क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • पूर्वोत्तर रेलवे की मानसून को लेकर बड़ी तैयारी, 18 पुलों पर लगा वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम

    पूर्वोत्तर रेलवे की मानसून को लेकर बड़ी तैयारी, 18 पुलों पर लगा वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम

  • एम्स गोरखपुर में ‘वर्ल्ड विटिलिगो डे’: एआई से इलाज और मिथकों पर चर्चा, जानें क्या है श्वेत कुष्ठ की सच्चाई

    एम्स गोरखपुर में ‘वर्ल्ड विटिलिगो डे’: एआई से इलाज और मिथकों पर चर्चा, जानें क्या है श्वेत कुष्ठ की सच्चाई

  • गोरखपुर में ‘विरासत गलियारे’ पर संग्राम! भाजपा-सपा कार्यकर्ता भिड़े, हाई वोल्टेज ड्रामा!

    गोरखपुर में ‘विरासत गलियारे’ पर संग्राम! भाजपा-सपा कार्यकर्ता भिड़े, हाई वोल्टेज ड्रामा!

  • गोरखपुर में मना ‘काला दिवस’: भाजपा ने याद किया 1975 का आपातकाल, लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान

    गोरखपुर में मना ‘काला दिवस’: भाजपा ने याद किया 1975 का आपातकाल, लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान

  • Gorakhpur Airport: 42 एकड़ में बनेगा अत्याधुनिक टर्मिनल भवन, दस विमान एक साथ खड़े होंगे

    Gorakhpur Airport: 42 एकड़ में बनेगा अत्याधुनिक टर्मिनल भवन, दस विमान एक साथ खड़े होंगे

  • गंगा एक्सप्रेसवे अपडेट: मेरठ-प्रयागराज के पैकेज 1 पर काम जोरों पर, साल के अंत तक होगा तैयार!

    गंगा एक्सप्रेसवे अपडेट: मेरठ-प्रयागराज के पैकेज 1 पर काम जोरों पर, साल के अंत तक होगा तैयार!

  • डोनाल्ड ट्रंप का मोबाइल क्रांति में प्रवेश,  T1 5G स्मार्टफोन लॉन्च, 100 देशों में फ्री कॉलिंग!

    डोनाल्ड ट्रंप का मोबाइल क्रांति में प्रवेश, T1 5G स्मार्टफोन लॉन्च, 100 देशों में फ्री कॉलिंग!

  • 1 जुलाई से ट्रेन का टिकट होगा महंगा, रेलवे ने किया किराए में बढ़ोतरी का फैसला!

    1 जुलाई से ट्रेन का टिकट होगा महंगा, रेलवे ने किया किराए में बढ़ोतरी का फैसला!

  • महान वीरांगना रानी दुर्गावती को किया नमन, मातृभूमि के लिए बलिदान को किया याद

    महान वीरांगना रानी दुर्गावती को किया नमन, मातृभूमि के लिए बलिदान को किया याद

  • गोरखपुर स्मार्ट सिटी के लिए 122 करोड़ का प्रस्ताव तैयार: जानें क्या-क्या बदलेगा शहर में

    गोरखपुर स्मार्ट सिटी के लिए 122 करोड़ का प्रस्ताव तैयार: जानें क्या-क्या बदलेगा शहर में

  • नेपाल की बारिश से राप्ती, रोहिन सहित इन नदियों में तेजी से बढ़ा पानी, जानें ताजा हालात!

    नेपाल की बारिश से राप्ती, रोहिन सहित इन नदियों में तेजी से बढ़ा पानी, जानें ताजा हालात!

  • खुशखबरी! आईआरसीटीसी लाया पर्यटन स्थलों के लिए नया रेल पैकेज, मिलेगा कन्फर्म AC टिकट और बहुत कुछ!

    खुशखबरी! आईआरसीटीसी लाया पर्यटन स्थलों के लिए नया रेल पैकेज, मिलेगा कन्फर्म AC टिकट और बहुत कुछ!

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक