गोरखपुर में नकली फूड इंस्पेक्टर गिरफ्तार: किराना व्यापारी बनकर कर रहा था वसूली। आइसक्रीम फैक्ट्री में पकड़ा गया, दो दिन पहले भी ठगी का मामला आया सामने।
गोरखपुर: एम्स थाना क्षेत्र के शिवपुरी गोरक्षनगर में एक किराना व्यापारी, जो खुद को फूड इंस्पेक्टर बताकर वसूली कर रहा था, बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह एम्स थाना क्षेत्र के भक्ता में राजकुमार की बिग बीट आइसक्रीम फैक्ट्री पर गुणवत्ता जांचने और खामियां निकालने के बहाने वसूली कर रहा था, तभी फैक्ट्री संचालक को शक हुआ और उसने पुलिस को बुला लिया।
दो दिन पहले भी की थी हजारों की वसूली
घटना बुधवार दोपहर की है, जब नकली फूड इंस्पेक्टर राजकुमार की आइसक्रीम फैक्ट्री पहुंचा। उसने फैक्ट्री की व्यवस्था में कमी बताते हुए संचालक को फटकारना शुरू कर दिया। उसकी गतिविधियों पर संदेह होने पर संचालक ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो मामला संदिग्ध पाया गया, जिसके बाद एम्स थाना पुलिस ने नकली फूड इंस्पेक्टर को हिरासत में ले लिया।
जांच में पता चला कि इस ठग ने दो दिन पहले दिव्यनगर स्थित न्यू एनी टाइम की आइसक्रीम फैक्ट्री की भी जांच की थी। वहां भी उसने फैक्ट्री को सील करने और कई नमूने फेल होने के बाद जेल भेजने की चेतावनी देते हुए हजारों रुपये की वसूली की थी। उस समय फैक्ट्री संचालक ने उसकी तस्वीर खींच ली थी, जो बाद में विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में प्रसारित हुई और इसी से उसकी पहचान हो गई।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने पहचाने से किया इनकार
घटना की जानकारी मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम को भी थाने पर बुलाया गया। टीम के सदस्यों ने नकली फूड इंस्पेक्टर को देखते ही उसे अपनी टीम का सदस्य होने से साफ इनकार कर दिया। फिलहाल, नकली फूड इंस्पेक्टर एम्स थाने में पुलिस हिरासत में है।
एम्स थाना प्रभारी संजय मिश्र ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसकी आपराधिक इतिहास (क्रिमिनल हिस्ट्री) की भी पड़ताल की जा रही है। वहीं, सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि इस नकली फूड इंस्पेक्टर की तलाश पहले से ही की जा रही थी। बुधवार को जैसे ही उसके मिलने की जानकारी हुई, टीम को मौके पर भेजा गया और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने जनता से अपील की है कि यदि कोई खुद को फूड इंस्पेक्टर बताकर जांच करता है तो इसकी सूचना तुरंत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को दें।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- गोरखपुर रेलवे स्कूल एडमिशन 2026: जटेपुर स्कूल में कक्षा 6, 9 और 11 के लिए फॉर्म मिलना शुरू
- गोरखपुर न्यूज़: युवक को अल्बेनिया की जगह भेजा सिंगापुर, 10 लाख लेकर जालसाज फरार
- गोरखपुर न्यूज़: सोनबरसा फोरलेन पर कोहरे का कहर, आपस में टकराईं 5 गाड़ियां, मची चीख-पुकार
- गोरखपुर न्यूज़: ट्रैफिक जवानों को अब समय पर आना होगा, बायोमेट्रिक सिस्टम ने बढ़ाई टेंशन, जानें नया नियम
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- सावधान! साइबर ठगी का हब बन रहा शहर, रिटायर्ड कर्मचारियों और डॉक्टरों से करोड़ों की डिजिटल ठगी
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे शहर के पहले फ्लाईओवर और बरगदवा ओवरब्रिज का उद्घाटन
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखनाथ मंदिर बुढ़वा मंगल मेला: कल इन रास्तों पर बंद रहेगी गाड़ियों की एंट्री, पार्किंग और डायवर्जन की पूरी लिस्ट
- देश के पहले सैटेलाइट चैनल से भी पहले गोरखपुर में शुरू हुई थी वीडियो मैगजीन ‘न्यूजनेट’, 26 जनवरी को मार्क टली के हाथों हुआ था आगाज
- गोरखपुर रेल प्रेक्षागृह में गूंजा ‘वंदे मातरम’, 77वें गणतंत्र दिवस पर एनईआर के कलाकारों ने बांधा समां
- गोरखपुर न्यूज़: होटल में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, मालिक और मैनेजर समेत चार गिरफ्तार
- फर्जी मेडिकल डिग्री बांटने वाले ‘सन्नी’ और ‘गुड्डू’ पर बड़ी कार्रवाई, शाहपुर पुलिस ने लगाया गैंगस्टर एक्ट
- गोरखपुर एम्स में प्लाज्मा थेरेपी से बची महिला की जान, मायस्थेनिया ग्रेविस जैसी दुर्लभ बीमारी को दी मात
- गोरखपुर न्यूज़:12 महीने में पैसा तीन गुना करने वाली SBG Global निकली फर्जी, दो जालसाज चढ़े हत्थे
- गोरखपुर न्यूज़: कैथोलिक डायोसीज़ के संस्थापक बिशप डॉमिनिक कोक्कट का निधन, शोक की लहर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव: वेलेंटाइन डे पर पत्रकारों की ‘अग्निपरीक्षा’, आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर वार पर लगी रोक
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर न्यूज़: सिंघड़िया में सरेआम चली गोली, युवक गंभीर घायल; पुलिस ने मौके से युवती समेत दो हमलावरों को दबोचा
- देवरिया के सरकारी स्कूल में बार-बालाओं का डांस, बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया तत्काल निलंबित
- Vande Bharat Sleeper: 24 घंटे से कम में सारे टिकट बुक, 22 जनवरी को दौड़ेगी पहली ट्रेन, देखें रिपोर्ट
- अब सोना खरीदना हुआ सपना! 1.5 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, चांदी ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड