नो एंट्री जोन में हादसा, ट्रक ने दस साल की बच्ची को कुचला

Go Gorakhpur

Truck Kills Third-Grade Student in No-Entry Zone: शनिवार की सुबह स्कूल से घर लौट रही कक्षा तीन की छात्रा को तिवारीपुर इलाके के नरसिंहपुर के पास ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई. राजघाट इलाके से नो एंट्री के बाद भी ट्रकों का आवागमन होने से भीड़ आक्रोशित हो गई. लोग नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर गए और घासीकटरा-इलाहीबाग रोड जाम कर दी. हालात बेकाबू देख सीओ कोतवाली, तिवारीपुर कोतवाली और राजघाट पुलिस मौके पर पहुंची किसी तरह लोगों को शांत कराया. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है. चालक पुलिस की हिरासत में है.

नो एंट्री जोन में हादसा, ट्रक ने दस साल की बच्ची को कुचला

तिवारीपुर थाने के निजामपुर नरसिंहपुर निवासी धर्मेन्द्र कुशवाहा की दस वर्षीया बेटी शिप्रा घासीकटरा के पास एक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी. सोमवार को करीब 11 बजे वह घर लौट रही थी. भारी वाहनों के लिए ‘नो एंट्री जोन’ होने के बाद भी राजघाट से ट्रक निजामपुर की तरफ जा रहा था. अनियंत्रित ट्रक ने स्कूल से घर लौट रही छात्रा को कुचल दिया. हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तत्काल परिजनों को घटना की जानकारी दी. परिवार के लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे और बच्ची को उपचार कराने के लिए लेकर जिला अस्पताल पहुंचे. जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. शिप्रा दो बहनों में बड़ी थी. धर्मेन्द्र कुशवाहा एक स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं. इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया.

बच्ची की मौत की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. भीड़ ने तत्काल सड़क जाम कर दी. घटना की सूचना मिलते ही अपर मजिस्ट्रेट अमित जायसवाल व नायब तहसीलदार, सीओ कोतवाली सहित कोतवाली सर्किट के तीनों थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देख लोग भड़क गये और नारेबाजी करते हुए कहने लगे कि पुलिस की मिली भगत से शहर में ट्रकों का आवागम होता है. स्थानीय निवासी राकेश, पंकज, मुन्ना आदि का कहना था कि दिन में नो एंट्री जोन होने बाद भी पुलिस पैसा लेकर ट्रकों को शहर में आने जाने देती है. पुलिस अफसर भी ट्रकों के आवागमन पर चुप्पी साधे हैं.

यह भी पढ़ें

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    स्वर्गीय दिनेश चंद्र श्रीवास्तव की पुण्यतिथि पर 16 दिसंबर को विचार गोष्ठी और पत्रकार सम्मान समारोह

  • Pankaj Chaudhary BJP UP President: केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनना तय

    Pankaj Chaudhary BJP UP President: केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनना तय

  • ललित नरायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय में अत्याधुनिक फार्मेसी विंग का उद्घाटन

    ललित नरायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय में अत्याधुनिक फार्मेसी विंग का उद्घाटन

  • आईटीआई मंडलीय खेलकूद में 'गोरखपुर' का दबदबा, विधायक महेन्द्र पाल सिंह ने विजेताओं को किया सम्मानित

    आईटीआई मंडलीय खेलकूद में ‘गोरखपुर’ का दबदबा, विधायक महेन्द्र पाल सिंह ने विजेताओं को किया सम्मानित

  • फ़ातिमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में दीक्षांत समारोह कल, कुलपति प्रो. पूनम टंडन होंगी मुख्य अतिथि

    फ़ातिमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में दीक्षांत समारोह कल, कुलपति प्रो. पूनम टंडन होंगी मुख्य अतिथि

  • गोरखपुर विश्वविद्यालय के 5 छात्रों का ISRO राष्ट्रीय सम्मेलन-2025 के लिए चयन, शोध में बड़ी सफलता

    गोरखपुर विश्वविद्यालय के 5 छात्रों का ISRO राष्ट्रीय सम्मेलन-2025 के लिए चयन, शोध में बड़ी सफलता

  • MMMUT में 'टेक सृजन 2026' का भव्य आगाज़, पद्मश्री प्रो. एचसी वर्मा बने मुख्य अतिथि

    MMMUT में ‘टेक सृजन 2026’ का भव्य आगाज़, पद्मश्री प्रो. एचसी वर्मा बने मुख्य अतिथि

  • एमएमएमयूटी के छात्रों ने राष्ट्रीय स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2025 में जीता प्रथम पुरस्कार, ₹1.5 लाख का कैश प्राइज

    एमएमएमयूटी के छात्रों ने राष्ट्रीय स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2025 में जीता प्रथम पुरस्कार, ₹1.5 लाख का कैश प्राइज

  • गोरखपुर: छह माह से लटक रहा कर्मचारियों के चिकित्सा बिलों का भुगतान, अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप

    गोरखपुर: छह माह से लटक रहा कर्मचारियों के चिकित्सा बिलों का भुगतान, अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप

  • नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर

    अजमेर-मदार खंड पर सब-वे निर्माण: कई ट्रेनों के मार्ग और ठहराव बदले, देखें पूरी लिस्ट

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक