Bulldozer justice: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर तंज कसते कहा कि अब टीपू भी सुल्तान बनने के हसीन सपने देख रहे हैं. उन्होने अखिलेश के साथ सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बुलडोजर पर हर एक का हाथ फिट नहीं हो सकता. इसके लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए. जिसमें बुलडोजर जैसी क्षमता और दृढ़ प्रतिज्ञा हो, वही बुलडोजर चला सकता है. दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले लोग बुलडोजर के सामने वैसे ही पस्त हो जाएंगे.
योगी बुधवार को लोकभवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 1334 अवर अभियंता, संगणक एवं फोरमैन को नियुक्ति पत्र प्रदान कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज यहां नियुक्ति पाने वालों में हर जनपद का प्रतिनिधित्व दिखता है. न जाति का भेद, न क्षेत्र का. केवल प्रतिभा और आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए प्रतिभाशाली युवाओं को नियुक्ति की प्रक्रिया से जोड़ा गया है.
योगी ने कहा कि 2017 के पहले जो लोग प्रदेश में लूट मचाए थे, आज जब उनके सपनों पर पानी फिर चुका है तो अब टीपू भी सुल्तान बनने चले हैं. कई वर्ष पहले एक धारावाहिक आया था, मुंगेरीलाल के हसीन सपने. आज ये भी यही सपने देख रहे हैं. जब जनता ने इन्हें अवसर दिया था तब इन्होंने प्रदेश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी.
-
छठ पूजा की खरीदारी में भीड़ का फायदा उठाकर चोरी, महिला चोर रंगे हाथ पकड़ी गई
-
बाइक हटाने के विवाद में दो टोलों में खूनी संघर्ष, 22 नामजद समेत 70 पर केस दर्ज, गांव में पुलिस बल तैनात
-
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गोरखपुर के मदरसा में शिक्षक और क्लर्क भर्ती विज्ञापन किया रद्द
-
समाजवादी पार्टी ने मनाई संत शिरोमणि नामदेव जयंती, दलितों-शोषितों के प्रति समर्पण को किया याद
-
गुर्दे को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाती हैं ये 5 आदतें, कार्डियोलॉजिस्ट ने दी चेतावनी, न करें ये काम
-
भू-माफिया का तांडव, भोर में बुलडोजर से तोड़ी बाउंड्रीवाल, विरोध पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
-
बुलंदशहर: कफ सिरप पीने से चार साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत, भैयादूज पर ननिहाल आया था गोलू
-
सिद्धार्थनगर: मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक से मारपीट मामले में 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गाजियाबाद के इंदिरापुरम पहुंचेंगी, सीएम भी होंगे मौजूद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
-
डीएम आवास पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड की करंट लगने से दर्दनाक मौत, हाईटेंशन तार की चपेट में आया सोलर लाइट का खंभा
-
नया गोरखपुर: बालापार समेत 3 नए गांवों में 400 एकड़ ज़मीन अनिवार्य अधिग्रहण की तैयारी में जीडीए
-
एक कदम और बढ़ा म्यूनिसिपल बॉन्ड, प्री-बिड मीटिंग में 20 बड़ी एजेंसियों ने लिया हिस्सा
-
छठ पर नहीं कटेगी बिजली: निर्बाध आपूर्ति के लिए गोरखपुर बिजली निगम की फूल प्रूफ तैयारी
-
यातायात सुधार पर GDA की सख्ती: पार्किंग में व्यवसाय मिलने पर सील होंगे भवन