आसपास कुशीनगर क्राइम

दो नर्तकियों का ​अपहरण कर गैंपरेप, गोरखपुर के पांच युवक गिरफ्तार

दो नर्तकियों का ​अपहरण कर गैंपरेप, गोरखपुर के पांच युवक गिरफ्तार

Gorakhpur: कुशीनगर के रामकोला कस्बे में रविवार रात असलहाधारी मनबढ़ों ने दो नर्तकियों को किडनैप कर लिया. लग्जरी वाहनों से आए युवकों ने कई राउंड फायरिंग भी की. कस्बे के एक प्रमुख चौराहे पर, दहशतगर्दी का आलम देख आसपास के लोगों ने अपने खिड़की-दरवाजे बंद कर लिये. नर्तकियां आर्केस्ट्रा में काम करती हैं. अपनी गाड़ी में किडनैप कर मनबढ़ रास्ते भर फायरिंग करते हुए उन्हें लेकर कप्तानगंज के सोहनी गांव ले गए और वहां उनसे गैंगरेप किया. स्थानीय लोगों से किडनैपिंग की सूचना मिलने पर पुलिस ने मनबढ़ों का पीछा करना शुरू कर दिया. मौके से छह युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से पांच गोरखपुर के रहने वाले हैं, जबकि एक कुशीनगर का है. आरोपियों पर गैंगेरप, अपहरण, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है. पुलिस ने दोनों लग्जरी वाहन, एक विदेशी सहित दो लाइसेंसी और एक गैर लाइसेंसी असलहा जब्त कर लिया है.

पुलिस से मिली सूचना के अनुसार, रामकोला क्षेत्र के गोबरही बाजार इलाके में मूलत: पश्चिम बंगाल की दो नर्तकियां रहती हैं. रविवार देर रात करीब 11.30 बजे दो लग्जरी वाहनों से छह लोग पहुंचे और नर्तकियों के कमरे में घुस गए. असलहा से हवाई फायरिंग करते हुए दोनों को गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगे. फायरिंग से वहां अफरातफरी मच गई. इसके बाद मनबढ़ नर्तकियों को लेकर कप्तानगंज की ओर निकल गए. नर्तकियों के अनुसार, मनबढ़ उन्हें लेकर कप्तानगंज क्षेत्र के सोहनी गणेश चौक पर एक मकान में ले गए और वहां उनसे सामूहिक दुष्कर्म किया.

दूसरी ओर, नर्तकियां जिनके मकान में रहती हैं, उन्होंने रामकोला पुलिस को सूचना दी और उस गाड़ी का नंबर भी बताया जिससे मनबढ़ आए थे. गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस ने उसके मालिक का पता किया तो पता चला कि यह गोरखपुर के आर्थक सिंह के नाम से है. इसके साथ ही पुलिस ने कप्तानगंज पुलिस को भी सूचना दे दी. रात करीब दो बजे पुलिस कप्तानगंज क्षेत्र के सोहनी गांव में अजीत सिंह के घर पहुंच गई, जहां से नर्तकियों को बरामद किया और छह को दबोच लिया.



  • Crime scene

    प्रेमिका को वीडियो कॉल करके लगाया फांसी का फंदा, मौत

  • नाथ सम्प्रदाय का अंतिम लक्ष्य शिवत्व की प्राप्ति: डॉ. बलवान सिंह

    नाथ सम्प्रदाय का अंतिम लक्ष्य शिवत्व की प्राप्ति: डॉ. बलवान सिंह

  • उर्दू विभाग में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई

    उर्दू विभाग में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई

  • Gorakhpur Railway Station

    महाकुंभ 2025: विशाखपट्टणम-गोरखपुर विशेष रेलगाड़ी का संचालन

  • बलराम को मिला अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार

    बलराम को मिला अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार

  • उमेश श्रीवास्तव को दुबई में मिला 'अग्रणी पुरस्कार-24'

    उमेश श्रीवास्तव को दुबई में मिला ‘अग्रणी पुरस्कार-24’

  • मुफ्त मिल रहा वन यूपी वन कार्ड, किराये में मिलेगी 10% छूट

    मुफ्त मिल रहा वन यूपी वन कार्ड, किराये में मिलेगी 10% छूट

  • नये साल में नौका विहार तक पहुंचने के लिए दो नई सड़कें

    नये साल में नौका विहार तक पहुंचने के लिए दो नई सड़कें

  • पुरानी कारों की बिक्री पर जीएसटी बढ़ा

    18 प्रतिशत जीएसटी बनाम कार के चालान का वह दिलचस्प किस्सा

  • Go Gorakhpur Crime News

    पंजाब की डांसरों से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों पर लगा गैंगस्टर

  • महिलाएं सशक्त होंगी तो समाज होगा मजबूत, अवसरों की नहीं है कमी: योगी

    महिलाएं सशक्त होंगी तो समाज होगा मजबूत, अवसरों की नहीं है कमी: योगी

  • डीडीयू के बीटेक छात्रों ने ड्रोन प्रतियोगिता में जीता विशेष पुरस्कार

    डीडीयू के बीटेक छात्रों ने ड्रोन प्रतियोगिता में जीता विशेष पुरस्कार

  • गोरखपुर लिट फेस्ट 2024 के मंच पर नौटंकी की प्रस्तुति देते कलाकार.

    नौटंकी शैली में मंच पर उतरी ‘हरिश्चंद्र तारामती’ की जीवनी

  • गोरखपुर लिटरेरी फेस्टिवल के बहुप्रतीक्षित सातवें संस्करण का आगाज़

    शब्द, सत्ता का निर्माण और विनाश दोनों कर सकते हैं: प्रो. विश्वनाथ तिवारी

  • महराजगंज न्यूज़

    शिक्षक भर्ती मामले में बीएसए के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक