गोरखपुर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस 20 जून 2025 से चल सकती है। PM मोदी से उद्घाटन की तैयारी, 8 कोच की रेक का होगा इस्तेमाल। समय सारिणी तैयार।
गोरखपुर: गोरखपुर और बिहार की राजधानी पटना के बीच बहुप्रतीक्षित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 20 जून, 2025 से शुरू हो सकता है। पूर्व मध्य रेलवे (ईस्ट सेंट्रल रेलवे) पटना में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस ट्रेन का उद्घाटन कराने की तैयारी कर रहा है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को पत्र भेजकर समय मांगा है।
गोरखपुर-प्रयागराज की 8 कोच वाली रेक का होगा उपयोग
दरअसल, गोरखपुर से प्रयागराज के बीच अब 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। इस रूट पर पहले से चल रही आठ कोच वाली वंदे भारत रेक अब खाली हो गई है। इसी आठ कोच वाली रेक को गोरखपुर से पटना के बीच चलाने की तैयारी की गई है। वर्तमान में यह रेक यार्ड में खड़ी है और इसकी सफाई और धुलाई का काम पूरा कर लिया गया है।
सुबह 6 बजे गोरखपुर से चलेगी, रात 9 बजे तक वापसी
सूत्रों के मुताबिक रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर-पटना वंदे भारत ट्रेन के लिए समय सारिणी भी तैयार कर ली है। यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह 6 बजे रवाना होगी और रात 9 बजे तक वापस गोरखपुर लौट आएगी। यह ट्रेन गोरखपुर से चलकर बेतिया, नरकटियागंज, मुजफ्फरपुर होते हुए पटना तक जाएगी, जिससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।
Read…रामगढ़ ताल में हाहाकार! जेएसआर गार्डन के 5 नामी रेस्टोरेंट आग में स्वाहा
रेलवे प्रशासन इसका ट्रायल इसी सप्ताह कर सकता है। ट्रायल के बाद इसे उद्घाटन के लिए पटना भेजा जाएगा। पूर्व मध्य रेलवे के सूत्रों के अनुसार 20 जून को पटना से वंदे भारत चलाने की तैयारी की जा रही है, जिसके लिए रेलवे बोर्ड से अनुमति मांगी गई है।
यह नई वंदे भारत सेवा गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए बिहार के विभिन्न शहरों तक की यात्रा को तेज और आरामदायक बनाएगी।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- सावधान! साइबर ठगी का हब बन रहा शहर, रिटायर्ड कर्मचारियों और डॉक्टरों से करोड़ों की डिजिटल ठगी
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे शहर के पहले फ्लाईओवर और बरगदवा ओवरब्रिज का उद्घाटन
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखनाथ मंदिर बुढ़वा मंगल मेला: कल इन रास्तों पर बंद रहेगी गाड़ियों की एंट्री, पार्किंग और डायवर्जन की पूरी लिस्ट
- देश के पहले सैटेलाइट चैनल से भी पहले गोरखपुर में शुरू हुई थी वीडियो मैगजीन ‘न्यूजनेट’, 26 जनवरी को मार्क टली के हाथों हुआ था आगाज
- गोरखपुर रेल प्रेक्षागृह में गूंजा ‘वंदे मातरम’, 77वें गणतंत्र दिवस पर एनईआर के कलाकारों ने बांधा समां
- गोरखपुर न्यूज़: होटल में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, मालिक और मैनेजर समेत चार गिरफ्तार
- फर्जी मेडिकल डिग्री बांटने वाले ‘सन्नी’ और ‘गुड्डू’ पर बड़ी कार्रवाई, शाहपुर पुलिस ने लगाया गैंगस्टर एक्ट
- गोरखपुर एम्स में प्लाज्मा थेरेपी से बची महिला की जान, मायस्थेनिया ग्रेविस जैसी दुर्लभ बीमारी को दी मात
- गोरखपुर न्यूज़:12 महीने में पैसा तीन गुना करने वाली SBG Global निकली फर्जी, दो जालसाज चढ़े हत्थे
- गोरखपुर न्यूज़: कैथोलिक डायोसीज़ के संस्थापक बिशप डॉमिनिक कोक्कट का निधन, शोक की लहर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव: वेलेंटाइन डे पर पत्रकारों की ‘अग्निपरीक्षा’, आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर वार पर लगी रोक
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर न्यूज़: सिंघड़िया में सरेआम चली गोली, युवक गंभीर घायल; पुलिस ने मौके से युवती समेत दो हमलावरों को दबोचा
- देवरिया के सरकारी स्कूल में बार-बालाओं का डांस, बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया तत्काल निलंबित
- Vande Bharat Sleeper: 24 घंटे से कम में सारे टिकट बुक, 22 जनवरी को दौड़ेगी पहली ट्रेन, देखें रिपोर्ट
- अब सोना खरीदना हुआ सपना! 1.5 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, चांदी ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड
- गोरखपुर न्यूज़: बांसगांव में यूपी बार कौंसिल चुनाव के पहले दिन पड़े 133 वोट, एसीजेएम की देखरेख में हुई प्रक्रिया
- गोरखपुर दुर्गाबाड़ी में नई परंपरा की शुरुआत, अब चैत्र नवरात्रि में भी विराजेंगी मां दुर्गा, जानें पूरा शेड्यूल
- गोरखपुर न्यूज़: डीडीयू बना ODOC का नॉलेज पार्टनर, अब पूर्वांचल के पारंपरिक जायके को मिलेगी वैश्विक पहचान
- डीडीयू में भारतीय भाषाओं के भविष्य पर महामंथन, 22 जनवरी से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आगाज