपुर न्यूज़: कैथोलिक डायोसीज़ के संस्थापक बिशप डॉमिनिक कोक्कट का निधन, शोक की लहर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव: वेलेंटाइन डे पर पत्रकारों की ‘अग्निपरीक्षा’, आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर वार पर लगी रोक
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर न्यूज़: सिंघड़िया में सरेआम चली गोली, युवक गंभीर घायल; पुलिस ने मौके से युवती समेत दो हमलावरों को दबोचा
- देवरिया के सरकारी स्कूल में बार-बालाओं का डांस, बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया तत्काल निलंबित
- Vande Bharat Sleeper: 24 घंटे से कम में सारे टिकट बुक, 22 जनवरी को दौड़ेगी पहली ट्रेन, देखें रिपोर्ट
- अब सोना खरीदना हुआ सपना! 1.5 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, चांदी ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड
- गोरखपुर न्यूज़: बांसगांव में यूपी बार कौंसिल चुनाव के पहले दिन पड़े 133 वोट, एसीजेएम की देखरेख में हुई प्रक्रिया
- गोरखपुर दुर्गाबाड़ी में नई परंपरा की शुरुआत, अब चैत्र नवरात्रि में भी विराजेंगी मां दुर्गा, जानें पूरा शेड्यूल
- गोरखपुर न्यूज़: डीडीयू बना ODOC का नॉलेज पार्टनर, अब पूर्वांचल के पारंपरिक जायके को मिलेगी वैश्विक पहचान
- डीडीयू में भारतीय भाषाओं के भविष्य पर महामंथन, 22 जनवरी से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आगाज