क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • ऐसी कॉल आपके फोन पर आ रही हैं तो हो जाएं सावधान, प्यार से कहें ‘ना’

    ऐसी कॉल आपके फोन पर आ रही हैं तो हो जाएं सावधान, प्यार से कहें ‘ना’

  • आईएमए चुनाव: तिथियों के ऐलान के साथ ही दावेदारी का दौर शुरू, कांटे की होगी टक्कर

    आईएमए चुनाव: तिथियों के ऐलान के साथ ही दावेदारी का दौर शुरू, कांटे की होगी टक्कर

  • बीआरडी, रेलवे में अब लंबी कतार से आजादी, नगर निगम से भी है गुड न्यूज़

    बीआरडी, रेलवे में अब लंबी कतार से आजादी, नगर निगम से भी है गुड न्यूज़

  • स्कूल जाने के लिए कहने पर मां को दिया धक्का, मौत

    स्कूल जाने के लिए कहने पर मां को दिया धक्का, मौत

  • डिनर बेल: लोकल और ग्लोबल का एक अनोखा मेल

    डिनर बेल: लोकल और ग्लोबल का एक अनोखा मेल

  • साल की सबसे अनसुलझी कहानी: क्या किरदार और राज़ पर सदा के लिए पड़ जाएगा पर्दा?

    साल की सबसे अनसुलझी कहानी: क्या किरदार और राज़ पर सदा के लिए पड़ जाएगा पर्दा?

  • दीक्षांत को तीन महीने बीते, 45 हजार स्टूडेंट्स को मार्कशीट-डिग्री का इंतज़ार

    दीक्षांत को तीन महीने बीते, 45 हजार स्टूडेंट्स को मार्कशीट-डिग्री का इंतज़ार

  • चाय के प्याले तक पहुंचे मिलावटखोर, हर चुस्की में ‘जहर’

    चाय के प्याले तक पहुंचे मिलावटखोर, हर चुस्की में ‘जहर’

  • गोरखपुर महोत्सव 2025: स्थानीय कलाकारों के लिए टैलेंट हंट, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

    गोरखपुर महोत्सव 2025: स्थानीय कलाकारों के लिए टैलेंट हंट, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

  • Consumers Right: गोरखपुर शहर में अगर खरीदारी का पक्का बिल न दे दुकानदार तो यहां करें शिकायत

    Consumers Right: गोरखपुर शहर में अगर खरीदारी का पक्का बिल न दे दुकानदार तो यहां करें शिकायत

  • यूपी के नये ‘नोएडा’ और ‘ग्रेटर नोएडा’ की कहानी जानते हैं आप?

    यूपी के नये ‘नोएडा’ और ‘ग्रेटर नोएडा’ की कहानी जानते हैं आप?

  • ओवरस्पीड ने एक झटके में ले ली पांच लोगों की जान, मोहद्दीपुर में देर रात हुई भीषण दुर्घटना

    ओवरस्पीड ने एक झटके में ले ली पांच लोगों की जान, मोहद्दीपुर में देर रात हुई भीषण दुर्घटना

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक