Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.
विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.
परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.
पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.
-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
-
अब किरायेदार और दुकानदार भी देंगे कचरा शुल्क, नगर निगम ने की महत्वपूर्ण बैठक, जारी किए कई अहम निर्देश
-
चेहरा प्रमाणीकरण: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिली अंतिम चेतावनी, वरना रुकेगा मानदेय और जाएगी नौकरी
-
रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, गोरखपुर में रेलवे के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए 91 ट्रेनें प्रभावित
-
कुशीनगर के डोल मेले में ‘भगवान शिव’ बने कलाकार की करंट लगने से मौत, वीडियो सामने आया
-
उपलब्धि: गोरखपुर में 54 नई यूनिट्स के लिए 182 एकड़ भूमि आवंटित, ₹5800 करोड़ का निवेश
-
DDU में 1400 सीटें खाली, अगर आपको नहीं मिला एडमिशन तो ऐसे करें अप्लाई, स्पॉट काउंसलिंग शुरू
-
5 एकड़ की अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, डूब क्षेत्र में निर्माण से पहले जान लें ये चेतावनी
-
पूर्व विधायक के किराये के बंगले को लेकर कानूनी लड़ाई जारी, अब बेटी ने कोर्ट में ठोका दावा, जानें मामला
-
नगर आयुक्त की सख्त चेतावनी, गुणवत्ता में कमी और देरी पर होगी कार्रवाई
-
सीएम योगी ने गोरखपुर की 75 महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, नियुक्ति पत्र पाकर खिला चेहरा
-
गोरखपुर में रिटायर शिक्षक के खाते से बिना OTP के 20 हजार उड़ाये, बैंक ने खड़े किए हाथ
-
गोरखपुर के शिक्षक ने किया कमाल, 52 बच्चों वाले स्कूल में पढ़ते हैं अब 500 से ज्यादा छात्र, जानें कैसे