AIIMS Gorakhpur OPD: एम्स गोरखपुर में मरीजों को मिल रही बेहतरीन सुविधाओं का ही नतीजा है कि यहां आने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. यूपी, बिहार, नेपाल से मरीज एम्स गोरखपुर में इलाज के लिए पहुंच रहे और स्वस्थ होकर जा रहे. चिकित्सकों और मरीजों के बीच लगातार बढ़ते इसी भरोसे का परिणाम है कि मंगलवार को एम्स की ओपीडी ने रिकॉर्ड बनाया.
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की ओपीडी में अब तक का एक दिन में सर्वाधिक मरीज देखने का रिकार्ड टूट गया है. मंगलवार को ओपीडी में कुल 3944 मरीज देखे गए. सर्वाधिक मरीज जनरल सर्जरी में तथा जेनरल मेडिसिन विभाग में देखे गए. इसी प्रकार आईपीडी में कुल संचालित 543 विस्तरों में 440 विस्तरों पर मरीजों की मौजूदगी रही.
एम्स प्रशासन की ओर से बताया गया है कि 25 अगस्त को रविवार व 26 अगस्त को जन्माष्टमी त्योहार की छुट्टी होने के बाद मंगलवार को एम्स ओपीडी खुली तो पूरे एम्स परिसर में मरीजों का मेला देखने को मिला. आभा टोकन, आनलाइन पंजीकरण व आफलाइन पंजीकरण के एक दर्जन से अधिक खिड़कियों पर महिला व पुरुष मरीजों की लंबी लंबी कतार लग गई. यह कतार दोपहर बाद 3 बजे तक लगातार काउंटरों पर जुझती रही.
एम्स मीडिया प्रभारी अरूप मोहंती से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कुल 3944 मरीज देखे गए. जिसमें सर्वाधिक जनरल सर्जरी में 553 मरीज देखे गए. इसी प्रकार जनरल मेडिसिन में 547 मरीझ देखे गए. कैश काउंटर संख्या 34, डिजिटल एक्सरे, जांच काउंटरों, न्यूरो ओपीडी व आईपीडी तथा बिलिंग काउंटर 19 पर देर शाम तक मरीजों का मजमा लगा रहा. इसी प्रकार आईपीडी में कुल 94 मरीज भर्ती लिए गए. मात्र 103 बेड खाली रहे.
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
-
सावधान! साइबर ठगी का हब बन रहा शहर, रिटायर्ड कर्मचारियों और डॉक्टरों से करोड़ों की डिजिटल ठगी
-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे शहर के पहले फ्लाईओवर और बरगदवा ओवरब्रिज का उद्घाटन
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
-
गोरखनाथ मंदिर बुढ़वा मंगल मेला: कल इन रास्तों पर बंद रहेगी गाड़ियों की एंट्री, पार्किंग और डायवर्जन की पूरी लिस्ट
-
देश के पहले सैटेलाइट चैनल से भी पहले गोरखपुर में शुरू हुई थी वीडियो मैगजीन ‘न्यूजनेट’, 26 जनवरी को मार्क टली के हाथों हुआ था आगाज
-
गोरखपुर रेल प्रेक्षागृह में गूंजा ‘वंदे मातरम’, 77वें गणतंत्र दिवस पर एनईआर के कलाकारों ने बांधा समां
-
गोरखपुर न्यूज़: होटल में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, मालिक और मैनेजर समेत चार गिरफ्तार