गोरखपुर में पूर्वोत्तर रेलवे अधिकारी अखिलेश चंद्र अस्थाना की औपन्यासिक आत्मकथा 'पीपल का बीज' का विमोचन। सीपी चंद और राजेश नंदन ने की सराहना।
गोरखपुर: पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारी अखिलेश चंद्र अस्थाना की औपन्यासिक आत्मकथा ‘पीपल का बीज’ का विमोचन-लोकार्पण समारोह गुरुवार, 12 जून 2025 को गोलघर स्थित होटल रॉयल रेजिडेंसी में संपन्न हुआ। पूर्वांचल हिंदी मंच गोरखपुर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में महानगर की नामचीन साहित्यिक हस्तियां और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
‘अस्थाना का कुनबा पीपल के विशाल वृक्ष समान’
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के विधायक सीपी चंद ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि, “लेखक अखिलेश चंद्र अस्थाना का कौटुंबिक कुनबा स्वयं एक छायादार पीपल के विशाल वृक्ष के समान है, जिसका प्रमाण पीपल का बीज नामक यह आत्मकथा दे रही है।” उन्होंने लेखक के जीवन और उनके साहित्यिक योगदान को सराहा।
Read…शुरू हुआ IPL का ‘छोटा वर्जन’ GPL: ₹16 लाख में बिके खिलाड़ी, हर मैच का लाइव टेलीकास्ट
अध्यक्षता कर रहे ड्रग कंट्रोल ऑफिसर राजेश नंदन ने बताया, “‘पीपल का बीज’ एक प्रशस्त और पठनीय आत्मकथात्मक उपन्यास है, जिसमें लेखक अखिलेश की जीवन-यात्रा का विविधवर्णी चित्र उपस्थित हुआ है।” बीज वक्तव्य देते हुए प्रो. रामदरश राय ने कहा कि, “लेखक अस्थाना की यह महत्वपूर्ण आत्मकथा प्रिय-अप्रिय, सुखद-दुखद घटनावृत्तों का प्रामाणिक आख्यान है।”
स्वागत वक्तव्य देते हुए पूर्वांचल हिंदी मंच के निदेशक डॉ. संजयन त्रिपाठी ने कहा कि, “पूर्वांचल में साहित्यिक मेधा की कमी नहीं है, और अखिलेश चंद्र अस्थाना इसके जीवित प्रमाण हैं।” प्रो. अमोद कुमार राय ने अंग्रेजी और हिंदी के नामी आत्मकथाकारों की चर्चा करते हुए लेखक अखिलेश चंद्र अस्थाना को उनके बीच बैठा हुआ पाया।
लोकार्पण-सभा का संचालन डॉ. फूलचंद प्रसाद गुप्त ने किया। इस अवसर पर किताब के अक्षर-संयोजक महेश नारायण त्रिगुणायत को उत्तरीय और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. विनय मोहन त्रिपाठी और डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। लेखक श्री अस्थाना के दोनों पुत्रों इंजीनियर आशीष अस्थाना और अमरेश अस्थाना ने उपस्थित साहित्यकारों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
आयोजक पूर्वांचल हिंदी मंच के साहित्य-मंत्री डॉ. अंगद कुमार सिंह ने उपस्थित सभी साहित्यकारों और गणमान्य अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- गोरखपुर रेलवे स्कूल एडमिशन 2026: जटेपुर स्कूल में कक्षा 6, 9 और 11 के लिए फॉर्म मिलना शुरू
- गोरखपुर न्यूज़: युवक को अल्बेनिया की जगह भेजा सिंगापुर, 10 लाख लेकर जालसाज फरार
- गोरखपुर न्यूज़: सोनबरसा फोरलेन पर कोहरे का कहर, आपस में टकराईं 5 गाड़ियां, मची चीख-पुकार
- गोरखपुर न्यूज़: ट्रैफिक जवानों को अब समय पर आना होगा, बायोमेट्रिक सिस्टम ने बढ़ाई टेंशन, जानें नया नियम
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- सावधान! साइबर ठगी का हब बन रहा शहर, रिटायर्ड कर्मचारियों और डॉक्टरों से करोड़ों की डिजिटल ठगी
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे शहर के पहले फ्लाईओवर और बरगदवा ओवरब्रिज का उद्घाटन
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखनाथ मंदिर बुढ़वा मंगल मेला: कल इन रास्तों पर बंद रहेगी गाड़ियों की एंट्री, पार्किंग और डायवर्जन की पूरी लिस्ट
- देश के पहले सैटेलाइट चैनल से भी पहले गोरखपुर में शुरू हुई थी वीडियो मैगजीन ‘न्यूजनेट’, 26 जनवरी को मार्क टली के हाथों हुआ था आगाज
- गोरखपुर रेल प्रेक्षागृह में गूंजा ‘वंदे मातरम’, 77वें गणतंत्र दिवस पर एनईआर के कलाकारों ने बांधा समां
- गोरखपुर न्यूज़: होटल में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, मालिक और मैनेजर समेत चार गिरफ्तार
- फर्जी मेडिकल डिग्री बांटने वाले ‘सन्नी’ और ‘गुड्डू’ पर बड़ी कार्रवाई, शाहपुर पुलिस ने लगाया गैंगस्टर एक्ट
- गोरखपुर एम्स में प्लाज्मा थेरेपी से बची महिला की जान, मायस्थेनिया ग्रेविस जैसी दुर्लभ बीमारी को दी मात
- गोरखपुर न्यूज़:12 महीने में पैसा तीन गुना करने वाली SBG Global निकली फर्जी, दो जालसाज चढ़े हत्थे
- गोरखपुर न्यूज़: कैथोलिक डायोसीज़ के संस्थापक बिशप डॉमिनिक कोक्कट का निधन, शोक की लहर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव: वेलेंटाइन डे पर पत्रकारों की ‘अग्निपरीक्षा’, आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर वार पर लगी रोक
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर न्यूज़: सिंघड़िया में सरेआम चली गोली, युवक गंभीर घायल; पुलिस ने मौके से युवती समेत दो हमलावरों को दबोचा
- देवरिया के सरकारी स्कूल में बार-बालाओं का डांस, बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया तत्काल निलंबित
- Vande Bharat Sleeper: 24 घंटे से कम में सारे टिकट बुक, 22 जनवरी को दौड़ेगी पहली ट्रेन, देखें रिपोर्ट
- अब सोना खरीदना हुआ सपना! 1.5 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, चांदी ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड