We're on WhatsApp!

Join our new WhatsApp Channel for instant updates, exclusive content, and special offers delivered right to your phone.

इवेंट गैलरी

सावन का पहला दिन: CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, फिर जनता दरबार में सुनीं सैकड़ों फरियादें

सावन का पहला दिन: CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, फिर जनता दरबार में सुनीं सैकड़ों फरियादें
सावन के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक, चराचर जगत के कल्याण की कामना की। जनता दर्शन में सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश।

गोरखपुर: सावन माह के पहले दिन, मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक और हवन का अनुष्ठान किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान भोले शंकर से चराचर जगत के कल्याण और सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक और हवन

सावन का पहला दिन: CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, फिर जनता दरबार में सुनीं सैकड़ों फरियादें

शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने आवास के प्रथम तल पर बने शक्तिपीठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान भोलेनाथ को विल्व पत्र, दुर्वा, मदार पत्र, कमल पुष्प सहित विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित की। इसके बाद उन्होंने जल, दूध और ऋतुफल के रस से रुद्राभिषेक किया। मठ के विद्वत आचार्यगण और पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों के साथ रुद्राभिषेक संपन्न कराया। रुद्राभिषेक के उपरांत, गोरक्षपीठाधीश्वर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन भी किया। विधि-विधान से पूर्ण हुए इस अनुष्ठान के बाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय और शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।

जनता दर्शन में सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के निर्देश

रुद्राभिषेक के बाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर परिसर में ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान उन्होंने लगभग 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वासन दिया कि “परेशान मत हों, आपकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है।” मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को संबंधित मामलों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।

जनता दर्शन के दौरान, एक महिला ने अपने इलाज के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि “इलाज का इस्टीमेट मंगा लीजिए, सरकार भरपूर मदद करेगी।” मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में कुर्सियों पर बैठे लोगों तक स्वयं पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की हर पीड़ा का निवारण सुनिश्चित किया जाए और इसमें किसी भी तरह की शिथिलता नहीं होनी चाहिए।

#CMYogi #Sawan #GorakhnathTemple

हमें फॉलो करें

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

पिछले दिनों की पोस्ट...

इवेंट गैलरी

धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, प्रभातफेरी निकाली, हुआ ध्वजारोहण

GO GORAKHPUR: जनपद की नवसृजित नगर पंचायत चौमुखा स्थित द एकसीयूह्म स्​कूल नर्सरिया, कैंपियरगंज में 77वें स्वतंत्रतादिवस के अवसर पर
इवेंट गैलरी ख़बर

कर्मचारी बड़े आंदोलन की तैयारी में, करो या मरो का ही रास्ता बचा

 विकास भवन पर राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद की आपात बैठक  GO GORAKHPUR:  प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन न बहाल करने की बात
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…