राजकाज

बुलडोजर पर सबका हाथ फिट नहीं हो सकता, इसके लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए: सीएम योगी

UP cm Yogi Adityanath

Bulldozer justice: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर तंज कसते कहा कि अब टीपू भी सुल्तान बनने के हसीन सपने देख रहे हैं. उन्होने अखिलेश के साथ सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बुलडोजर पर हर एक का हाथ फिट नहीं हो सकता. इसके लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए. जिसमें बुलडोजर जैसी क्षमता और दृढ़ प्रतिज्ञा हो, वही बुलडोजर चला सकता है. दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले लोग बुलडोजर के सामने वैसे ही पस्त हो जाएंगे. 

योगी बुधवार को लोकभवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 1334 अवर अभियंता, संगणक एवं फोरमैन को नियुक्ति पत्र प्रदान कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज यहां नियुक्ति पाने वालों में हर जनपद का प्रतिनिधित्व दिखता है. न जाति का भेद, न क्षेत्र का. केवल प्रतिभा और आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए प्रतिभाशाली युवाओं को नियुक्ति की प्रक्रिया से जोड़ा गया है. 

योगी ने कहा कि 2017 के पहले जो लोग प्रदेश में लूट मचाए थे, आज जब उनके सपनों पर पानी फिर चुका है तो अब टीपू भी सुल्तान बनने चले हैं. कई वर्ष पहले एक धारावाहिक आया था, मुंगेरीलाल के हसीन सपने. आज ये भी यही सपने देख रहे हैं. जब जनता ने इन्हें अवसर दिया था तब इन्होंने प्रदेश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी.



  • गीता प्रेस को गीडा में मिलेगी 10 एकड़ जमीन, प्रकाशन को मिलेगा नया आयाम

    गीता प्रेस को गीडा में मिलेगी 10 एकड़ जमीन, प्रकाशन को मिलेगा नया आयाम

  • गोरखपुर सांसद रवि किशन को धमकी देने वाला आरोपी पंजाब से गिरफ्तार, खुद को बता रहा था बिहार का

    गोरखपुर सांसद रवि किशन को धमकी देने वाला आरोपी पंजाब से गिरफ्तार, खुद को बता रहा था बिहार का

  • गोरखपुर पुस्तक महोत्सव: तीसरे दिन निधि कुलपति ने विद्यार्थियों से किया संवाद, 'मिशन शक्ति' पर हुआ काव्य पाठ

    गोरखपुर पुस्तक महोत्सव: तीसरे दिन निधि कुलपति ने विद्यार्थियों से किया संवाद, ‘मिशन शक्ति’ पर हुआ काव्य पाठ

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    गोरखपुर पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात पशु तस्कर जवाहिर यादव गिरफ्तार, 28 मामले हैं दर्ज

  • डीडीयू न्यूज़ | गोरखपुर विश्वविद्यालय | डीडीयू समाचार | DDU News | Deen Dayal Upadhyay University

    रिसर्च में गोरखपुर विश्वविद्यालय का डंका: नेचर इंडेक्स 2024–25 में राज्य विश्वविद्यालयों में टॉप पर

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • आईआरसीटीसी ने ट्रेन में सीट दी नहीं, फिर भी काटा कैंसिलेशन चार्ज! जानें क्यों वायरल है यह पोस्ट

    आईआरसीटीसी ने ट्रेन में सीट दी नहीं, फिर भी काटा कैंसिलेशन चार्ज! जानें क्यों वायरल है यह पोस्ट

  • परिवहन निगम की बसों में खुले पैसे की 'चोरी'? यात्री का X पोस्ट हुआ वायरल, बोले- 'पैसा गया'

    परिवहन निगम की बसों में खुले पैसे की ‘चोरी’? यात्री का X पोस्ट हुआ वायरल, बोले- ‘पैसा गया’

  • 'सैमसंग इनोवेशन कैंपस' का भव्य समापन: मुख्यमंत्री ने बांटे प्रमाणपत्र, 'डिजिटल उत्तर प्रदेश' को मिली नई गति

    ‘सैमसंग इनोवेशन कैंपस’ का भव्य समापन: मुख्यमंत्री ने बांटे प्रमाणपत्र, ‘डिजिटल उत्तर प्रदेश’ को मिली नई गति

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • तीन लाख के लिए बहन का कातिल बना भाई, लाश को बोरे में भरकर 70KM तक बाइक पर घूमता रहा

    तीन लाख के लिए बहन का कातिल बना भाई, लाश को बोरे में भरकर 70KM तक बाइक पर घूमता रहा

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • फातिमा हॉस्पिटल में एकेडमिक ब्लॉक और कम्युनिटी आई केयर वार्ड का उद्घाटन

    फातिमा हॉस्पिटल में एकेडमिक ब्लॉक और कम्युनिटी आई केयर वार्ड का उद्घाटन

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक