गोरखपुर जिला अस्पताल में बिना रिप्लेसमेंट ब्लड उपलब्ध कराने की मुहिम तेज। विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर में 32 यूनिट रक्त जमा। HRFL के MD ने भी किया रक्तदान। अब हर हफ्ते 80 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य।
गोरखपुर: जिला अस्पताल में अब मरीजों को बिना ब्लड रिप्लेसमेंट के खून उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ी पहल शुरू की गई है। विश्व रक्तदाता दिवस (शनिवार, 14 जून 2025) के अवसर पर इस मुहिम को तेज किया गया। इस दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 32 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
महापौर सहित कई अधिकारियों ने की रक्तदान की अपील
इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. राजेश झा, जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बीके सुमन और ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. प्रशांत अस्थाना सहित कई प्रमुख हस्तियों और रक्तदाताओं ने आम जनता से रक्तदान कैलेंडर का हिस्सा बनकर इस नेक कार्य में योगदान देने की अपील की।
हिंदुस्तान रसायन उर्वरक लिमिटेड (HRFL) के प्रबंध निदेशक शिवा प्रसाद मोहंती ने स्वयं रक्तदान कर लोगों के बीच एक मिसाल पेश की और अधिकाधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान स्वास्थ्य की दृष्टि से फायदेमंद है, यह न सिर्फ लोगों को जीवनदान देता है, बल्कि रक्तदाता को भी कई प्रकार के विकारों से बचाता है। इससे न तो शारीरिक कमजोरी आती है और न ही शरीर में खून की कमी होती है।
रेडक्रॉस सोसाइटी का सम्मान और प्रशस्ति पत्र
सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान करने वालों को रेडक्रॉस सोसाइटी की तरफ से सम्मानित भी किया गया। सोसाइटी के पदाधिकारियों ने आगे भी रक्तदाताओं को सम्मानित कर “बिना रिप्लेसमेंट ब्लड डोनेशन” की मुहिम में भरपूर मदद का आश्वासन दिया। जिला अस्पताल ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए।
साप्ताहिक 80 यूनिट ब्लड संग्रह का लक्ष्य
सीएमओ ने बताया कि इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य जिला अस्पताल के ब्लड बैंक को प्रत्येक सप्ताह कम से कम अस्सी यूनिट ब्लड डोनेट करवाना है। इससे किसी भी मरीज को खून की आवश्यकता पड़ने पर तुरंत डोनर की तलाश करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इस दिशा में जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कुमार के दिशा-निर्देशन में विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों की मदद से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
READ….बीपी, शुगर की ब्रांडेड दवाएं अब 15% तक हुईं महंगी!
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. प्रशांत अस्थाना ने बताया कि डॉ. संजय कुमार और सीएमओ डॉ. राजेश झा के मार्गदर्शन में स्वतंत्र रक्तदाता समूहों, स्वयंसेवी संगठनों और स्कूल-कॉलेजों का एक कैलेंडर तैयार किया जा रहा है, ताकि उनकी मदद से रक्तदान करवाकर प्रत्येक सप्ताह मांग के अनुसार ब्लड की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। इस पुनीत कार्य में कोई भी संगठन या व्यक्ति स्वेच्छा से आगे आकर जुड़ सकता है। ऐसे संगठनों से संपर्क भी किया जा रहा है।
इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी से पदाधिकारी अजय प्रताप सिंह, शिवेंद्र सिंह, दिनेश मणि त्रिपाठी, जिला अस्पताल से डॉ. राजेंद्र ठाकुर, डॉ. जेपी सिंह, एनएचएम से आदिल फखर सहित कई संगठनों के पदाधिकारी और प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- सावधान! साइबर ठगी का हब बन रहा शहर, रिटायर्ड कर्मचारियों और डॉक्टरों से करोड़ों की डिजिटल ठगी
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे शहर के पहले फ्लाईओवर और बरगदवा ओवरब्रिज का उद्घाटन
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखनाथ मंदिर बुढ़वा मंगल मेला: कल इन रास्तों पर बंद रहेगी गाड़ियों की एंट्री, पार्किंग और डायवर्जन की पूरी लिस्ट
- देश के पहले सैटेलाइट चैनल से भी पहले गोरखपुर में शुरू हुई थी वीडियो मैगजीन ‘न्यूजनेट’, 26 जनवरी को मार्क टली के हाथों हुआ था आगाज
- गोरखपुर रेल प्रेक्षागृह में गूंजा ‘वंदे मातरम’, 77वें गणतंत्र दिवस पर एनईआर के कलाकारों ने बांधा समां
- गोरखपुर न्यूज़: होटल में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, मालिक और मैनेजर समेत चार गिरफ्तार
- फर्जी मेडिकल डिग्री बांटने वाले ‘सन्नी’ और ‘गुड्डू’ पर बड़ी कार्रवाई, शाहपुर पुलिस ने लगाया गैंगस्टर एक्ट
- गोरखपुर एम्स में प्लाज्मा थेरेपी से बची महिला की जान, मायस्थेनिया ग्रेविस जैसी दुर्लभ बीमारी को दी मात
- गोरखपुर न्यूज़:12 महीने में पैसा तीन गुना करने वाली SBG Global निकली फर्जी, दो जालसाज चढ़े हत्थे
- गोरखपुर न्यूज़: कैथोलिक डायोसीज़ के संस्थापक बिशप डॉमिनिक कोक्कट का निधन, शोक की लहर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव: वेलेंटाइन डे पर पत्रकारों की ‘अग्निपरीक्षा’, आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर वार पर लगी रोक
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर न्यूज़: सिंघड़िया में सरेआम चली गोली, युवक गंभीर घायल; पुलिस ने मौके से युवती समेत दो हमलावरों को दबोचा
- देवरिया के सरकारी स्कूल में बार-बालाओं का डांस, बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया तत्काल निलंबित
- Vande Bharat Sleeper: 24 घंटे से कम में सारे टिकट बुक, 22 जनवरी को दौड़ेगी पहली ट्रेन, देखें रिपोर्ट
- अब सोना खरीदना हुआ सपना! 1.5 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, चांदी ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड
- गोरखपुर न्यूज़: बांसगांव में यूपी बार कौंसिल चुनाव के पहले दिन पड़े 133 वोट, एसीजेएम की देखरेख में हुई प्रक्रिया
- गोरखपुर दुर्गाबाड़ी में नई परंपरा की शुरुआत, अब चैत्र नवरात्रि में भी विराजेंगी मां दुर्गा, जानें पूरा शेड्यूल
- गोरखपुर न्यूज़: डीडीयू बना ODOC का नॉलेज पार्टनर, अब पूर्वांचल के पारंपरिक जायके को मिलेगी वैश्विक पहचान
- डीडीयू में भारतीय भाषाओं के भविष्य पर महामंथन, 22 जनवरी से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आगाज