नो एंट्री जोन में हादसा, ट्रक ने दस साल की बच्ची को कुचला

Go Gorakhpur

Truck Kills Third-Grade Student in No-Entry Zone: शनिवार की सुबह स्कूल से घर लौट रही कक्षा तीन की छात्रा को तिवारीपुर इलाके के नरसिंहपुर के पास ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई. राजघाट इलाके से नो एंट्री के बाद भी ट्रकों का आवागमन होने से भीड़ आक्रोशित हो गई. लोग नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर गए और घासीकटरा-इलाहीबाग रोड जाम कर दी. हालात बेकाबू देख सीओ कोतवाली, तिवारीपुर कोतवाली और राजघाट पुलिस मौके पर पहुंची किसी तरह लोगों को शांत कराया. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है. चालक पुलिस की हिरासत में है.

नो एंट्री जोन में हादसा, ट्रक ने दस साल की बच्ची को कुचला

तिवारीपुर थाने के निजामपुर नरसिंहपुर निवासी धर्मेन्द्र कुशवाहा की दस वर्षीया बेटी शिप्रा घासीकटरा के पास एक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी. सोमवार को करीब 11 बजे वह घर लौट रही थी. भारी वाहनों के लिए ‘नो एंट्री जोन’ होने के बाद भी राजघाट से ट्रक निजामपुर की तरफ जा रहा था. अनियंत्रित ट्रक ने स्कूल से घर लौट रही छात्रा को कुचल दिया. हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तत्काल परिजनों को घटना की जानकारी दी. परिवार के लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे और बच्ची को उपचार कराने के लिए लेकर जिला अस्पताल पहुंचे. जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. शिप्रा दो बहनों में बड़ी थी. धर्मेन्द्र कुशवाहा एक स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं. इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया.

बच्ची की मौत की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. भीड़ ने तत्काल सड़क जाम कर दी. घटना की सूचना मिलते ही अपर मजिस्ट्रेट अमित जायसवाल व नायब तहसीलदार, सीओ कोतवाली सहित कोतवाली सर्किट के तीनों थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देख लोग भड़क गये और नारेबाजी करते हुए कहने लगे कि पुलिस की मिली भगत से शहर में ट्रकों का आवागम होता है. स्थानीय निवासी राकेश, पंकज, मुन्ना आदि का कहना था कि दिन में नो एंट्री जोन होने बाद भी पुलिस पैसा लेकर ट्रकों को शहर में आने जाने देती है. पुलिस अफसर भी ट्रकों के आवागमन पर चुप्पी साधे हैं.

यह भी पढ़ें

  • राहुल गांधी का बीजेपी पर 'हाइड्रोजन बम' वाला हमला, रायबरेली में बोले- 'वोट चोरी' के और सबूत देंगे

    राहुल गांधी का बीजेपी पर ‘हाइड्रोजन बम’ वाला हमला, रायबरेली में बोले- ‘वोट चोरी’ के और सबूत देंगे

  • मेरठ: संपत्ति के लालच में फंसाने की धमकी से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, 3 वीडियो में बयां किया दर्द

    मेरठ: संपत्ति के लालच में फंसाने की धमकी से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, 3 वीडियो में बयां किया दर्द

  • मैट्रिमोनियल साइट पर जज बनकर मिला, शादी का झांसा देकर 59.50 लाख की ठगी, लखनऊ की नर्सिंग ऑफिसर ने दर्ज कराई FIR

    मैट्रिमोनियल साइट पर जज बनकर मिला, शादी का झांसा देकर 59.50 लाख की ठगी, लखनऊ की नर्सिंग ऑफिसर ने दर्ज कराई FIR

  • अपराध समाचार

    पत्नी से विवाद में आजमगढ़ के जिला समाज कल्याण अधिकारी ने की आत्महत्या, मायके में रह रही थी पत्नी

  • गोरखपुर विश्वविद्यालय में 'विकसित उत्तर प्रदेश @ 2047' पर संवाद, छात्रों ने दिए रचनात्मक सुझाव

    गोरखपुर विश्वविद्यालय में ‘विकसित उत्तर प्रदेश @ 2047’ पर संवाद, छात्रों ने दिए रचनात्मक सुझाव

  • एम्स गोरखपुर

    पूर्वी यूपी को मिली बड़ी सौगात, एम्स गोरखपुर में न्यूरोसर्जरी और सीटीवीएस समेत 13 नए विशेषज्ञ

  • फातिमा अस्पताल ने मनाया मेडिकल रिकॉर्ड दिवस, जानें क्यों है यह मरीजों के लिए इतना महत्वपूर्ण

    फातिमा अस्पताल ने मनाया मेडिकल रिकॉर्ड दिवस, जानें क्यों है यह मरीजों के लिए इतना महत्वपूर्ण

  • फर्जीवाड़े का 'डिसेंट' खेल: गोरखपुर में फर्जी कागजातों से हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी को लगाया 1.20 करोड़ का चूना

    फर्जीवाड़े का ‘डिसेंट’ खेल: गोरखपुर में फर्जी कागजातों से हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी को लगाया 1.20 करोड़ का चूना

  • नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर

    रेलवे ने दिवाली-छठ पर बड़ोदरा-गोरखपुर के बीच चलाई ये खास ट्रेन, यहां जानिए पूरा शेड्यूल

  • अपराध समाचार

    प्रयागराज: स्कूल के अंदर 12वीं के छात्र की हत्या, दादा ने टीचर पर लगाया साजिश का आरोप

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक