Bulldozer justice: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर तंज कसते कहा कि अब टीपू भी सुल्तान बनने के हसीन सपने देख रहे हैं. उन्होने अखिलेश के साथ सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बुलडोजर पर हर एक का हाथ फिट नहीं हो सकता. इसके लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए. जिसमें बुलडोजर जैसी क्षमता और दृढ़ प्रतिज्ञा हो, वही बुलडोजर चला सकता है. दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले लोग बुलडोजर के सामने वैसे ही पस्त हो जाएंगे.
योगी बुधवार को लोकभवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 1334 अवर अभियंता, संगणक एवं फोरमैन को नियुक्ति पत्र प्रदान कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज यहां नियुक्ति पाने वालों में हर जनपद का प्रतिनिधित्व दिखता है. न जाति का भेद, न क्षेत्र का. केवल प्रतिभा और आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए प्रतिभाशाली युवाओं को नियुक्ति की प्रक्रिया से जोड़ा गया है.
योगी ने कहा कि 2017 के पहले जो लोग प्रदेश में लूट मचाए थे, आज जब उनके सपनों पर पानी फिर चुका है तो अब टीपू भी सुल्तान बनने चले हैं. कई वर्ष पहले एक धारावाहिक आया था, मुंगेरीलाल के हसीन सपने. आज ये भी यही सपने देख रहे हैं. जब जनता ने इन्हें अवसर दिया था तब इन्होंने प्रदेश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी.
-
बरेली: दहेज में कार न मिलने पर पत्नी की हत्या, लूट का ड्रामा रचकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
-
नीतीश कटारा के हत्यारे सुखदेव की कुशीनगर में सड़क हादसे में मौत, 20 साल सजा काटकर जेल से छूटा था
-
चुनौतियों को किक से मात: जानें कौन है गोरखपुर का छोरा सनी जो किकबॉक्सिंग रिंग में मचा रहा है धूम
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
-
Samsung Galaxy A35 5G और A55 5G की कीमत का खुलासा, जानिए स्पेसिफिकेशन्स और ऑफर
-
गोरख़पुर-महराजगंज सीमा पर दो गुटों में गैंगवार, दिनदहाड़े फायरिंग और मारपीट में सात घायल
-
झोलाछाप डॉक्टर ने मासूम के सिर की गिल्टी का किया ‘ऑपरेशन’, इंजेक्शन लगाते ही बच्चे की मौत, हंगामा
-
रामगढ़ताल की लहरों के बीच होगा बैंबू रेस्टोरेंट, एक छोटा टापू भी होगा तैयार
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
-
गोरखपुर पुस्तक महोत्सव 2025: नौ दिन, 100 से अधिक कार्यक्रम, मालिनी अवस्थी और एनएसडी के कलाकार करेंगे शानदार प्रस्तुतियां
-
वित्तविहीन शिक्षकों को मतदाता बनाने से रोकने पर हंगामा, सपा ने आयुक्त और डीएम से की शिकायत
-
यूपी बोर्ड 2026: एनसीईआरटी ने शुरू किए 9वीं से 12वीं तक के लिए मुफ्त कोर्स, ऐसे करें आवेदन
-
गोरखपुर नगर निगम में अब हर काम आनलाइन, आफिस दौड़ने की झंझट खत्म
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
-
डीडीयू गोरखपुर: संविदा शिक्षकों की भर्ती परीक्षा की तिथि बदली, अब 9 नवंबर को होगा एग्जाम