समाज

कुख्यात माफिया सुधीर सिंह ने लखनऊ कोर्ट में किया सरेंडर

माफिया सुधीर सिंह. फाइल फोटो
गोरखपुर में व्यापारी पर जानलेवा हमले का आरोपी कुख्यात माफिया सुधीर सिंह लखनऊ कोर्ट में किया सरेंडर। 27 मई को किया था हमला, पुलिस को दे रहा था चकमा।

गोरखपुर: गोरखपुर के एक व्यापारी पर जानलेवा हमले का आरोपी और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चिह्नित 68 कुख्यात माफियाओं की सूची में शामिल सुधीर सिंह ने लखनऊ कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया है।

Readगोरखपुर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का PM मोदी करेंगे उद्घाटन! जानें पूरा शेड्यूल

27 मई को व्यापारी अंकुर शाही पर किया था हमला

माफिया सुधीर सिंह पर 27 मई की रात खजनी क्षेत्र में एक व्यापारी पर जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप है। बेलीपार के भौवापार गांव निवासी अंकुर शाही एक दावत में शामिल होने गए थे, तभी माफिया सुधीर सिंह ने उन्हें निशाना बनाते हुए लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल अंकुर की तहरीर पर खजनी थाने में सुधीर सिंह के खिलाफ हत्या की कोशिश, चुनावी रंजिश और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस को दे रहा था चकमा, लखनऊ में किया सरेंडर

मामला सामने आने के बाद से ही सुधीर सिंह फरार चल रहा था। गोरखपुर और बस्ती मंडल के अलावा लखनऊ तक में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें लगातार दबिश दे रही थीं, लेकिन उसे गिरफ्तार करने में सफलता नहीं मिल पा रही थी।

बताया जा रहा है कि सुधीर सिंह पिछले कुछ समय से सरेंडर की तैयारी में था, लेकिन हर बार पुलिस को चकमा देकर बच निकलता था। इस बार वह सीधे लखनऊ में जाकर कोर्ट में पेश हुआ और आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।



गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…