क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • समाजवादी पार्टी ने मनाई संत शिरोमणि नामदेव जयंती, दलितों-शोषितों के प्रति समर्पण को किया याद

    समाजवादी पार्टी ने मनाई संत शिरोमणि नामदेव जयंती, दलितों-शोषितों के प्रति समर्पण को किया याद

  • गुर्दे को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाती हैं ये 5 आदतें, कार्डियोलॉजिस्ट ने दी चेतावनी, न करें ये काम

    गुर्दे को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाती हैं ये 5 आदतें, कार्डियोलॉजिस्ट ने दी चेतावनी, न करें ये काम

  • भू-माफिया का तांडव, भोर में बुलडोजर से तोड़ी बाउंड्रीवाल, विरोध पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

    भू-माफिया का तांडव, भोर में बुलडोजर से तोड़ी बाउंड्रीवाल, विरोध पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

  • बुलंदशहर: कफ सिरप पीने से चार साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत, भैयादूज पर ननिहाल आया था गोलू

    बुलंदशहर: कफ सिरप पीने से चार साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत, भैयादूज पर ननिहाल आया था गोलू

  • सिद्धार्थनगर: मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक से मारपीट मामले में 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

    सिद्धार्थनगर: मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक से मारपीट मामले में 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

  • गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गाजियाबाद के इंदिरापुरम पहुंचेंगी, सीएम भी होंगे मौजूद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गाजियाबाद के इंदिरापुरम पहुंचेंगी, सीएम भी होंगे मौजूद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  • डीएम आवास पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड की करंट लगने से दर्दनाक मौत, हाईटेंशन तार की चपेट में आया सोलर लाइट का खंभा

    डीएम आवास पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड की करंट लगने से दर्दनाक मौत, हाईटेंशन तार की चपेट में आया सोलर लाइट का खंभा

  • नया गोरखपुर: बालापार समेत 3 नए गांवों में 400 एकड़ ज़मीन अनिवार्य अधिग्रहण की तैयारी में जीडीए

    नया गोरखपुर: बालापार समेत 3 नए गांवों में 400 एकड़ ज़मीन अनिवार्य अधिग्रहण की तैयारी में जीडीए

  • एक कदम और बढ़ा म्यूनिसिपल बॉन्ड, प्री-बिड मीटिंग में 20 बड़ी एजेंसियों ने लिया हिस्सा

    एक कदम और बढ़ा म्यूनिसिपल बॉन्ड, प्री-बिड मीटिंग में 20 बड़ी एजेंसियों ने लिया हिस्सा

  • छठ पर नहीं कटेगी बिजली: निर्बाध आपूर्ति के लिए गोरखपुर बिजली निगम की फूल प्रूफ तैयारी

    छठ पर नहीं कटेगी बिजली: निर्बाध आपूर्ति के लिए गोरखपुर बिजली निगम की फूल प्रूफ तैयारी

  • यातायात सुधार पर GDA की सख्ती: पार्किंग में व्यवसाय मिलने पर सील होंगे भवन

    यातायात सुधार पर GDA की सख्ती: पार्किंग में व्यवसाय मिलने पर सील होंगे भवन

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक