गोरखपुर के बेलघाट में मानसिक मंदित महिला से सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपी गिरफ्तार। एक बदमाश शफीक मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली। पुलिस ने तमंचा बरामद किया।
गोरखपुर: बेलघाट थाना क्षेत्र के एक गाँव में 55 वर्षीय मानसिक मंदित महिला से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को शुक्रवार (13 जून 2025) को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया, जिसके पैर में गोली लगी है।
सुनसान जगह ले जाकर की हैवानियत, महिला की चीख सुनकर भागे आरोपी
जानकारी के अनुसार, यह घिनौनी वारदात बुधवार (11 जून 2025) शाम को हुई थी। मानसिक मंदित महिला गाँव के बाहर नदी की तरफ जा रही थी। उसे अकेला पाकर तीन आरोपियों – सोनू उर्फ गप्पा, मो. रज्जा उर्फ बबलू और शफीक खान उर्फ गोलू – ने उसे सुनसान स्थान की ओर खींच लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला की चीख सुनकर कुछ अन्य महिलाएँ वहाँ पहुँचीं, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उन महिलाओं ने पीड़िता को उसके घर पहुँचाया और उसके पति को घटना की जानकारी दी। बृहस्पतिवार (12 जून 2025) को पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
मुठभेड़ में घायल हुआ मुख्य आरोपी शफीक खान
पुलिस ने शुक्रवार सुबह कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों सोनू उर्फ गप्पा और मो. रज्जा उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि तीसरा आरोपी शफीक खान उर्फ गोलू गाँव छोड़कर भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने गौरीगंज रोड पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।
इसी दौरान, शफीक पैदल गुजरता हुआ दिखा। पुलिस को देखकर शफीक ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में बेलघाट एसओ विकास नाथ ने शफीक के पैर में गोली मारकर उसे दबोच लिया। मुठभेड़ में घायल शफीक को तत्काल सीएचसी बेलघाट में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उसका इलाज पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है। पुलिस ने शफीक के पास से एक तमंचा और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया है।
इस गिरफ्तारी के साथ ही मानसिक मंदित महिला से सामूहिक दुष्कर्म के सभी तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- गोरखपुर रेलवे स्कूल एडमिशन 2026: जटेपुर स्कूल में कक्षा 6, 9 और 11 के लिए फॉर्म मिलना शुरू
- गोरखपुर न्यूज़: युवक को अल्बेनिया की जगह भेजा सिंगापुर, 10 लाख लेकर जालसाज फरार
- गोरखपुर न्यूज़: सोनबरसा फोरलेन पर कोहरे का कहर, आपस में टकराईं 5 गाड़ियां, मची चीख-पुकार
- गोरखपुर न्यूज़: ट्रैफिक जवानों को अब समय पर आना होगा, बायोमेट्रिक सिस्टम ने बढ़ाई टेंशन, जानें नया नियम
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- सावधान! साइबर ठगी का हब बन रहा शहर, रिटायर्ड कर्मचारियों और डॉक्टरों से करोड़ों की डिजिटल ठगी
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे शहर के पहले फ्लाईओवर और बरगदवा ओवरब्रिज का उद्घाटन
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखनाथ मंदिर बुढ़वा मंगल मेला: कल इन रास्तों पर बंद रहेगी गाड़ियों की एंट्री, पार्किंग और डायवर्जन की पूरी लिस्ट
- देश के पहले सैटेलाइट चैनल से भी पहले गोरखपुर में शुरू हुई थी वीडियो मैगजीन ‘न्यूजनेट’, 26 जनवरी को मार्क टली के हाथों हुआ था आगाज
- गोरखपुर रेल प्रेक्षागृह में गूंजा ‘वंदे मातरम’, 77वें गणतंत्र दिवस पर एनईआर के कलाकारों ने बांधा समां
- गोरखपुर न्यूज़: होटल में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, मालिक और मैनेजर समेत चार गिरफ्तार
- फर्जी मेडिकल डिग्री बांटने वाले ‘सन्नी’ और ‘गुड्डू’ पर बड़ी कार्रवाई, शाहपुर पुलिस ने लगाया गैंगस्टर एक्ट
- गोरखपुर एम्स में प्लाज्मा थेरेपी से बची महिला की जान, मायस्थेनिया ग्रेविस जैसी दुर्लभ बीमारी को दी मात
- गोरखपुर न्यूज़:12 महीने में पैसा तीन गुना करने वाली SBG Global निकली फर्जी, दो जालसाज चढ़े हत्थे
- गोरखपुर न्यूज़: कैथोलिक डायोसीज़ के संस्थापक बिशप डॉमिनिक कोक्कट का निधन, शोक की लहर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव: वेलेंटाइन डे पर पत्रकारों की ‘अग्निपरीक्षा’, आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर वार पर लगी रोक
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर न्यूज़: सिंघड़िया में सरेआम चली गोली, युवक गंभीर घायल; पुलिस ने मौके से युवती समेत दो हमलावरों को दबोचा
- देवरिया के सरकारी स्कूल में बार-बालाओं का डांस, बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया तत्काल निलंबित
- Vande Bharat Sleeper: 24 घंटे से कम में सारे टिकट बुक, 22 जनवरी को दौड़ेगी पहली ट्रेन, देखें रिपोर्ट
- अब सोना खरीदना हुआ सपना! 1.5 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, चांदी ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड