गोरखपुर में 7 साल की बच्ची से हैवानियत, रिश्तेदार महिला पर आरोप। मेडिकल कॉलेज रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि। पुलिस ने जांच शुरू की।
गोरखपुर: गोरखपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ शाहपुर के रामजानकी नगर इलाके में किराए के मकान में रह रही एक सात साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाया गया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली एक रिश्तेदार महिला बच्ची को घुमाने के बहाने अपने घर ले गई और बाद में उसे गंभीर हालत में छोड़कर चली गई। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान देखकर परिजनों को शक हुआ, जिसके बाद मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
‘ततैया ने डंक मारा’ कहकर घर छोड़ गई महिला
जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने बच्चों के साथ शाहपुर क्षेत्र के रामजानकी नगर में किराए के मकान में रहती है। पास में ही उसकी एक रिश्तेदार महिला भी रहती है। बच्ची की मां ने आरोप लगाया है कि बुधवार दोपहर रिश्तेदार महिला सात वर्षीय बच्ची को घुमाने के बहाने अपने घर ले गई थी। कुछ देर बाद उसने बच्ची की मां को सूचना दी कि बच्ची को ततैया ने डंक मार दिया है और डर कर भागने व गिरने से उसके चेहरे व हाथ में चोट लग गई है। वह बच्ची को गंभीर हालत में छोड़कर चली गई।
Read…शुरू हुआ IPL का ‘छोटा वर्जन’ GPL: ₹16 लाख में बिके खिलाड़ी, हर मैच का लाइव टेलीकास्ट
मेडिकल कॉलेज में हुआ खुलासा, शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशान
बच्ची की मां ने बेटी की हालत देखकर अपने भाइयों को फोन कर इलाज कराने के लिए बुलाया। मामा ने अपनी भांजी को गुरुवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर की जांच में बच्ची के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले। चेहरे पर छिलने, हाथ पर कई जगह ब्लेड मारने और पीठ पर घसीटने के निशान देखकर डॉक्टरों को संदेह हुआ। इलाज करने वाले डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि बच्ची के साथ हैवानियत की गई है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने पुलिस को अपनी रिपोर्ट भी भेज दी है, जिसमें स्पष्ट रूप से यौन अंगों से रक्तस्राव और दुष्कर्म की पुष्टि की गई है।
पुलिस जांच में जुटी, आरोपी महिला के खिलाफ तहरीर
इस खुलासे के बाद पीड़िता के मामा ने शाहपुर थाने में रिश्तेदार महिला के खिलाफ तहरीर दी है। शाहपुर पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, बच्ची को चोट तो आई है, लेकिन यह चोट कैसे आई, इसका पता जांच के बाद ही चलेगा। पुलिस इलाज कर रहे डॉक्टर की भी राय लेगी। फिलहाल, बच्ची इतनी सहमी हुई है कि वह कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं है।
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि बच्ची के मामा ने अपनी रिश्तेदारी की महिला के खिलाफ तहरीर दी है। पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के साथ ही बच्ची का इलाज कर रहे डॉक्टर से बात कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह घटना समाज में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- सावधान! साइबर ठगी का हब बन रहा शहर, रिटायर्ड कर्मचारियों और डॉक्टरों से करोड़ों की डिजिटल ठगी
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे शहर के पहले फ्लाईओवर और बरगदवा ओवरब्रिज का उद्घाटन
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखनाथ मंदिर बुढ़वा मंगल मेला: कल इन रास्तों पर बंद रहेगी गाड़ियों की एंट्री, पार्किंग और डायवर्जन की पूरी लिस्ट
- देश के पहले सैटेलाइट चैनल से भी पहले गोरखपुर में शुरू हुई थी वीडियो मैगजीन ‘न्यूजनेट’, 26 जनवरी को मार्क टली के हाथों हुआ था आगाज
- गोरखपुर रेल प्रेक्षागृह में गूंजा ‘वंदे मातरम’, 77वें गणतंत्र दिवस पर एनईआर के कलाकारों ने बांधा समां
- गोरखपुर न्यूज़: होटल में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, मालिक और मैनेजर समेत चार गिरफ्तार
- फर्जी मेडिकल डिग्री बांटने वाले ‘सन्नी’ और ‘गुड्डू’ पर बड़ी कार्रवाई, शाहपुर पुलिस ने लगाया गैंगस्टर एक्ट
- गोरखपुर एम्स में प्लाज्मा थेरेपी से बची महिला की जान, मायस्थेनिया ग्रेविस जैसी दुर्लभ बीमारी को दी मात
- गोरखपुर न्यूज़:12 महीने में पैसा तीन गुना करने वाली SBG Global निकली फर्जी, दो जालसाज चढ़े हत्थे
- गोरखपुर न्यूज़: कैथोलिक डायोसीज़ के संस्थापक बिशप डॉमिनिक कोक्कट का निधन, शोक की लहर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव: वेलेंटाइन डे पर पत्रकारों की ‘अग्निपरीक्षा’, आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर वार पर लगी रोक
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर न्यूज़: सिंघड़िया में सरेआम चली गोली, युवक गंभीर घायल; पुलिस ने मौके से युवती समेत दो हमलावरों को दबोचा
- देवरिया के सरकारी स्कूल में बार-बालाओं का डांस, बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया तत्काल निलंबित
- Vande Bharat Sleeper: 24 घंटे से कम में सारे टिकट बुक, 22 जनवरी को दौड़ेगी पहली ट्रेन, देखें रिपोर्ट
- अब सोना खरीदना हुआ सपना! 1.5 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, चांदी ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड
- गोरखपुर न्यूज़: बांसगांव में यूपी बार कौंसिल चुनाव के पहले दिन पड़े 133 वोट, एसीजेएम की देखरेख में हुई प्रक्रिया
- गोरखपुर दुर्गाबाड़ी में नई परंपरा की शुरुआत, अब चैत्र नवरात्रि में भी विराजेंगी मां दुर्गा, जानें पूरा शेड्यूल
- गोरखपुर न्यूज़: डीडीयू बना ODOC का नॉलेज पार्टनर, अब पूर्वांचल के पारंपरिक जायके को मिलेगी वैश्विक पहचान
- डीडीयू में भारतीय भाषाओं के भविष्य पर महामंथन, 22 जनवरी से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आगाज