Truck Kills Third-Grade Student in No-Entry Zone: शनिवार की सुबह स्कूल से घर लौट रही कक्षा तीन की छात्रा को तिवारीपुर इलाके के नरसिंहपुर के पास ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई. राजघाट इलाके से नो एंट्री के बाद भी ट्रकों का आवागमन होने से भीड़ आक्रोशित हो गई. लोग नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर गए और घासीकटरा-इलाहीबाग रोड जाम कर दी. हालात बेकाबू देख सीओ कोतवाली, तिवारीपुर कोतवाली और राजघाट पुलिस मौके पर पहुंची किसी तरह लोगों को शांत कराया. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है. चालक पुलिस की हिरासत में है.
तिवारीपुर थाने के निजामपुर नरसिंहपुर निवासी धर्मेन्द्र कुशवाहा की दस वर्षीया बेटी शिप्रा घासीकटरा के पास एक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी. सोमवार को करीब 11 बजे वह घर लौट रही थी. भारी वाहनों के लिए ‘नो एंट्री जोन’ होने के बाद भी राजघाट से ट्रक निजामपुर की तरफ जा रहा था. अनियंत्रित ट्रक ने स्कूल से घर लौट रही छात्रा को कुचल दिया. हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तत्काल परिजनों को घटना की जानकारी दी. परिवार के लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे और बच्ची को उपचार कराने के लिए लेकर जिला अस्पताल पहुंचे. जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. शिप्रा दो बहनों में बड़ी थी. धर्मेन्द्र कुशवाहा एक स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं. इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया.
बच्ची की मौत की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. भीड़ ने तत्काल सड़क जाम कर दी. घटना की सूचना मिलते ही अपर मजिस्ट्रेट अमित जायसवाल व नायब तहसीलदार, सीओ कोतवाली सहित कोतवाली सर्किट के तीनों थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देख लोग भड़क गये और नारेबाजी करते हुए कहने लगे कि पुलिस की मिली भगत से शहर में ट्रकों का आवागम होता है. स्थानीय निवासी राकेश, पंकज, मुन्ना आदि का कहना था कि दिन में नो एंट्री जोन होने बाद भी पुलिस पैसा लेकर ट्रकों को शहर में आने जाने देती है. पुलिस अफसर भी ट्रकों के आवागमन पर चुप्पी साधे हैं.
यह भी पढ़ें
-
जॉली एलएलबी 3 का ट्रेलर लॉन्च: कानपुर में अक्षय कुमार ने फैंस को बांटे ‘ठग्गू के लड्डू’
-
लखनऊ में सपा ऑफिस के बाहर युवक ने खुद को लगाई आग, 80% झुलसा; अखिलेश ने सरकार को घेरा
-
History of Gorakhpur: जब यूपी के प्रधानमंत्री ने गोरखपुर के गोरे कलक्टर का अहंकार भुला दिया
-
गोरखपुर: सीएम योगी ने की कायस्थ समाज के योगदान की सराहना, कहा- समाज की पहचान उसके महापुरुषों से बनती है
-
आवारा कुत्तों का आतंक: मुरादाबाद के गांव में मासूमों पर हमला, ग्रामीण दहशत में
-
हाथरस हत्याकांड: 6 साल की बच्ची बनी अवैध संबंधों की बलि, प्रेमी जोड़े ने की हत्या
-
गोरखपुर लिटरेरी फेस्टिवल 2025: 8वां संस्करण 20 और 21 दिसंबर को, शहर की साहित्यिक विरासत का होगा भव्य उत्सव
-
गोरखपुर के छात्रों के लिए सैमसंग इनोवेशन कैंपस का हैकाथॉन, तकनीकी कौशल को मिलेगा बढ़ावा
-
प्रयागराज के जवान और सहारनपुर की महिला की शिकायत सुन भड़के सीएम योगी, अफसरों को दिया ये निर्देश
-
प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, जमीन विवाद में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या