Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.
खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.
मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.
बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.
यह भी पढ़ें
-
सनी का वाको इंडिया इंटरनेशनल कप 2026 के लिए चयन, वर्ल्ड रैंकिंग में भी बनाई टॉप 20 में जगह
सनी सिंह किकबॉक्सिंग में भारत का नाम रोशन करने वाको इंडिया इंटरनेशनल कप 2026 में भाग लेंगे. डीडीयू गोरखपुर यूनिवर्सिटी के इस छात्र की उपलब्धि और तैयारी पर पढ़िए पूरी रिपोर्ट.
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
गोरखपुर की आज की ताजा खबरें: मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग में गोरखपुर नंबर वन, कोहरे के कारण ट्रेनों और विमानों में देरी, और अपराध व खेल जगत की प्रमुख सुर्खियां पढ़ें।
-
गोरखपुर के युवाओं का कमाल: थाईलैंड में समीर और विवेक ने जीता गोल्ड, दिल्ली में शोएब ने मारी बाजी
थाईलैंड में अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में गोरखपुर के समीर खान और विवेक शर्मा ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया। वहीं, दिल्ली में आयोजित नेशनल इवेंट में शोएब ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया।
-
मैं साहित्यकार नहीं, कारोबारी लेखक हूं, अज्ञान ही मेरे लिए वरदान है: सुरेंद्र मोहन पाठक
प्रसिद्ध लेखक सुरेंद्र मोहन पाठक ने खुद को कारोबारी लेखक बताते हुए जासूसी उपन्यास और हिंदी साहित्य पर अपनी बेबाक राय दी है। जानिए क्यों वह पाठकों को ही असली जज मानते हैं।
-
गोरखपुर पुलिस का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट का क्लोन बनाकर फर्जीवाड़ा करने वालों पर लगा गैंगस्टर एक्ट
गैंगस्टर एक्ट कार्रवाई के तहत गोरखपुर पुलिस ने फिंगरप्रिंट क्लोनिंग और फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह पर नकेल कसी है। जानें कैसे जाली डिग्री और क्लोन अंगूठे बनाकर यह गिरोह युवाओं को ठगता था।
-
बॉलीवुड में सपनों को पूरा करने की बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है: मधुर भंडारकर
मधुर भंडारकर ने गोरखपुर लिटरेरी फेस्टिवल में अपनी फिल्म यात्रा पर चर्चा की। जानिए उनकी नई फिल्म वाइफ और बॉलीवुड में उनके शुरुआती संघर्ष के बारे में पूरी जानकारी।
-
यूपी के इस जिले में राप्ती किनारे अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12 डंपर और 2 पोकलेन सीज
गोरखपुर के कैंपियरगंज में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 डंपर और 2 पोकलेन मशीनें सीज की हैं। एक्सीडेंट के बाद भड़के ग्रामीणों के आक्रोश पर हुई इस कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
गोरखपुर की ताजा खबरें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ठगों पर कार्रवाई के दिए निर्देश, आयकर विभाग के छापे, राप्ती नदी में अवैध खनन पर एक्शन और स्वास्थ्य-शिक्षा की प्रमुख सुर्खियां।
-
गोरखपुर विश्वविद्यालय बनेगा तकनीकी हब: शुरू हुई आधुनिक एआई लैब की तैयारियां, लगेंगे 11 जीपीयू वर्कस्टेशन
गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDU) में पीएम उषा योजना के तहत ₹1.5 करोड़ से अत्याधुनिक एआई लैब (AI Lab) की स्थापना होने जा रही है। इसमें 7 से 11 जीपीयू वर्कस्टेशन और हाई-कैपेसिटी सर्वर होंगे, जिससे शोध और कौशल विकास को नई दिशा मिलेगी। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
-
गोरखपुर: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों को मिले 18 नए शिक्षक, नियुक्ति पत्र पाकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे
गोरखपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 के लिए 18 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। बीएसए धीरेंद्र त्रिपाठी ने शिक्षकों को बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित किया।
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
गोरखपुर समाचार: आज की ताजा खबरें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक, रामगढ़ताल का विकास, आयकर विभाग की छापेमारी, अपराध और खेल जगत की प्रमुख सुर्खियां विस्तार से पढ़ें।
-
एम्स गोरखपुर का कमाल: पहली बार बिना बड़े चीरे के हुई स्पाइन सर्जरी, मरीज को मिला नया जीवन
एम्स गोरखपुर के डॉक्टरों ने आधुनिक तकनीक से रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन कर इतिहास रचा है। जानें कैसे बिना बड़े चीरे के बलिया की महिला को मिली नई जिंदगी।
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
गोरखपुर समाचार: गोरखपुर की आज की ताजा खबरें: वीडियोकॉन के बड़े निवेश, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण, शिक्षा में ‘स्वयम’ पोर्टल लागू होने, और कोहरे से यातायात प्रभावित होने की पूरी जानकारी। साथ ही पढ़ें, अपराध, स्वास्थ्य और खेल जगत की सभी प्रमुख सुर्खियां।
-
गोरखपुर रेलवे गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की महत्वपूर्ण तारीखें
NER Girls Inter College Admission: पूर्वोत्तर रेलवे (NER) गर्ल्स इंटर कॉलेज, गोरखपुर में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 से 11वीं तक के प्रवेश शुरू हो गए हैं। फॉर्म वितरण, अंतिम तिथि और प्रवेश परीक्षा की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
-
Cold Wave: गोरखपुर में भीषण ठंड का कहर, DM ने बदला स्कूलों का समय; 10 बजे से खुलेंगे विद्यालय
गोरखपुर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों के समय में बदलाव का आदेश दिया है। जानें क्या है नया टाइम टेबल।
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
गोरखपुर समाचार: पढ़ें सीएम योगी द्वारा ओवरब्रिज लोकार्पण, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नई परियोजनाओं, शहर में विकास कार्यों, अपराध और आईपीएल में स्थानीय खिलाड़ी के चयन सहित 18 दिसंबर 2025 की सभी प्रमुख खबरें विस्तार से।
-
गोरखपुर में 19 से शुरू होगा सपा का ‘SIR विशेष गहन पुनरीक्षण’ प्रशिक्षण शिविर, देखें पूरा शेड्यूल
गोरखपुर में समाजवादी पार्टी 19 से 25 दिसंबर तक ‘SIR विशेष गहन पुनरीक्षण’ एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगी। खजनी, चिल्लूपार और चौरी-चौरा समेत सभी विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया जाएगा।
-
GST सर्टिफिकेट कोर्स परीक्षा स्थगित, विश्वविद्यालय ने जारी किया नया नोटिस, जानें कब होगी परीक्षा
विश्वविद्यालय ने 19 दिसंबर से होने वाली GST सर्टिफिकेट कोर्स की परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। कुलपति के निर्देश पर जारी इस फैसले की पूरी जानकारी और नई तिथियों के अपडेट के लिए यहाँ पढ़ें।
-
IPL Auction: गोरखपुर का बेटा आईपीएल में दिखाएगा दम, जानें कौन हैं मिस्ट्री स्पिनर विशाल निषाद
गोरखपुर के लाल विशाल निषाद ने रचा इतिहास! गरीबी और संघर्ष को मात देकर आईपीएल ऑक्शन में पंजाब किंग्स का हिस्सा बने विशाल की प्रेरक कहानी और उनके क्रिकेट सफर के बारे में यहाँ पढ़ें।
-
Gold Silver Price Today: सोना और चांदी की कीमतों में भारी उछाल, ₹1.30 लाख के पार पहुंचा गोल्ड; चेक करें ताजा रेट्स
देश में सोने और चांदी की कीमतों ने नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। 17 दिसंबर 2025 को 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,32,710 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, वहीं चांदी ₹2 लाख के पार है। देखें लेटेस्ट रेट्स।