क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • गोरखपुर एयरपोर्ट: गर्मियों के लिए उड़ानों का टाइम शेड्यूल जारी, यहां देखें नया समर शेड्यूल

    गोरखपुर एयरपोर्ट: गर्मियों के लिए उड़ानों का टाइम शेड्यूल जारी, यहां देखें नया समर शेड्यूल

  • फर्म बनाकर दया-धर्म के नाम पर ठगी करने वाला गाजियाबाद का गैंगस्टर गिरफ्तार, दूसरे की तलाश

    फर्म बनाकर दया-धर्म के नाम पर ठगी करने वाला गाजियाबाद का गैंगस्टर गिरफ्तार, दूसरे की तलाश

  • GATE 2025 में MMMUT गोरखपुर के 157 छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

    GATE 2025 में MMMUT गोरखपुर के 157 छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

  • फातिमा अस्पताल में मना विश्व क्षयरोग दिवस, जागरूकता और उपचार पर जोर

    फातिमा अस्पताल में मना विश्व क्षयरोग दिवस, जागरूकता और उपचार पर जोर

  • गोरखपुर में तीन दिवसीय विकास उत्सव का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री योगी

    गोरखपुर में तीन दिवसीय विकास उत्सव का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री योगी

  • आठ वर्षों में गोरखपुर बना उद्योगों का हब, 11,618 करोड़ रुपये का निवेश

    आठ वर्षों में गोरखपुर बना उद्योगों का हब, 11,618 करोड़ रुपये का निवेश

  • शोभा यादव ने किक बॉक्सिंग में जीता विश्वविद्यालय के लिए कांस्य पदक

    शोभा यादव ने किक बॉक्सिंग में जीता विश्वविद्यालय के लिए कांस्य पदक

  • महिला सशक्तीकरण और सामाजिक जागरूकता के लिए निकली साइकिल यात्रा

    महिला सशक्तीकरण और सामाजिक जागरूकता के लिए निकली साइकिल यात्रा

  • पेंशनर्स एसोसिएशन ने मनाया महिला दिवस, शारदा सिन्हा को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम

    पेंशनर्स एसोसिएशन ने मनाया महिला दिवस, शारदा सिन्हा को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम

  • समाजवादी पार्टी ने मनाई महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. लोहिया की जयंती

    समाजवादी पार्टी ने मनाई महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. लोहिया की जयंती

  • गोरखपुर में बनने जा रहा है उत्तर प्रदेश का पहला साहित्य पार्क, जानें विस्तार से

    गोरखपुर में बनने जा रहा है उत्तर प्रदेश का पहला साहित्य पार्क, जानें विस्तार से

  • Kushinagar News: बेटी की शादी तोड़ने पर लगा था युवक, पिता ने शिकायत की तो मार डाला

    Kushinagar News: बेटी की शादी तोड़ने पर लगा था युवक, पिता ने शिकायत की तो मार डाला

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक