गोरखपुर के जंगल सिकरी में 56 वर्षीय राजनाथ यादव ने आम के पेड़ से लटककर आत्महत्या की। CCTV में कैद हुई घटना, जेब से 3 सुसाइड नोट मिले, बीमारी बताई वजह।
गोरखपुर: खोराबार थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या छह, जंगल सिकरी में गुरुवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। 56 वर्षीय राजनाथ यादव ने अपने घर के पीछे आम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर खोराबार पुलिस और फॉरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सुबह भाई के साथ पी चाय, फिर लगा लिया फंदा
जानकारी के मुताबिक, जंगल सिकरी निवासी राजनाथ यादव और राजेंद्र यादव दो भाई हैं। गुरुवार सुबह दोनों भाइयों ने अपने घर के बरामदे में बैठकर एक साथ चाय पी। इसके बाद राजेंद्र यादव कुछ काम से सड़क पार चले गए। इधर, राजनाथ घर के अंदर गए और फिर पिछवाड़े स्थित आम के पेड़ पर चढ़कर हरे रंग की प्लास्टिक की रस्सी का फंदा बनाया और डाली से झूल गए।
Read…शुरू हुआ IPL का ‘छोटा वर्जन’ GPL: ₹16 लाख में बिके खिलाड़ी, हर मैच का लाइव टेलीकास्ट
कुछ देर बाद जब घर के लोग पिछवाड़े गए, तो राजनाथ को पेड़ से झूलता देखकर उन्होंने शोर मचाया। आनन-फानन में रस्सी काटकर शव को पेड़ से नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक राजनाथ की मौत हो चुकी थी।
जेब से मिले तीन सुसाइड नोट, बीमारी बनी वजह
पुलिस ने जब मृतक राजनाथ के शरीर की तलाशी ली, तो उसकी जेब से तीन छोटी-छोटी पर्चियां (सुसाइड नोट) मिलीं। इन पर्चियों पर अलग-अलग बातें लिखी थीं। पहली पर्ची में आत्महत्या का कारण बीमारी बताया गया है। दूसरी पर्ची में उन्होंने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है, जबकि तीसरी पर्ची में यह स्पष्ट किया गया है कि इस कदम में घर के किसी भी व्यक्ति का कोई दोष नहीं है।
मृतक राजनाथ अपने पीछे पत्नी गुड्डी देवी, दो पुत्र और तीन पुत्रियों को छोड़ गए हैं। उनका बड़ा बेटा संजय पीएसी में तैनात है, जबकि छोटा बेटा विपिन छात्र है। बेटा संजय और तीनों बेटियां विवाहित हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। खोराबार थानाध्यक्ष इत्यानंद पांडेय ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर पूछताछ की और फॉरेंसिक टीम ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- सावधान! साइबर ठगी का हब बन रहा शहर, रिटायर्ड कर्मचारियों और डॉक्टरों से करोड़ों की डिजिटल ठगी
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे शहर के पहले फ्लाईओवर और बरगदवा ओवरब्रिज का उद्घाटन
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखनाथ मंदिर बुढ़वा मंगल मेला: कल इन रास्तों पर बंद रहेगी गाड़ियों की एंट्री, पार्किंग और डायवर्जन की पूरी लिस्ट
- देश के पहले सैटेलाइट चैनल से भी पहले गोरखपुर में शुरू हुई थी वीडियो मैगजीन ‘न्यूजनेट’, 26 जनवरी को मार्क टली के हाथों हुआ था आगाज
- गोरखपुर रेल प्रेक्षागृह में गूंजा ‘वंदे मातरम’, 77वें गणतंत्र दिवस पर एनईआर के कलाकारों ने बांधा समां
- गोरखपुर न्यूज़: होटल में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, मालिक और मैनेजर समेत चार गिरफ्तार
- फर्जी मेडिकल डिग्री बांटने वाले ‘सन्नी’ और ‘गुड्डू’ पर बड़ी कार्रवाई, शाहपुर पुलिस ने लगाया गैंगस्टर एक्ट
- गोरखपुर एम्स में प्लाज्मा थेरेपी से बची महिला की जान, मायस्थेनिया ग्रेविस जैसी दुर्लभ बीमारी को दी मात
- गोरखपुर न्यूज़:12 महीने में पैसा तीन गुना करने वाली SBG Global निकली फर्जी, दो जालसाज चढ़े हत्थे
- गोरखपुर न्यूज़: कैथोलिक डायोसीज़ के संस्थापक बिशप डॉमिनिक कोक्कट का निधन, शोक की लहर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव: वेलेंटाइन डे पर पत्रकारों की ‘अग्निपरीक्षा’, आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर वार पर लगी रोक
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर न्यूज़: सिंघड़िया में सरेआम चली गोली, युवक गंभीर घायल; पुलिस ने मौके से युवती समेत दो हमलावरों को दबोचा
- देवरिया के सरकारी स्कूल में बार-बालाओं का डांस, बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया तत्काल निलंबित
- Vande Bharat Sleeper: 24 घंटे से कम में सारे टिकट बुक, 22 जनवरी को दौड़ेगी पहली ट्रेन, देखें रिपोर्ट
- अब सोना खरीदना हुआ सपना! 1.5 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, चांदी ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड
- गोरखपुर न्यूज़: बांसगांव में यूपी बार कौंसिल चुनाव के पहले दिन पड़े 133 वोट, एसीजेएम की देखरेख में हुई प्रक्रिया
- गोरखपुर दुर्गाबाड़ी में नई परंपरा की शुरुआत, अब चैत्र नवरात्रि में भी विराजेंगी मां दुर्गा, जानें पूरा शेड्यूल
- गोरखपुर न्यूज़: डीडीयू बना ODOC का नॉलेज पार्टनर, अब पूर्वांचल के पारंपरिक जायके को मिलेगी वैश्विक पहचान
- डीडीयू में भारतीय भाषाओं के भविष्य पर महामंथन, 22 जनवरी से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आगाज