गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का 17 जून को लोकार्पण, सीएम योगी दो स्थानों पर करेंगे जनसभा। 91.35 किमी लंबा एक्सप्रेसवे जोड़ेगा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से, लखनऊ का सफर अब 3.30 घंटे में।
गोरखपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाले गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का बहुप्रतीक्षित लोकार्पण समारोह 17 जून, 2025 को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने के बाद दो अलग-अलग स्थानों पर जनसभा भी करेंगे।
दो स्थानों पर आयोजित होगा लोकार्पण समारोह
पहला कार्यक्रम आजमगढ़ के सालारपुर के पास होगा, जहाँ गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ता है। दूसरा कार्यक्रम गोरखपुर के जैतपुर के पास एक्सप्रेसवे पर पड़ने वाले पहले टोल प्लाजा (भगवानपुर) के नजदीक आयोजित किया जाएगा। बारिश की संभावना को देखते हुए, गोरखपुर में लोकार्पण समारोह का आयोजन एक्सप्रेसवे पर ही किया जाएगा।
बुधवार को शासन से आई अधिकारियों की एक टीम ने लोकार्पण समारोह के लिए चिह्नित इन दोनों प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया। गोरखपुर में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश भी मौजूद रहे।
Read…रेल यात्रियों के लिए अहम खबर: गोरखपुर में 6 महीने तक ट्रेनों के रूट में बदलाव, जानें कौन सी ट्रेनें
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की तैयारी पिछले साल दिसंबर में ही थी, लेकिन कुछ निर्माण कार्य बाकी रह जाने के कारण यह टल गया था। अप्रैल में भी लोकार्पण का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया, लेकिन इसी बीच बेलघाट के कम्हरियाघाट पुल के पास एप्रोच की मिट्टी कट गई थी।
अब कम्हरियाघाट पुल के पास एप्रोच मार्ग की मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। एप्रोच को त्रि-स्तरीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए नदी की धारा बदलने का काम चल रहा है, जिसे सेतु निगम के अनुसार तय समय पर पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कमिश्नर अनिल ढींगरा और जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने 23 अप्रैल को लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण किया था और उसी दिन शाम को मुख्यमंत्री ने कार्य की समीक्षा कर जल्द पूरा करने का निर्देश दिया था।
लखनऊ का सफर अब 3.30 घंटे में
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे सहजनवां के पास जैतपुर से शुरू होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आजमगढ़ जिले के सालारपुर में जुड़ा है। सात हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार 91.35 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे गोरखपुर, अंबेडकरनगर, संतकबीरनगर और आजमगढ़ जिले के लोगों को सीधे तौर पर लाभान्वित करेगा।
इस एक्सप्रेसवे के शुरू हो जाने से लखनऊ का सफर मात्र 3.30 से चार घंटे में पूरा हो जाएगा। भले ही गोरखपुर से अयोध्या होते हुए लखनऊ की तुलना में एक्सप्रेसवे से लखनऊ की दूरी करीब 30 से 40 किमी अधिक है, लेकिन कोई अवरोध नहीं होने की वजह से समय काफी कम लगेगा। यह एक्सप्रेसवे क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- गोरखपुर रेलवे स्कूल एडमिशन 2026: जटेपुर स्कूल में कक्षा 6, 9 और 11 के लिए फॉर्म मिलना शुरू
- गोरखपुर न्यूज़: युवक को अल्बेनिया की जगह भेजा सिंगापुर, 10 लाख लेकर जालसाज फरार
- गोरखपुर न्यूज़: सोनबरसा फोरलेन पर कोहरे का कहर, आपस में टकराईं 5 गाड़ियां, मची चीख-पुकार
- गोरखपुर न्यूज़: ट्रैफिक जवानों को अब समय पर आना होगा, बायोमेट्रिक सिस्टम ने बढ़ाई टेंशन, जानें नया नियम
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- सावधान! साइबर ठगी का हब बन रहा शहर, रिटायर्ड कर्मचारियों और डॉक्टरों से करोड़ों की डिजिटल ठगी
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे शहर के पहले फ्लाईओवर और बरगदवा ओवरब्रिज का उद्घाटन
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखनाथ मंदिर बुढ़वा मंगल मेला: कल इन रास्तों पर बंद रहेगी गाड़ियों की एंट्री, पार्किंग और डायवर्जन की पूरी लिस्ट
- देश के पहले सैटेलाइट चैनल से भी पहले गोरखपुर में शुरू हुई थी वीडियो मैगजीन ‘न्यूजनेट’, 26 जनवरी को मार्क टली के हाथों हुआ था आगाज
- गोरखपुर रेल प्रेक्षागृह में गूंजा ‘वंदे मातरम’, 77वें गणतंत्र दिवस पर एनईआर के कलाकारों ने बांधा समां
- गोरखपुर न्यूज़: होटल में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, मालिक और मैनेजर समेत चार गिरफ्तार
- फर्जी मेडिकल डिग्री बांटने वाले ‘सन्नी’ और ‘गुड्डू’ पर बड़ी कार्रवाई, शाहपुर पुलिस ने लगाया गैंगस्टर एक्ट
- गोरखपुर एम्स में प्लाज्मा थेरेपी से बची महिला की जान, मायस्थेनिया ग्रेविस जैसी दुर्लभ बीमारी को दी मात
- गोरखपुर न्यूज़:12 महीने में पैसा तीन गुना करने वाली SBG Global निकली फर्जी, दो जालसाज चढ़े हत्थे
- गोरखपुर न्यूज़: कैथोलिक डायोसीज़ के संस्थापक बिशप डॉमिनिक कोक्कट का निधन, शोक की लहर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव: वेलेंटाइन डे पर पत्रकारों की ‘अग्निपरीक्षा’, आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर वार पर लगी रोक
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर न्यूज़: सिंघड़िया में सरेआम चली गोली, युवक गंभीर घायल; पुलिस ने मौके से युवती समेत दो हमलावरों को दबोचा
- देवरिया के सरकारी स्कूल में बार-बालाओं का डांस, बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया तत्काल निलंबित
- Vande Bharat Sleeper: 24 घंटे से कम में सारे टिकट बुक, 22 जनवरी को दौड़ेगी पहली ट्रेन, देखें रिपोर्ट
- अब सोना खरीदना हुआ सपना! 1.5 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, चांदी ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड